


Jamshedpur. टाटानगर स्टेशन पर यात्री की बीती रात मौत हो गई. रेलवे कर्मचारियों की सूचना पर जीआरपी ने मंगलवार को शव को पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेज दिया और थाने में अस्वाभाविक मौत का मामला दर्ज किया है.
इसके बाद से जीआरपी मृतक की पहचान में जुटी है. उसके मोबाइल से भी कई लोगों को फोन किया गया है लेकिन किसी ने फोन नहीं उठाया. इससे मृतक की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है. रेल पुलिस का मानना है कि ठंड के कारण यात्री की मौत हुई है, क्योंकि वह जमीन में सिर के नीचे बैग रख कर सोया था.



