Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Ranchi News :फरवरी में दामोदर नद के प्रदूषण का फिर होगा अध्ययन: सरयू राय
    Breaking News

    Ranchi News :फरवरी में दामोदर नद के प्रदूषण का फिर होगा अध्ययन: सरयू राय

    पहले दामोदर का पानी कोई नहीं पीता था, अब पीते हैं लोग: अंशुल शरण,नदी खत्म तो इंसानी सभ्यता खत्म: प्रोफेसर अंशुमाली,हाइड्रोजन और न्यूक्लियर ऊर्जा की तरफ बढ़ना होगा: संजय रंजन,युगांतर भारती की वार्षिक आम सभा संपन्न
    News DeskBy News DeskDecember 21, 2025Updated:December 21, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    रांची। जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक और दामोदर बचाओ आंदोलन के प्रणेता सरयू राय ने कहा है कि फरवरी 2026 में दामोदर नद का फिर से अध्ययन किया जाएगा। इस अध्ययन में जर्मनी के पर्यावरणविद हस्को भी साथ में होंगे। उन्होंने दोहराया कि हमें नदी को गंदा करने से बचना चाहिए क्योंकि हर मानसून में नदी स्वयं को साफ कर लेती है।

    यहां युगांतर भारती, नेचर फाउंडेशन और आईआईटी (आईएसएम) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित झारखंड के जंगल और उद्योगः संभावनाएं, संतुलन और सतत विकास पर एक दिवसीय संगोष्ठी और युगांतर भारती की वार्षिक आमसभा को बतौर अध्यक्ष संबोधित करते हुए सरयू राय ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण अधिनियम के तहत जितने भी कड़े कानून बनाए जा सकते थे, बनाए गए। अब इनसे ज्यादा कड़े कानून नहीं बनाए जा सकते। हम भारतीय लोगों ने तय कर लिया है कि चाहे कितने भी प्रावधान क्यों न बना दिये जाएं, वो उनका उल्लंघन करेंगे ही।

    सरयू राय ने कहा कि विकास का कार्य करेंगे तो प्रकृति पर प्रतिकूल असर होगा, यह साबित हो चुका है। लेकिन, अगर हम लोग इसे नियंत्रित कर लेते हैं,जैसे 60-70 के दशक में अमरीका ने किया था, तो दिक्कत नहीं होगी। अमरीका में उन दिनों प्रदूषण एक बड़ी समस्या थी। लेकिन उसे नियंत्रित किया गया, उद्योग-धंधे भी चलाए गए।

    उन्होंने कहा कि यह अफसोस की बात है कि झारखंड के किसी भी शहर में मानक के अनुरूप प्रदूषण मापने वाला कोई यंत्र नहीं लगाया गया है। किसी के पास मशीन नहीं है। कहीं लगा भी नहीं है। धनबाद में एक लगा भी था तो वह अब काम नहीं कर रहा है।

    श्री राय ने कहा कि हम लोग कानूनों का लगातार उल्लंघन करते हैं और बाद में रोना भी रोते हैं। जो एक्शन लेने वाली संस्थाएं हैं, वो एक्शन नहीं लेतीं। अगर कार्रवाई की जाए तो प्रदूषण करने वाले डरेंगे और प्रदूषण कम होगा।

    सरयू राय ने कहा कि इस दौर में बड़े और मजबूत लोगों का नेक्सस बन गया है। ये कुछ होने नहीं देते। तू मेरी वाहवाही कर, मै तेरी वाहवाही करूं के सिद्धांत पर चीजें चल रही हैं। इसीलिए कोई एक्शन नहीं होता है।

    उन्होंने कहा कि केंदुआडीह में क्या हुआ? बीसीसीएल और स्थानीय प्रशासन को जो करना था इन लोगों ने नहीं किया। इसी का नतीजा है कि वहां नाइट्रोजन गैस नहीं डाला गया और फिर दबाव बढ़ने के कारण गैस धरती फाड़ कर निकली और फैल गई। अब पता चला है कि नाइट्रोजन गैस वहां डाला जा रहा है। अगर पहले ही डाल देते तो गैस लीक नहीं करती। चूंकि नियम-कानून की घोर उपेक्षा की गई, इसलिए ये सब हुआ।

    सरयू राय ने कहा कि अब देखने में आता है कि सड़कें बन जाती हैं लेकिन जल प्रवाह का मूल रास्ता छोड़ा ही नहीं जाता। ऐसे में जल अपने लिए दूसरा रास्ता बना लेता है और सड़क की क्वालिटी पर नकारात्मक असर पड़ता है।

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    श्री राय ने अपनी दुमका यात्रा को स्मरण करते हुए कहा कि दुमका को झारखंड की उप राजधानी माना जाता है। वहां बीच शहर में कूड़े का अंबार लगा है। कूड़े में आग लग जाती है। प्रदूषण फैलता है। इसके लिए जिम्मेदार कौन है? हम लोग अपना घर तो साफ कर लेते हैं लेकिन घर का कूड़ा-कचरा नाली में डाल देते हैं। ये हमारे संस्कार में आ गया है।

    श्री राय ने कहा कि सत्तातंत्र के नाक के नीचे बालू का कारोबार हो रहा है। बरसात से लेकर अब तक बालू की अवैध निकासी हो रही है। कोई कुछ बोलता नहीं। यह भी पर्यावरण पर प्रहार है।

    उन्होंने कहा कि अब तो सरकार को जागरुक करना भी खतरनाक हो गया है। धारा 353 (सरकारी काम में बाधा) के तहत तत्काल प्राथमिकी दर्ज होती है। इसके बावजूद हम लोग जोखिम उठा कर काम कर रहे हैं क्योंकि सरकार को जगाना ही हम लोगों का काम है।

