Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Jamshedpur News :ईश्वर की कृपा से ही कंबल सेवा संभव : काले
Breaking News

Jamshedpur News :ईश्वर की कृपा से ही कंबल सेवा संभव : काले

जरूरतमंदों के चेहरों पर मुस्कान बना हर हर महादेव सेवा संघ का सेवा अभियान
News DeskBy News DeskDecember 17, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Jamshedpur: कड़ाके की ठंड में सेवा भाव के संकल्प के साथ हर हर महादेव सेवा संघ द्वारा संचालित कंबल वितरण अभियान निरंतर जारी है। इसी क्रम में श्री श्री विजय बजरंग मंदिर, जंबू अखाड़ा प्रांगण (भालूबासा), साकची कार्यालय सहित शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जरूरतमंद, असहाय एवं वृद्धजनों के बीच ससम्मान कंबलों का वितरण किया गया।

इस अवसर पर संघ के संस्थापक अमरप्रीत सिंह काले ने कहा कि ईश्वर की कृपा से ही यह सेवा संभव हो पा रही है। संघ का दृढ़ संकल्प है कि ठंड के इस मौसम में कोई भी असहाय व्यक्ति ठिठुरते हुए रात न बिताए। इसी भावना के साथ संघ पिछले 25 वर्षों से मानव सेवा, करुणा और सामाजिक उत्तरदायित्व के भाव को लेकर लगातार कार्य करता आ रहा है। उन्होंने बताया कि आगामी दिनों में संघ परिवार द्वारा सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में भी कंबल वितरण किया जाएगा, ताकि सेवा का लाभ शहर के साथ-साथ दूर-दराज के जरूरतमंदों तक भी पहुंच सके।

Jamshedpur New Train: टाटानगर के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर जयपुर की नई ट्रेन सज-धजकर तैयार, उद्घाटन समारोह आज

कार्यक्रम को सफल बनाने में संघ के संरक्षक बृजभूषण सिंह, अध्यक्ष सुखविंदर सिंह निक्कू, अखिलेश पांडे, रामकेवल मिश्रा, जूगुन पांडे, सरबजीत सिंह टोबी, अशरफ अली अंसारी, रितिका श्रीवास्तव, शेखर मुखी, सुमन कुमार, पिंटू भिरभरिया सहित अन्य समर्पित कार्यकर्ताओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा। वहीं जंबू अखाड़ा कमेटी के बंटी सिंह, मधुसूदन गोस्वामी, अनिल शर्मा, संजय हजारी, सौरव नंदी, सुमित सिंह, अभिजीत घोष, केशव राव, अशोक दास, रवि विश्वनाथ एवं अन्य सदस्यों के सहयोग से कार्यक्रम गरिमामय ढंग से संपन्न हुआ।

Civil Security Network: केंद्रीय गृह मंत्रालय 12 राज्यों में तैयार करेगा 60,000 स्वयंसेवकों का नागरिक सुरक्षा नेटवर्क, जानें क्या है योजना?

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jamshedpur New Train: टाटानगर के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर जयपुर की नई ट्रेन सज-धजकर तैयार, उद्घाटन समारोह आज

October 26, 2026

Civil Security Network: केंद्रीय गृह मंत्रालय 12 राज्यों में तैयार करेगा 60,000 स्वयंसेवकों का नागरिक सुरक्षा नेटवर्क, जानें क्या है योजना?

October 26, 2026

GST में एक नवंबर से बड़े बदलाव की संभावना, छोटे विक्रेताओं का रजिस्ट्रेशन आसान होगा, तेजी से मिलेगा रिफंड

October 26, 2026
Recent Post

Elephant On Rail Track: चक्रधरपुर मंडल में रेल ट्रैक के करीब पहुंचा हाथियों का झुंड, 9 एक्सप्रेस समेत 12 ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित

October 26, 2026

Jamshedpur: बर्मामाइंस दुर्गा पूजा मैदान में मौत के कुएं में करतब के दौरान बाइक में लगी आग, युवती झुलसी

October 26, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group