Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur News :श्रीकृष्ण की महिमा अपरंपार, सभी के जीवन में सुख-शांति, समृद्धि एवं सद्भाव बनाए रखें : काले
    Breaking News

    Jamshedpur News :श्रीकृष्ण की महिमा अपरंपार, सभी के जीवन में सुख-शांति, समृद्धि एवं सद्भाव बनाए रखें : काले

    श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में अमरप्रीत सिंह काले हुए शामिल
    News DeskBy News DeskJanuary 2, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    JAMSHEDPUR : भुइंयाडीह स्थित ऑक्सीजन कॉलोनी में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में झारखंड भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले ने सहभागिता की। इस पावन अवसर पर कथा वाचक श्री श्यामा चरण महाराज के मुखारविंद से प्रवाहित अमृतवाणी का श्रवण कर श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे।

    कथा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण की दिव्य लीलाओं, मानव जीवन के उद्देश्य, धर्ममय आचरण तथा वैराग्य के गूढ़ रहस्यों का अत्यंत सरल एवं प्रभावशाली ढंग से वर्णन किया गया। महाराज जी की वाणी ने श्रोताओं के हृदय, मन और आत्मा को भक्ति, ज्ञान एवं आध्यात्मिक चेतना से आलोकित किया।

    Jamshedpur News: काशीडीह में दुर्गा पूजा महोत्सव-2026 पंडाल का भूमि पूजन, 20 हजार श्रद्धालुओं के महाभोग की तैयारी

    इस अवसर पर अमरप्रीत सिंह काले ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि मानव जीवन को सत्पथ पर ले जाने वाली मार्गदर्शक है। भगवान श्रीकृष्ण के जीवन से कर्म, करुणा, सत्य और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा मिलती है। ऐसे आयोजनों से समाज में नैतिक मूल्यों, सद्भाव और आध्यात्मिक चेतना का विस्तार होता है।

    Jamshedpur News: बागबेड़ा वायरलेस मैदान पार्क की सफाई में जुटी पुनीत जीवन संस्था, रेलवे से रखरखाव की मांग

    उन्होंने आयोजन समिति की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और जनमानस को आत्मचिंतन का अवसर प्राप्त होता है। अंत में उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं सद्भाव बनाए रखने की कामना की।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Amarpreet Singh Kale Bhagwat Katha Gyan Yagya Bhuiyandih Oxygen Colony Hindu Religious Program Krishna Leela Lord Krishna Glory Religious Event Jamshedpur Shrimad Bhagwat Katha Spiritual Discourse अमरप्रीत सिंह काले आध्यात्मिक प्रवचन धार्मिक आयोजन जमशेदपुर भागवत कथा ज्ञान यज्ञ भुइंयाडीह ऑक्सीजन कॉलोनी श्रीकृष्ण महिमा श्रीकृष्ण लीला श्रीमद्भागवत कथा हिंदू धर्म आयोजन
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur News: काशीडीह में दुर्गा पूजा महोत्सव-2026 पंडाल का भूमि पूजन, 20 हजार श्रद्धालुओं के महाभोग की तैयारी

    July 16, 2026

    Jamshedpur News: बागबेड़ा वायरलेस मैदान पार्क की सफाई में जुटी पुनीत जीवन संस्था, रेलवे से रखरखाव की मांग

    July 16, 2026

    Ranchi News: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मिलीं मिस यूनिवर्स झारखंड 2026 विजेता दीपाली रिया, साझा किया सफलता का सफर

    July 16, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur News: काशीडीह में दुर्गा पूजा महोत्सव-2026 पंडाल का भूमि पूजन, 20 हजार श्रद्धालुओं के महाभोग की तैयारी

    July 16, 2026

    Jamshedpur News: बागबेड़ा वायरलेस मैदान पार्क की सफाई में जुटी पुनीत जीवन संस्था, रेलवे से रखरखाव की मांग

    July 16, 2026

    Ranchi News: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मिलीं मिस यूनिवर्स झारखंड 2026 विजेता दीपाली रिया, साझा किया सफलता का सफर

    July 16, 2026

    Adityapur News: सेंट्रल पब्लिक स्कूल में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा

    July 16, 2026

    Jamshedpur News: श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में नवग्रह वाटिका का शिलान्यास, सरयू राय ने लगाया पीपल का पौधा

    July 16, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group