Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur News :धर्मरक्षिणी पौरोहित्य महासंघ का 13वां स्थापना दिवस 17 जनवरी 2026 को भव्य रूप से मनाया जाएगा
    Breaking News

    Jamshedpur News :धर्मरक्षिणी पौरोहित्य महासंघ का 13वां स्थापना दिवस 17 जनवरी 2026 को भव्य रूप से मनाया जाएगा

    News DeskBy News DeskDecember 26, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    jamshedpur।
    धर्म, संस्कृति और वैदिक परंपराओं के संरक्षण हेतु समर्पित धर्मरक्षिणी पौरोहित्य महासंघ के 13वें स्थापना दिवस समारोह को लेकर गुरुवार को एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। यह बैठक 26 दिसंबर 2025, शुक्रवार को दोपहर 1 बजे वेद अध्ययन अनुशीलन केंद्र में महासंघ से जुड़े आचार्यों की उपस्थिति में संपन्न हुई। बैठक में स्थापना दिवस समारोह को भव्य एवं गरिमामय ढंग से आयोजित करने को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

    बैठक की शुरुआत स्वस्तिवाचन एवं मंगल पाठ के साथ हुई, जिसके बाद आचार्यों ने संगठन की गतिविधियों, उद्देश्यों और आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा की। सभी सदस्यों की सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि धर्मरक्षिणी पौरोहित्य महासंघ का 13वां स्थापना दिवस 17 जनवरी 2026 (शनिवार) को धूमधाम से मनाया जाएगा। समारोह को वैदिक परंपराओं के अनुरूप आयोजित करने तथा समाज में धर्म और संस्कारों के प्रति जागरूकता फैलाने पर विशेष बल दिया गया।

    बैठक के दौरान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हो रही घटनाओं पर भी चिंता व्यक्त की गई। विशेष रूप से बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार और हाल के दिनों में एक हिंदू युवक की निर्मम हत्या का उल्लेख किया गया। इस दुखद घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत युवक की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया।

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    महासंघ के अध्यक्ष पं. बिपीन कुमार झा एवं महासंघ सचिव उमेश कुमार तिवारी ने इस अवसर पर बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि हिंदू समाज की सुरक्षा और धार्मिक स्वतंत्रता सुनिश्चित करना अत्यंत आवश्यक है। दोनों पदाधिकारियों ने सरकार से इस विषय में ठोस कदम उठाने और पीड़ित हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग करने की बात कही।

    बैठक में महासंघ से जुड़े कई वरिष्ठ एवं गणमान्य आचार्य उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से पं. दिलीप पाण्डेय, पं. मुन्ना पाण्डेय, पं. आनंद पाण्डेय, पं. मोहन शास्त्री, पं. एन. के. पाण्डेय, पं. राजकुमार मिश्र, पं. शिवशक्ति झा, पं. परशुराम पाण्डेय, पं. चंद्रकांत झा, पं. कुमुद झा, पं. हर्ष पाण्डेय सहित शहर के अनेक प्रतिष्ठित आचार्यगण बैठक में शामिल हुए।

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    बैठक के अंत में स्थापना दिवस समारोह को सफल बनाने के लिए सभी आचार्यों ने सामूहिक रूप से सहयोग करने और आयोजन को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    13th Foundation Day 13वां स्थापना दिवस Bangladesh Hindu Atrocities Foundation Day Celebration Hindu Community Safety Hindu Organization News Religious News Jamshedpur Vedic Priests Meeting उमेश कुमार तिवारी जमशेदपुर समाचार English Keywords: Dharmrakshini Purohitya Mahasangh धर्मरक्षिणी पौरोहित्य महासंघ धार्मिक संगठन समाचार पं बिपीन कुमार झा बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार वेद अध्ययन केंद्र वैदिक आचार्य बैठक स्थापना दिवस समारोह हिंदू युवक हत्या हिंदू समाज
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026
    Recent Post

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल, जानें कंपनियों के शेयर का हाल?

    June 1, 2026

    Jamahedpur: पूर्वी सिंहभूम जिला में वैध तरीके से बालू उठाव का रास्ता साफ, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group