Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Jamshedpur News :सरयू राय के जनसुविधा प्रतिनिधि पप्पू सिंह, पिंटू सिंह और संतोष भगत ने उठाई आपत्ति, कहा- मानगो नगर निगम विकास कार्य करवाने में अक्षम
Breaking News

Jamshedpur News :सरयू राय के जनसुविधा प्रतिनिधि पप्पू सिंह, पिंटू सिंह और संतोष भगत ने उठाई आपत्ति, कहा- मानगो नगर निगम विकास कार्य करवाने में अक्षम

News DeskBy News DeskDecember 19, 2025Updated:December 19, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

-मानगो में नगर विकास विभाग का काम क्यों नहीं धरती पर उतरा
-टेंडर निकाले, रद्द किये, फिर टेंडर निकाले; ऐसा क्यों?
-25 अगस्त को निकाले गए टेंडर की अभी क्या स्थिति है?
-मानगो नगर निगम कार्यालय में क्यों नहीं बैठते उप नगर आयुक्त?

जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय के मानगो नगर क्षेत्र के जनसुविधा प्रतिनिधि पप्पू सिंह, पिंटू सिंह और संतोष भगत ने कहा है कि मानगो नगर निगम मानगो में विकास कार्य कराने में अक्षम हो चला है। कार्यों में शिथिलता आ गई है। इस संबंध में एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त से जल्द ही मिलेगा और एक ज्ञापन भी सौंपेगा। उक्त ज्ञापन में बिंदुवार कई जानकारियां भी दी जाएंगी और उनसे उचित कार्रवाई की मांग की जाएगी।

यहां जारी एक साझा बयान में इन तीनों जनसुविधा प्रतिनिधियों ने कहा कि मानगो में नगर विकास विभाग की योजनाओं से संबंधित कार्य नहीं हो रहे हैं। 17 फरवरी 2025 को योजना चयन समिति की बैठक के बाद मानगो नगर निगम के हवाले से 25 अगस्त 2025 को निविदा निकाली गई। यह निविदा आज तक धरातल पर नहीं दिखी। सीधा अर्थ है कि उप नगर आयुक्त ने किसी न किसी बहाने साजिश रची है। उनकी साजिश के कारण ही मानगो की जनता विकास कार्य से महरूम हो रही है। इन्होंने पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त से कृष्ण कुमार की भूमिका की जांच करने की मांग की है। इन तीनों का प्रश्न था कि अगर चार माह पहले निविदा हुई तो इन 120 दिनों में निविदा का कार्य धरातल पर क्यों नहीं उतरा? इनका निपटारा क्यों नहीं हुआ? आखिर उसे रोक कौन रहा है? क्या इसे साजिश नहीं माना जाए? इन लोगों ने जानना चाहा है कि 25 अगस्त को जो निविदा निकाली गई, उसकी अवधि कितनी है? उसका निस्तारण कब तक कर देना है? इस तथ्य की भी जांच की जानी चाहिए।

Jamshedpur: छोटा गोविंदपुर, बागुनहातु और साकची में 21 अक्टूबर को होगा रावण दहन, जानिए कहां कितने फीट का होगा पुतला

बयान के अनुसार, विगत विधानसभा चुनाव के बाद योजना चयन समिति में जितनी भी योजनाएं स्वीकृत हुईं, उसमें से जितने टेंडर हुए, वो योजनाएं आज तक धरातल पर नहीं उतरीं। कारण क्या है? क्या ये उप नगर आयुक्त की साजिश तो नहीं? विकास कार्य न होने से जनता के बीच में जबर्दस्त रोष है। नगर निगम के पदाधिकारियों के कान पर जूं तक नहीं रेंग रही। कई बार पत्र लिखे गये लेकिन हुआ कुछ नहीं। कई बार निविदाएं निकाली गईं, फिर उन्हें रद्द किया गया। अंततः काम शुरु नहीं हुआ। आखिर यह प्रक्रिया चलेगी कब तक? मानगो की जनता कब तक विकास से दूर रहेगी?

बयान में इन लोगों ने कहा कि उप नगर आयुक्त मानगो नगर निगम कार्यालय में भी नहीं बैठते हैं। मानगो के लोग कभी इनसे कार्यालय में मिलना चाहें तो नहीं मिल पाते क्योंकि वहां ये बैठते ही नहीं हैं। जब बैठेंगे ही नहीं तो मिलेंगे कैसे? इस वित्तीय वर्ष का अब समापन होने चला है और एक भी पैसा उप नगर आयुक्त ने खर्च नहीं किया।

Saraikela: चांडिल डकैती कांड का पुलिस ने किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, 24 लाख के आभूषण धनबाद से बरामद

योजनाओं की निविदा और निविदा राशि
———————————————–
-शहरी पथ परिवहन मद से कुल 56 योजनाओं की निविदा हुई। राशि-5 करोड़ 71 लाख 74 हजार 980 रुपये।
-नागरिक सुविधा मद से 23 योजनाओं की निविदा हुई। राशि-2 करोड़ 62 लाख 35 हजार 537 रुपये।

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jamshedpur: छोटा गोविंदपुर, बागुनहातु और साकची में 21 अक्टूबर को होगा रावण दहन, जानिए कहां कितने फीट का होगा पुतला

October 19, 2026

Saraikela: चांडिल डकैती कांड का पुलिस ने किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, 24 लाख के आभूषण धनबाद से बरामद

October 19, 2026

Jamshedpur: बागबेड़ा के श्री दुर्गा ज्वेलर्स में चोरी की बड़ी वारदात, दीवार तोड़कर घुसे चोर; 5 लाख के आभूषण लेकर हो गये फरार, साथ में CCTV का DVR भी ले गए

October 19, 2026
Recent Post

Jamshedpur: छोटा गोविंदपुर, बागुनहातु और साकची में 21 अक्टूबर को होगा रावण दहन, जानिए कहां कितने फीट का होगा पुतला

October 19, 2026

Saraikela: चांडिल डकैती कांड का पुलिस ने किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, 24 लाख के आभूषण धनबाद से बरामद

October 19, 2026

Jamshedpur: बागबेड़ा के श्री दुर्गा ज्वेलर्स में चोरी की बड़ी वारदात, दीवार तोड़कर घुसे चोर; 5 लाख के आभूषण लेकर हो गये फरार, साथ में CCTV का DVR भी ले गए

October 19, 2026

Jamshedpur: आजाद नगर के ओल्ड पुरुलिया रोड में 99 शोरूम में लगी आग, लाखों का नुकसान

October 19, 2026

Airtel ने पेश किए Calling और SMS वाले तीन प्लान, 185 रुपये, 203 रुपये और 206 रुपये के रिचार्ज पर मिलेगी यह सुविधा?

October 19, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group