Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur News :उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने की रेलवे व पथ निर्माण परियोजनाओं की समीक्षा, लंबित कार्यों में तेजी के निर्देश
    Breaking News

    Jamshedpur News :उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने की रेलवे व पथ निर्माण परियोजनाओं की समीक्षा, लंबित कार्यों में तेजी के निर्देश

    News DeskBy News DeskDecember 17, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    JAMSHEDPUR ।

    समाहरणालय सभागार में उपायुक्त  कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में दक्षिण पूर्व रेलवे एवं पथ निर्माण विभाग से संबंधित विभिन्न विकास परियोजनाओं की अद्यतन स्थिति की समीक्षा हेतु बैठक आयोजित की गई। बैठक में भूमि अर्जन, ग्राम सभा, सर्वे, सत्यापन प्रतिवेदन, राजपत्र एवं समाचार पत्र प्रकाशन सहित अन्य प्रक्रियाओं की विस्तार से समीक्षा की गई।

    बैठक में दक्षिण पूर्व रेलवे की परियोजना अंतर्गत कुल 49 मौजा में भू-अर्जन की स्थिति पर चर्चा की गई। इनमें से 47 मौजा में ग्राम सभा का आयोजन पूर्ण हो चुका है, जबकि 02 मौजा में ग्राम सभा लंबित है। उपायुक्त द्वारा संबंधित पदाधिकारियों को ग्रामीणों से समन्वय स्थापित कर शीघ्र ग्राम सभा आयोजित करने का निर्देश दिया गया। साथ ही भूमि सत्यापन, राजपत्र प्रकाशन एवं समाचार पत्र प्रकाशन की प्रगति की भी समीक्षा की गई तथा प्रक्रियाओं को समयबद्ध पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

    Rail Ticket Booking: IRCTC की वेबसाइट का Beta Rollout शुरू, कैप्चा, पॉप-अप खत्म, अब सभी श्रेणियों में सीट की उपलब्धता एक साथ देख सकेंगे

    इसके अतिरिक्त पथ निर्माण विभाग की कुल 10 प्रमुख परियोजनाओं की भी समीक्षा की गई। इनमें पिछली से कुदादा पथ, भागबन्दी से ओड़िशा पथ, बेगनाडीह से पोटका पथ, भुइयासिनान से सुसनी पथ, फुलडूंगरी से झाटीझरना पथ, कीताडीह से बागबेड़ा रिंग रोड, पिपला मोड़ (एनएच-33) से घोड़ाबन्दा होते हुए गोविंदपुर अन्ना चौक तक पथ, गुड़ा–जियान–धालभूमगढ़ पथ, भादोडीह–सतनाला–बोड़ाम–माधवपुर पथ, कोवाली–डुमरिया पथ, मुसाबनी–डुमरिया–अस्तकोवाली–कोयम पथ सहित विभिन्न नालों पर प्रस्तावित उच्च स्तरीय सेतु निर्माण से संबंधित कार्य शामिल हैं। साथ ही पिताजुड़ी से गुड़ाबांदा पथ, बाँसदा से पथरा पथ, कोवाली से लायलमघाटी तक पथ तथा कोवाली से चौरंगी मोड़ तक पथ परियोजनाओं को लेकर सर्वे, सत्यापन प्रतिवेदन एवं अन्य आवश्यक प्रक्रियाओं की समीक्षा की गई। उपायुक्त द्वारा सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए सर्वे एवं सत्यापन कार्य शीघ्र पूर्ण करने तथा विकास कार्यों को गति देने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

    उपायुक्त ने स्पष्ट रूप से कहा कि रेलवे एवं सड़क परियोजनाएं क्षेत्र के समग्र विकास एवं आवागमन सुदृढ़ीकरण के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं, ऐसे में सभी कार्य निर्धारित समयबद्ध और पारदर्शी ढंग से पूर्ण किए जाएं।

    Railway: चाकुलिया-बुरामारा नई लाइन के लिए जमीन अधिग्रहण में जुटा दक्षिण पूर्व रेलवे

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Administrative News Hindi Civil Construction Projects Deputy Commissioner review meeting Development Review Meeting District Administration Meeting District Collector Meeting Gazette Publication Government Development Works Gram Sabha Update High Level Bridge Construction Infrastructure Development Jharkhand Jamshedpur Development News Jamshedpur District News Jharkhand Infrastructure News Land Acquisition Review NH 33 Road Project Pending Projects Review Public Works Department Railway Project Review Ring Road Project Road and Railway Projects Road Construction Projects South Eastern Railway Projects Survey Verification Report Transport Connectivity Development उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी बोड़ाम दौरा पथ निर्माण विभाग भूमि अर्जन समीक्षा
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Rail Ticket Booking: IRCTC की वेबसाइट का Beta Rollout शुरू, कैप्चा, पॉप-अप खत्म, अब सभी श्रेणियों में सीट की उपलब्धता एक साथ देख सकेंगे

    July 16, 2026

    Railway: चाकुलिया-बुरामारा नई लाइन के लिए जमीन अधिग्रहण में जुटा दक्षिण पूर्व रेलवे

    July 16, 2026

    Cabinet Dicision राजखरसावां और डांगुआपोसी के बीच चौथी लाइन परियोजना को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

    July 16, 2026
    Recent Post

    Rail Ticket Booking: IRCTC की वेबसाइट का Beta Rollout शुरू, कैप्चा, पॉप-अप खत्म, अब सभी श्रेणियों में सीट की उपलब्धता एक साथ देख सकेंगे

    July 16, 2026

    Railway: चाकुलिया-बुरामारा नई लाइन के लिए जमीन अधिग्रहण में जुटा दक्षिण पूर्व रेलवे

    July 16, 2026

    Cabinet Dicision राजखरसावां और डांगुआपोसी के बीच चौथी लाइन परियोजना को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

    July 16, 2026

    CBSE OSM पर सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता, कहा- छोटे बच्चों में हताशा का स्तर देखिए, मामले में स्टेटस रिपोर्ट भी मांगी, नीट यूजी पर कहा- परीक्षा हो चुकी तो अब मुद्दा ही क्या बचा

    July 16, 2026

    Share Bazar: आईटी कंपनियों के शेयर की खरीदारी से Sensex और Nifty में शुरुआती कारोबार में तेजी

    July 16, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group