Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Jamshedpur News :एमएसएमई डिफेंस कॉन्क्लेव–2026, 16–17 जनवरी को आदित्यपुर ऑटो क्लस्टर में आयोजन
Breaking News

Jamshedpur News :एमएसएमई डिफेंस कॉन्क्लेव–2026, 16–17 जनवरी को आदित्यपुर ऑटो क्लस्टर में आयोजन

News DeskBy News DeskJanuary 3, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link
JAMSHEDPUR।
स्थानीय उद्योगों के लिए रक्षा क्षेत्र में नए अवसर खोलेगा एमएसएमई डिफेंस कॉन्क्लेव आत्मनिर्भर भारत अभियान को सशक्त बनाने एवं स्थानीय एमएसएमई उद्योगों को रक्षा क्षेत्र से जोड़ने के उद्देश्य से एमएसएमई डिफेंस कॉन्क्लेव–2026 का आयोजन 16 एवं 17 जनवरी 2026 को आदित्यपुर ऑटो क्लस्टर में किया जाएगा। इस आशय की जानकारी आज सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री में आयोजित प्रेस वार्ता में चैम्बर अध्यक्ष मानव केडिया ने दी।
उन्होंने बताया कि इस कॉन्क्लेव का आयोजन सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री, आदित्यपुर स्मॉल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (एसिया) एवं भारत चैम्बर ऑफ कॉमर्स (नोडल एजेंसी) के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है, जिसमें लघु उद्योग भारती, बीईएमएल सहित अन्य व्यावसायिक संस्थाएं सहयोगी की भूमिका निभा रही हैं।
कॉन्क्लेव का उद्घाटन 16 जनवरी को मुख्य अतिथि के रूप में देश के माननीय रक्षा राज्यमंत्री श्री संजय सेठ करेंगे। इस अवसर पर रिटायर्ड एयर चीफ मार्शल श्री अरूप राहा एवं रक्षा विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
इस अवसर पर एसिया के अध्यक्ष इंदर अग्रवाल ने कहा कि कॉन्क्लेव का मुख्य उद्देश्य आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र के एमएसएमई उद्योगों को रक्षा क्षेत्र में कार्य के अवसर उपलब्ध कराना है। वर्तमान में देशभर में लगभग 17,000 एमएसएमई इकाइयाँ रक्षा क्षेत्र से जुड़ी हुई हैं, लेकिन जमशेदपुर एवं आसपास के क्षेत्रों की भागीदारी अत्यंत सीमित है। इस कॉन्क्लेव के माध्यम से स्थानीय उद्यमियों को यह स्पष्ट जानकारी मिलेगी कि रक्षा क्षेत्र में किस प्रकार के उत्पादों का निर्माण किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि ऑटोमोबाइल और रेलवे क्षेत्र में कार्यरत स्थानीय उद्योगों के लिए अब रक्षा क्षेत्र में भी नए द्वार खुलेंगे, जिससे पूरे कोल्हान एवं झारखंड के एमएसएमई उद्योग लाभान्वित होंगे।
भारत चैम्बर ऑफ कॉमर्स के महासचिव केका शर्मा ने बताया कि रक्षा मंत्रालय पिछले कई वर्षों से एमएसएमई उद्योगों को प्रोत्साहित करने हेतु निजी क्षेत्र को जोड़ रहा है। पश्चिम बंगाल, राजस्थान, ओडिशा, बिहार एवं छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों में इस प्रकार के आयोजन किए जा चुके हैं और अब जमशेदपुर की औद्योगिक क्षमता को देखते हुए यहां यह कॉन्क्लेव आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस आयोजन में प्रदर्शनी, सेमिनार एवं वर्कशॉप आयोजित की जाएंगी, जिसमें सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम औद्योगिक इकाइयाँ भाग ले सकेंगी। कॉन्क्लेव में एयरफोर्स, नेवी एवं आर्मी से जुड़े अनुभवी विशेषज्ञ उपस्थित रहेंगे, जो उद्यमियों को रक्षा क्षेत्र में संभावनाओं से अवगत कराएंगे।
भारत चैम्बर ऑफ कॉमर्स के सचिव अविक राय ने कहा कि पूरे झारखंड में पहली बार इस स्तर का स्टेट लेवल डिफेंस कॉन्क्लेव जमशेदपुर में आयोजित किया जा रहा है, जो राज्य के एमएसएमई उद्यमियों के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है।
एसिया के महासचिव प्रवीण गुटगुटिया ने बताया कि आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र में अब तक ऑटोमोबाइल सेक्टर के लिए वर्ल्ड क्लास उत्पादन होता रहा है और यह कॉन्क्लेव रक्षा क्षेत्र में भी नए अवसर सृजित करेगा। इस दौरान लगभग 50 स्टॉल लगाए जाएंगे, जिनमें रक्षा मंत्रालय से जुड़े 5–6 स्टॉल भी होंगे, जहां आवश्यक उत्पादों की जानकारी उद्यमियों को दी जाएगी।
सिंहभूम चैम्बर के महासचिव पुनीत कांवटिया ने बताया कि कॉन्क्लेव के प्रमुख आकर्षण होंगे—
•प्रदर्शनी (Exhibition): स्थानीय एवं राष्ट्रीय स्तर के एमएसएमई अपने उत्पाद एवं नवाचार प्रदर्शित करेंगे।
•बी2बी मीटिंग: उद्योगों एवं सरकारी खरीदारों के बीच सीधा संवाद।
•सेमिनार एवं पैनल चर्चा: रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता, सरकारी नीतियों एवं निर्यात संभावनाओं पर विशेषज्ञों के विचार।
लघु उद्योग भारती के अध्यक्ष बिनोद शर्मा ने कहा कि इस कॉन्क्लेव का उद्देश्य एमएसएमई को रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने हेतु प्रेरित करना तथा उन्हें Innovation for Defence Excellence (iDEX) एवं Make Projects जैसी सरकारी योजनाओं के तहत सहयोग प्रदान करना है।
अधिक जानकारी और स्टॉल बुकिंग के लिए संपर्क करेंः-
. प्रवीण गुटगुटिया, महासचिव, एसिया – 9334013344
. राजकुमार संगी, कोषाध्यक्ष, एसिया – 8789040693
. अशोक गुप्ता, सचिव, एसिया – 9204813885
प्रेस वार्ता में चैम्बर उपाध्यक्ष हर्ष बाकरेवाल, अधिवक्ता राजीव अग्रवाल, सचिव अंशुल रिंगसिया, एसिया के पदाधिकारी राजीव श्रीवास्तव, राजकुमार संघी, संतोख सिंह सहित अनेक उद्यमी एवं व्यवसायी उपस्थित थे।
Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को Diwali का तोहफा! महंगाई भत्ता 3% बढ़ा, अप्रैल में भी बढ़ा था 2%

