Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Tata Group में LIC ने किया सबसे अधिक 88,404 करोड़ रुपये का निवेश, रिलायंस और अदाणी शीर्ष पांच में शामिल
    Breaking News

    Tata Group में LIC ने किया सबसे अधिक 88,404 करोड़ रुपये का निवेश, रिलायंस और अदाणी शीर्ष पांच में शामिल

    News DeskBy News DeskDecember 17, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi. भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) ने सबसे अधिक 88,404 करोड़ रुपये का निवेश टाटा समूह में किया है. उसके बाद एचडीएफसी बैंक और रिलायंस समूह है जिनमें क्रमश: 80,843 करोड़ रुपये और 60,065.56 करोड़ रुपये निवेश किये गये हैं. यह जानकारी वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने मंगलवार को एक सवाल के लिखित जवाब में राज्यसभा को दी. उन्होंने बताया कि एलआईसी ने अदाणी समूह में 47,633.78 करोड़ रुपये जबकि भारतीय स्टेट बैंक में 46,621.76 करोड़ रुपये का निवेश किया.

    उन्होंने बताया कि 35 घरेलू कंपनियां या समूह हैं जिनमें एलआईसी ने 5,000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश किया है, जो कुल मिलाकर 7.87 लाख करोड़ रुपये है. चौधरी ने उन समूहों की सूची भी साझा की जिनमें एलआईसी का संयुक्त निवेश 5,000 करोड़ रुपये से अधिक है. इस सूची में एल एंड टी, यूनिलीवर, आईडीबीआई बैंक, एम एंड एम और आदित्य बिरला शामिल हैं.

    JAMSHEDPUR NEWS: हिमांशु सिंह हत्याकांड पर भाजपा का सरकार और पुलिस पर हमला, भानु प्रताप शाही ने दोषी पुलिसकर्मियों पर हत्या का मुकदमा चलाने की उठाई मांग

    एलआईसी का सूची के शीर्ष पांच समूहों में 3.23 लाख करोड़ रुपये का निवेश है, जबकि कुल मिलाकर 35 कंपनियों में इसका निवेश 7.87 लाख करोड़ रुपये है. चौधरी ने कहा कि एलआईसी के पास निदेशक मंडल से मंजूरी प्राप्त निवेश नीति है जो कंपनी के निवेश विभाग द्वारा किए गए किसी भी निवेश के लिए एक व्यापक ढांचे के रूप में कार्य करती है.

    Jharkhand: जंगल से युवती का अधजला शव निर्वस्त्र अवस्था में बरामद, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका, घटनास्थल पर मिलीं आपत्तिजनक वस्तुएं

    उन्होंने कहा कि निवेश समिति, बोर्ड की एक उप-समिति है जो कंपनियों में ‘इक्विटी’ और ऋण निवेश से संबंधित सभी निवेश संबंधी निर्णय लेती है. निवेश संबंधी सभी कार्य मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) का पालन करते हैं, जिसे निवेश समिति द्वारा अनुमोदित किया जाता है और बोर्ड को सूचित किया जाता है. वित्त राज्य मंत्री चौधरी ने एक अन्य सवाल के लिखित जवाब में कहा कि फिलहाल कृषि ऋण माफी का कोई प्रस्ताव सरकार के विचाराधीन नहीं है.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    404 crore in Tata Group 404 करोड़ रुपये का निवेश LIC invests the highest amount of Rs 88 Reliance and Adani among the top five Tata Group में LIC ने किया सबसे अधिक 88 रिलायंस और अदाणी शीर्ष पांच में शामिल
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    JAMSHEDPUR NEWS: हिमांशु सिंह हत्याकांड पर भाजपा का सरकार और पुलिस पर हमला, भानु प्रताप शाही ने दोषी पुलिसकर्मियों पर हत्या का मुकदमा चलाने की उठाई मांग

    June 30, 2026

    Jharkhand: जंगल से युवती का अधजला शव निर्वस्त्र अवस्था में बरामद, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका, घटनास्थल पर मिलीं आपत्तिजनक वस्तुएं

    June 30, 2026

    Weather IMD Alert: झारखंड में भारी बारिश की चेतावनी, आंधी-तूफान का ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी

    June 30, 2026
    Recent Post

    JAMSHEDPUR NEWS: हिमांशु सिंह हत्याकांड पर भाजपा का सरकार और पुलिस पर हमला, भानु प्रताप शाही ने दोषी पुलिसकर्मियों पर हत्या का मुकदमा चलाने की उठाई मांग

    June 30, 2026

    Jharkhand: जंगल से युवती का अधजला शव निर्वस्त्र अवस्था में बरामद, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका, घटनास्थल पर मिलीं आपत्तिजनक वस्तुएं

    June 30, 2026

    Weather IMD Alert: झारखंड में भारी बारिश की चेतावनी, आंधी-तूफान का ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी

    June 30, 2026

    Jamshedpur: करणी सेना के युवा नेता हिमांशु की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, डबल डाउन बार सील, बार के मालिक नीरज सिंह के मानगो आवास पर छापेमारी, DC ने दिये जांच के आदेश

    June 30, 2026

    Jamshedpur Police: डबल डाउन पब के पास हमले में घायल हिमांशु की मौत पर बड़ा प्रशासनिक एक्शन, बिष्टुपुर थाना प्रभारी निलबित, निरंजन कुमार बने नये थानेदार

    June 30, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group