Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»zomato और Swigy ने कर्मचारियों के हड़ताल के आह्वान के बीच अधिक भुगतान की पेशकश की, 3,000 रुपये तक की कमाई समेत कई वादे किये
    Breaking News

    zomato और Swigy ने कर्मचारियों के हड़ताल के आह्वान के बीच अधिक भुगतान की पेशकश की, 3,000 रुपये तक की कमाई समेत कई वादे किये

    News DeskBy News DeskDecember 31, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    New Delhi. खाद्य एवं पेय पदार्थों की ऑनलाइन आपूर्ति करने वाले मंच जोमैटो और स्विगी ने नए साल की पूर्व संध्या पर ‘गिग’ कर्मचारियों के हड़ताल के आह्वान के बीच अपने ‘डिलीवरी पार्टनर्स’ को अधिक भुततान की पेशकश की है. ‘गिग’ कर्मचारी काम के आधार पर भुगतान पाने वाले कर्मचारियों को कहा जाता है। ये अकसर ऑनलाइन आपूर्ति मंचों के लिए काम करते हैं. तेलंगाना गिग एंड प्लेटफॉर्म वर्कर्स यूनियन (टीजीपीडब्ल्यूयू) और इंडियन फेडरेशन ऑफ ऐप-बेस्ड ट्रांसपोर्ट वर्कर्स (आईएफएटी) ने दावा किया कि बेहतर भुगतान और बेहतर कामकाजी परिस्थितियों की मांग को लेकर लाखों श्रमिक राष्ट्रव्यापी हड़ताल में शामिल होने वाले हैं.

    उद्योग सूत्रों के अनुसार यह हड़ताल, नए साल की पूर्व संध्या पर जोमैटो, स्विगी, ब्लिंकइट, इंस्टामार्ट और जेप्टो जैसी खाद्य वितरण एवं त्वरित वाणिज्य कंपनियों के संचालन को प्रभावित कर सकती है, जब मांग अपने चरम पर होती है.

    जोमैटो ने नए साल की पूर्व संध्या पर शाम छह बजे से रात 12 बजे के बीच व्यस्त समय में ‘डिलीवरी पार्टनर’ को प्रति ऑर्डर 120 रुपये से 150 रुपये तक का भुगतान देने की पेशकश की है. इस मामले की जानकारी रखने वाले सूत्रों ने बताया कि मंच ने ऑर्डर की संख्या और कर्मचारियों की उपलब्धता के आधार पर पूरे दिन में 3,000 रुपये तक की कमाई का भी वादा किया है.

    Jharkhand BJP: भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन का दो दिवसीय झारखंड दौरा छह जून से, सात को युवाओं के साथ करेंगे संवाद

    इसके अलावा, जोमैटो ने ऑर्डर अस्वीकार करने और रद्द करने पर लगने वाले जुर्माने को अस्थायी रूप से माफ कर दिया है. हालांकि, उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि यह त्योहारों और साल के अंत के व्यस्त समय के दौरान अपनाई जाने वाली एक मानक परिचालन प्रक्रिया है इटर्नल के एक प्रवक्ता ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, यह त्योहारों के दौरान हमारी मानक वार्षिक परिचालन प्रक्रिया का हिस्सा है जिसमें आमतौर पर बढ़ी हुई मांग के कारण अधिक कमाई के अवसर मिलते हैं.’ इटर्नल के पास जोमैटो और ब्लिंकइट ब्रांड का स्वामित्व है.

    इसी तरह, स्विगी ने भी साल के अंत के दौरान प्रोत्साहन राशि बढ़ा दी है. मामले की जानकारी रखने वाले लोगों ने बताया कि आपूर्ति करने वाले कर्मचारियों को 31 दिसंबर से एक जनवरी के बीच 10,000 रुपये तक की कमाई की पेशकश की गई है.

    Petrol/Diseal: सरकार ने पेट्रोल, डीजल और एटीएफ Export Tax घटाया, बदलाव एक जून से लागू

    तेलंगाना गिग एंड प्लेटफॉर्म वर्कर्स यूनियन (टीजीपीडब्ल्यूयू) और इंडियन फेडरेशन ऑफ ऐप-बेस्ड ट्रांसपोर्ट वर्कर्स (आईएफएटी) ने संयुक्त बयान में कहा, कल रात तक, समूचे देश भर के आपूर्ति और ऐप के लिए काम करने वाले 1.7 लाख से अधिक कर्मचारियों ने अपनी भागीदारी की पुष्टि कर दी है. शाम तक यह संख्या और बढ़ने की उम्मीद है. दूसरी ओर, मामले से परिचित लोगों का कहना है कि 25 दिसंबर की व्यापक हड़ताल के बाद ‘गिग’ कर्मचारियों ने 31 दिसंबर 2025 को राष्ट्रव्यापी हड़ताल की घोषणा की है. इससे पहले 25 दिसंबर को क्रिसमस के मौके पर तेलंगाना और अन्य क्षेत्रों में आपूर्ति करने वाले हजारों कर्मचारियों ने विभिन्न मंचों से खुद को हटा लिया था.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    000 000 रुपये तक की कमाई समेत कई वादे किये 3 make promises including earnings of up to Rs 3 Zomato and Swigy offer higher pay amid workers' strike call zomato और Swigy ने कर्मचारियों के हड़ताल के आह्वान के बीच अधिक भुगतान की पेशकश की
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jharkhand BJP: भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन का दो दिवसीय झारखंड दौरा छह जून से, सात को युवाओं के साथ करेंगे संवाद

    May 31, 2026

    Petrol/Diseal: सरकार ने पेट्रोल, डीजल और एटीएफ Export Tax घटाया, बदलाव एक जून से लागू

    May 31, 2026

    Jharkhand Crime: ₹5 लाख के इनामी झांगुर गिरोह के सरगना समेत तीन सदस्यों ने पुलिस के समक्ष किया सरेंडर, एक एसएलआर राइफल समेत दो स्वचालित हथियार बरामद

    May 31, 2026
    Recent Post

    Jharkhand BJP: भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन का दो दिवसीय झारखंड दौरा छह जून से, सात को युवाओं के साथ करेंगे संवाद

    May 31, 2026

    Petrol/Diseal: सरकार ने पेट्रोल, डीजल और एटीएफ Export Tax घटाया, बदलाव एक जून से लागू

    May 31, 2026

    Jharkhand Crime: ₹5 लाख के इनामी झांगुर गिरोह के सरगना समेत तीन सदस्यों ने पुलिस के समक्ष किया सरेंडर, एक एसएलआर राइफल समेत दो स्वचालित हथियार बरामद

    May 31, 2026

    Novel Tata: नोएल टाटा बोले- ट्रेंट विकास के शुरुआती चरण में, राजस्व में 10 गुना वृद्धि का लक्ष्य हासिल करेंगे

    May 31, 2026

    Jharkhand SIR: राज्य में अब तक 1 करोड़ 99 लाख 15 हजार 463 मतदाताओं का मैपिंग कार्य पूरा, 15 जून तक जारी रहेगा अभियान

    May 31, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group