October 28, 2026

Adityapur: आदित्यपुर में विवाहिता की मौत के मामले में पति समेत चार गिरफ्तार, दहेज हत्या का आरोप

October 28, 2026

Jamshedpur: कदमा में अवैध हथियार के साथ दो युवक गिरफ्तार, लोडेड देशी कट्टा और दो गोलियां बरामद

October 28, 2026
Recent Post

केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को Diwali का तोहफा! महंगाई भत्ता 3% बढ़ा, अप्रैल में भी बढ़ा था 2%

October 28, 2026

Adityapur: आदित्यपुर में विवाहिता की मौत के मामले में पति समेत चार गिरफ्तार, दहेज हत्या का आरोप

October 28, 2026

Jamshedpur: कदमा में अवैध हथियार के साथ दो युवक गिरफ्तार, लोडेड देशी कट्टा और दो गोलियां बरामद

October 28, 2026

Congress अध्यक्ष खरगे की ‘बाप’ वाली टिप्पणी पर BJP ने जारी किया गाना ‘…आंखें झुका लो, कान खोल के सुन लो, मोदी कहीं नहीं जाएगा’

October 28, 2026

Tata Group को ‘आपराधिक तरीके से बर्बाद’ किया जा रहा, कारोबारी जगत चुप क्यों? Rahul Gandhi का PM मोदी और शाह पर बड़ा आरोप

October 28, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group