Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Railway Protection Force:नागपुर मंडल में RPF की बड़ी कार्रवाई, यात्री सामान चोरी के 2 आरोपी और ट्रेन में हुड़दंग मचाने वाले 4 गिरफ्तार
    Breaking News

    Railway Protection Force:नागपुर मंडल में RPF की बड़ी कार्रवाई, यात्री सामान चोरी के 2 आरोपी और ट्रेन में हुड़दंग मचाने वाले 4 गिरफ्तार

    News DeskBy News DeskDecember 16, 2025Updated:December 16, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

     

    DESK।
    रेल यात्रियों की सुरक्षा को लेकर रेलवे सुरक्षा बल (RPF) लगातार सख्त कार्रवाई कर रहा है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, नागपुर मंडल में मंडल सुरक्षा आयुक्त श्री दीप चंद्र आर्य के मार्गदर्शन में गठित विशेष टास्क टीम द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत यात्री सामान चोरी और ट्रेनों में अशांति फैलाने के मामलों में कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

    यात्री सामान चोरी पर त्वरित कार्रवाई

    विशेष अभियान के तहत 15 दिसंबर 2025 को यात्री सामान चोरी के दो अलग-अलग मामलों में RPF और शासकीय रेल पुलिस (GRP) ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 2 आरोपियों को पकड़ा।

    इटवारी स्टेशन पर मोबाइल चोरी का मामला
    14 दिसंबर 2025 को इटवारी रेलवे स्टेशन पर सो रहे एक यात्री का रेडमी कंपनी का मोबाइल फोन (कीमत लगभग 32 हजार रुपये) चोरी हो गया था। सूचना मिलते ही RPF और GRP ने सीसीटीवी फुटेज की जांच की। फुटेज के आधार पर सिक्का चौक, इटवारी से एक संदिग्ध को पकड़ा गया। उसके पास से चोरी किया गया मोबाइल बरामद हुआ। आरोपी ने अपना नाम मुकेश बघेल उर्फ मुक्कु (22 वर्ष), निवासी दुर्ग, छत्तीसगढ़ बताया। आरोपी को चोरी की संपत्ति के साथ आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए GRP इटवारी को सौंप दिया गया।

    Jamshedpur News: काशीडीह में दुर्गा पूजा महोत्सव-2026 पंडाल का भूमि पूजन, 20 हजार श्रद्धालुओं के महाभोग की तैयारी

    गोंदिया स्टेशन पर जेबकतरा धराया

    15 दिसंबर 2025 को गोंदिया स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 5 पर ट्रेन संख्या 12106 विदर्भ एक्सप्रेस के आगमन के दौरान यात्रियों की भीड़ में एक व्यक्ति जेबकतरी का प्रयास करते हुए पकड़ा गया। पूछताछ में उसकी पहचान हर्ष राजेश बनसोड़ (20 वर्ष), निवासी गोंदिया, महाराष्ट्र के रूप में हुई। जांच में आरोपी का पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आया है। उसके खिलाफ GRP गोंदिया द्वारा संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

    ट्रेन में हुड़दंग मचाने वाले 4 गिरफ्तार

    इसी अभियान के तहत 15 दिसंबर 2025 को ट्रेन संख्या 18029 डाउन कुर्ला–शालीमार एक्सप्रेस के जनरल कोच में यात्रियों के बीच शोरगुल और अशांति फैलाने के आरोप में 4 व्यक्तियों को इटवारी स्टेशन पर पकड़ा गया। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम शुभम ठाकुर, राजाराव, मोनू ठाकुर और विक्की देवदास, सभी निवासी दुर्ग (छत्तीसगढ़) बताए। चारों को GRP इटवारी को सौंप दिया गया, जहां उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई।

    Jamshedpur News: बागबेड़ा वायरलेस मैदान पार्क की सफाई में जुटी पुनीत जीवन संस्था, रेलवे से रखरखाव की मांग

    यात्रियों से RPF की अपील

    रेलवे सुरक्षा बल, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, नागपुर मंडल ने यात्रियों से अपील की है कि वे अपने सामान की स्वयं सुरक्षा करें और रेलवे परिसर या ट्रेनों में किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की जानकारी तुरंत नजदीकी RPF पोस्ट, GRP, ड्यूटी पर तैनात रेल कर्मियों या रेल मदद टोल फ्री नंबर 139 पर दें, ताकि समय रहते उचित कार्रवाई की जा सके।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    GRP Action GRP कार्रवाई Mobile Theft Case Nagpur Railway Division Passenger Luggage Theft Pickpocketing Rail Madad 139 Railway Passenger Safety Railway Protection Force RPF Nagpur Division RPF नागपुर मंडल South East Central Railway Train Misbehavior जेबकतरी ट्रेन में हुड़दंग दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे नागपुर रेल मंडल मोबाइल चोरी मामला यात्री सामान चोरी रेल मदद 139 रेल यात्री सुरक्षा रेलवे सुरक्षा बल
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur News: काशीडीह में दुर्गा पूजा महोत्सव-2026 पंडाल का भूमि पूजन, 20 हजार श्रद्धालुओं के महाभोग की तैयारी

    July 16, 2026

    Jamshedpur News: बागबेड़ा वायरलेस मैदान पार्क की सफाई में जुटी पुनीत जीवन संस्था, रेलवे से रखरखाव की मांग

    July 16, 2026

    Ranchi News: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मिलीं मिस यूनिवर्स झारखंड 2026 विजेता दीपाली रिया, साझा किया सफलता का सफर

    July 16, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur News: काशीडीह में दुर्गा पूजा महोत्सव-2026 पंडाल का भूमि पूजन, 20 हजार श्रद्धालुओं के महाभोग की तैयारी

    July 16, 2026

    Jamshedpur News: बागबेड़ा वायरलेस मैदान पार्क की सफाई में जुटी पुनीत जीवन संस्था, रेलवे से रखरखाव की मांग

    July 16, 2026

    Ranchi News: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मिलीं मिस यूनिवर्स झारखंड 2026 विजेता दीपाली रिया, साझा किया सफलता का सफर

    July 16, 2026

    Adityapur News: सेंट्रल पब्लिक स्कूल में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा

    July 16, 2026

    Jamshedpur News: श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में नवग्रह वाटिका का शिलान्यास, सरयू राय ने लगाया पीपल का पौधा

    July 16, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group