    अतिथियों का स्वागत करते हुए युगांतर भारती के अध्यक्ष अंशुल शरण ने कहा कि इस साल हम लोगों ने 45 स्थानों पर दामोदर महोत्सव का आयोजन किया। स्वर्णरेखा महोत्सव का भी शानदार आयोजन हुआ। साल भर जन जागरूकता के कार्य किए गए। वर्ष 2026 में इन कार्यक्रमों को और शानदार तरीके से किया जाएगा।

    श्री शरण ने कहा कि दामोदर का पानी बीते कई सालों से लोग पी रहे हैं। पहले कई स्थानों पर दामोदर का पानी जानवर भी नहीं पीते थे। यह बड़ा बदलाव है कि अब दामोदर में फिर से छठ होने लगा है, लोग इसमें नहा भी रहे हैं, रोजमर्रा के जीवन में इस्तेमाल भी कर रहे हैं।

    बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के वैज्ञानिक डॉ. सुधीर सिंह ने कहा कि जंगल का इस्तेमाल संतुलित तरीके से हो। उद्योग भी संतुलित तरीके से लगे, तब ही फायदा है। झारखंड के जंगल ही जीवन का आधार हैं। इसका संतुलित इस्तेमाल जरूरी है। यहां स्मार्ट निवेश की सख्त जरूरत है।

    इंडो क्लाइमेट लैब के सीईओ डॉ. दीपक सिंह ने कहा कि झारखंड ही नहीं, देश भर की औद्योगिक नीति ऐसी बनी है कि सब फंसे हुए हैं। अब लोग तकनीकी से समाधान मांग रहे हैं। औद्योगिक प्रोसेस को अब बदलने की जरूरत है। नीति निर्धारण करने वालों को भी चीजों को नए सिरे से शोध करने की जरूरत है।

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    डॉल्फिन रिसर्च सेंटर के अंतरिम निदेशक डॉ. गोपाल शर्मा ने कहा कि सरकार एसटीपी (सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट) लगा रही है लेकिन यह जहां लगाना है, वहां नहीं लगाया जा रहा। कई स्थानों पर यह उच्च स्थलों पर लगा दी जाती है जबकि इसे निचले स्थान पर लगाना चाहिए।

    सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी संजय रंजन सिंह ने कहा कि हमें अब ऊर्जा के नए विकल्पों के बारे में सोचना होगा। हमें हाइड्रोजन आधारित ऊर्जा के बारे में सोचना होगा। देखना होगा कि हम हाइड्रोजन ऊर्जा के रास्ते पर चल सकते हैं कि नहीं। हम न्यूक्लियर एनर्जी पर जा सकते हैं या नहीं। सोचना होगा क्योंकि समाधान यहां से ही होना है। कोई और नहीं करेगा। अपने बच्चों के भविष्य के लिए हमें ये करना होगा।

    आईआईटी (आईएसएम) के मिशन वाई के संयोजक प्रो. अंशुमाली ने कहा कि हमें अब पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार होना होगा। जंगल खत्म हो रहे हैं। छोटी नदियां मर रही हैं। जब नदियां मरेंगी तो इंसानियत पर खतरा होगा। धनबाद जैसा औद्योगिक रुप से समृद्द शहर आज पर्यावरण के मामले में कहां रह गया है, यह की बताने वाली बात नहीं है।

    इस मौके पर दामोदर बचाओ आंदोलन, स्वर्णरेखा प्रदूषण मुक्ति अभियान जैसे संगठनों के लोगों ने भी बहुमूल्य विचार रखे जिनमें रामानुज शेखर, धर्मेंद्र तिवारी, सुरेन्द्र सिन्हा, प्रवीण सिंह, गोविंद पी मेवाड़, डॉक्टर संजय सिंह, समीर सिंह, अरुण राय, राधेश्याम अग्रवाल, देवेंद्र सिंह, श्रवण जी, भाई प्रमोद, ललित सिन्हा, पंचम चौधरी आदि प्रमुख थे। इस मौके पर स्मारिका का भी विमोचन किया गया।

    आभार प्रदर्शन युगांतर भारती के कोषाध्यक्ष अशोक गोयल ने किया। मंच संचालन अमित सिंह ने किया।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    annual general meeting climate solutions Damodar Bachao Andolan Damodar pollution study environmental laws environmental protection environmental seminar forest conservation future energy hydrogen energy IIT ISM illegal sand mining industrial policy India Jharkhand industry nuclear energy pollution control public awareness Ranchi event river conservation river study saryu rai STP sewage treatment plant sustainable development Swarnarekha River urban pollution water flow planning water quality water resources Yugantar Bharati अवैध बालू खनन आईआईटी आईएसएम एसटीपी संयंत्र औद्योगिक नीति जंगल संरक्षण जन जागरूकता जल गुणवत्ता जल प्रवाह जल संसाधन जलवायु समाधान झारखंड उद्योग दामोदर दामोदर नदी दामोदर प्रदूषण दामोदर बचाओ आंदोलन नदी अध्ययन नदी संरक्षण न्यूक्लियर ऊर्जा पर्यावरण कानून पर्यावरण संगोष्ठी पर्यावरण संरक्षण प्रदूषण नियंत्रण युगांतर भारती रांची कार्यक्रम वार्षिक आमसभा शहरी प्रदूषण सतत विकास सरयू राय स्वर्णरेखा नदी हाइड्रोजन ऊर्जा
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026
    Recent Post

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group