Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur News :सरकारी एवं टाटा लीज भूमि पर अतिक्रमण के विरुद्ध जिला प्रशासन सख्त, भू-माफिया/असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई हेतु 5 टीमों का गठन
    Breaking News

    Jamshedpur News :सरकारी एवं टाटा लीज भूमि पर अतिक्रमण के विरुद्ध जिला प्रशासन सख्त, भू-माफिया/असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई हेतु 5 टीमों का गठन

    News DeskBy News DeskDecember 18, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur ।

    सरकारी एवं टाटा लीज की भूमि पर अतिक्रमण के मामलों को लेकर जिला प्रशासन गंभीर है। भू-माफिया एवं असामाजिक तत्वों द्वारा सरकारी भूमि पर किए जा रहे अतिक्रमण से न केवल सरकार के राजस्व को क्षति पहुंच रही है, बल्कि विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के सुचारू क्रियान्वयन में भी बाधा उत्पन्न हो रही है। उक्त के मद्देनजर उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी द्वारा संबंधित मामलों में जांचोपरांत विधि सम्मत कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

    उपायुक्त के आदेशानुसार अतिक्रमण एवं अवैध निर्माण के विरुद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु कुल 5 टीमों का गठन किया गया है। टीम-1 (जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के लिए) एवं टीम-2 (जमशेदपुर पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र के लिए) में प्रतिनियुक्त पदाधिकारी/कर्मी अवैध निर्माण कार्यों की पहचान करेंगे तथा चिन्हित अवैध निर्माणों पर नियमानुसार बिजली एवं पानी के संयोजन विच्छेद की कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे।

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    टीम-3 (जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के लिए) एवं टीम-4 (जमशेदपुर पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र के लिए) में प्रतिनियुक्त पदाधिकारी/कर्मी चिन्हित अवैध निर्माणों को नगरपालिका अधिनियम के प्रावधानों के तहत ध्वस्त/हटाने की नियमानुसार कार्रवाई करेंगे । वहीं टीम-5 को सड़क किनारे स्थित अतिक्रमण को निरंतर रूप से हटाने का निर्देश दिया गया है।

    अतिक्रमण एवं अवैध निर्माण हटाने की कार्रवाई से 48 घंटे पूर्व अधिसूचित क्षेत्र समिति एवं मानगो नगर निगम द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में माइकिंग के माध्यम से प्रचार-प्रसार एवं चिन्हांकन का कार्य किया जाएगा। कार्रवाई के उपरांत सभी प्रतिनियुक्त टीमें संबंधित पदाधिकारी के नेतृत्व में सप्ताह में नियमित रूप से कार्य करेंगी तथा निर्धारित शुल्क के साथ विहित प्रपत्र में प्रतिवेदन उप नगर आयुक्त, अक्षेस, जमशेदपुर / मानगो नगर निगम को समर्पित करेंगी।

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    इसके अतिरिक्त, टाटा स्टील लिमिटेड द्वारा प्रस्तावित लीज नवीकरण की भूमि पर अतिक्रमण की समीक्षा के लिए अनुमंडल पदाधिकारी, धालभूम, जमशेदपुर की अध्यक्षता में 9 सदस्यीय क्रॉस फंक्शनल टीम का गठन किया गया है, जो दिनांक 01.01.2026 से अगले आदेश तक कार्यरत रहेगी। क्रॉस फंक्शनल टीम में प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने अधीनस्थ क्षेत्रीय कर्मियों/पर्यवेक्षकों के माध्यम से संबंधित क्षेत्रों में अतिक्रमण की जांच कराएं, अतिक्रमण हटाने/रोकने की कार्रवाई सुनिश्चित करें तथा की गई कार्रवाई का दैनिक प्रतिवेदन अपने माध्यम से अनुमंडल पदाधिकारी, धालभूम, जमशेदपुर को समर्पित करें। साथ ही अंचल अधिकारी, जमशेदपुर को टाटा लीज क्षेत्र के अतिरिक्त सरकारी भूमि पर हो रहे अतिक्रमण को रोकने हेतु भी प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अतिक्रमण के विरुद्ध अभियान निरंतर एवं सख्ती से चलाया जाएगा और दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    anti-encroachment drive District Administration Jamshedpur Encroachment Policy Jharkhand Encroachment Removal Drive Government land encroachment Illegal Construction Removal Jamshedpur East West Assembly Jamshedpur encroachment drive Jamshedpur news Land Mafia Action Law and Order Jamshedpur Mango municipal Corporation Municipal Act Action Roadside Encroachment SDM Dhalbhum Jamshedpur Tata Lease Land Tata Steel Lease Renewal अतिक्रमण हटाओ अभियान अवैध निर्माण हटाओ जमशेदपुर अतिक्रमण अभियान जमशेदपुर पूर्वी पश्चिमी विधानसभा जमशेदपुर समाचार जिला प्रशासन जमशेदपुर झारखंड प्रशासन समाचार टाटा लीज टाटा लीज भूमि टाटा स्टील लीज नवीकरण नगर पालिका अधिनियम भू माफिया कार्रवाई मानगो नगर निगम सड़क किनारे अतिक्रमण सरकारी भूमि अतिक्रमण
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026
    Recent Post

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल, जानें कंपनियों के शेयर का हाल?

    June 1, 2026

    Jamahedpur: पूर्वी सिंहभूम जिला में वैध तरीके से बालू उठाव का रास्ता साफ, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group