Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»JAMSHEDPUR NEWS :एक्सएलआरआइ जमशेदपुर में 46वें मैक्सी फेयर में मोहित चौहान और नीरज श्रीधर का होगा लाइव परफॉर्मेंस
    Breaking News

    JAMSHEDPUR NEWS :एक्सएलआरआइ जमशेदपुर में 46वें मैक्सी फेयर में मोहित चौहान और नीरज श्रीधर का होगा लाइव परफॉर्मेंस

    News DeskBy News DeskJanuary 7, 2026Updated:January 7, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    JAMSHEDPUR।
    स्टील सिटी जमशेदपुर एक बार फिर उत्सव, मनोरंजन और सांस्कृतिक रंगों से सराबोर होने जा रही है. शहर के सबसे लोकप्रिय और प्रतिष्ठित वार्षिक आयोजनों में से एक 46वां मैक्सी फेयर इस वर्ष 17 और 18 जनवरी 2026 को एक्सएलआरआइ फुटबॉल ग्राउंड, जमशेदपुर में आयोजित किया जाएगा. इस बार फेयर की थीम ‘मार्केटिंग मनोरंजन’ रखी गई है, जिसमें बॉलीवुड ड्रामा और पारंपरिक जमशेदपुर मेला संस्कृति का अनूठा संगम देखने को मिलेगा.

    मैक्सी फेयर एक्सएलआरआइ जमशेदपुर का एक प्रसिद्ध मार्केटिंग इवेंट है, जिसे एक्सएलआरआइ के मार्केटिंग एसोसिएशन द्वारा आयोजित किया जाता है. यह आयोजन केवल मनोरंजन तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें देश-विदेश की विभिन्न एमएनसी के साथ मिलकर गेम-आधारित मार्केट रिसर्च भी की जाती है, जिसमें शहर के आम लोग सक्रिय रूप से भाग लेते हैं. हर वर्ष करीब 15 हजार से अधिक लोग इस मेले में शामिल होते हैं, जिससे यह जमशेदपुर का सबसे बड़ा कम्युनिटी फेस्ट बन गया है.

    दो दिनों तक चलने वाले इस फेयर में दिनभर रंगारंग प्रतियोगिताएं, मेला जोन, खेल, स्वादिष्ट खान-पान के स्टॉल्स और बच्चों से लेकर युवाओं तक के लिए कई गतिविधियां आयोजित होंगी. प्रमुख प्रतियोगिताओं में मास्टरशेफ जमशेदपुर, सा रे गा मा पा (सरगम), फैंसी ड्रेस, मिस्टर एंड मिस जमशेदपुर, आर्ट अटैक, डांस मैनिया और बॉलीवुड ट्रिविया शामिल हैं, जिनमें विभिन्न आयु वर्ग के प्रतिभागी हिस्सा ले सकेंगे.

    Rail News : ब्रेक बाइंडिंग’ के कारण आरा-दुर्ग दक्षिण बिहार एक्सप्रेस के कई डिब्बों से उठने लगा धुआं, दो बार रोकनी पड़ी ट्रेन

    शाम होते ही फेयर का माहौल संगीतमय हो जाएगा. 17 जनवरी को मशहूर बॉलीवुड सिंगर नीरज श्रीधर अपनी हिट गानों से दर्शकों को झूमने पर मजबूर करेंगे, जबकि 18 जनवरी को मोहित चौहान की सुरीली आवाज में एक्सएलआरआइ ग्राउंड संगीत से गूंज उठेगा. दोनों कलाकारों का लाइव परफॉर्मेंस फेयर का मुख्य आकर्षण रहेगा.

    मैक्सी फेयर जमशेदपुर की सांस्कृतिक पहचान और सामूहिक उत्सव की भावना का प्रतीक है. तैयारियां जोरों पर हैं और शहर इस भव्य आयोजन के स्वागत को लेकर पूरी तरह उत्साहित है. यह मेला एक बार फिर साबित करेगा कि जमशेदपुर सिर्फ उद्योगों का नहीं, बल्कि उत्सवों और खुशियों का भी शहर है.

    Chaibasa : बहन से छेड़छाड़ कर रहा था एक व्यक्ति, भाई ने कूल्हाड़ी से बेरहमी से कर दी हत्या

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jamshedpur Community Fest Jamshedpur cultural event Jamshedpur Festival 2026 Jamshedpur Music Event Jharkhand Marketing Entertainment Theme Maxi Fair Competition Maxi Fair Jamshedpur News Maxi Fair XLRI Mohit Chauhan Live Jamshedpur Neeraj Shridhar Concert Jamshedpur XLRI Event News XLRI Football Ground Event XLRI Jamshedpur Fair XLRI Maxi Fair 2026 एक्सएलआरआइ एक्सएलआरआइ मेला 2026 जमशेदपुर मैक्सी फेयर जमशेदपुर सांस्कृतिक मेला नीरज श्रीधर कॉन्सर्ट मोहित चौहान लाइव शो
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Rail News : ब्रेक बाइंडिंग’ के कारण आरा-दुर्ग दक्षिण बिहार एक्सप्रेस के कई डिब्बों से उठने लगा धुआं, दो बार रोकनी पड़ी ट्रेन

    April 17, 2026

    Chaibasa : बहन से छेड़छाड़ कर रहा था एक व्यक्ति, भाई ने कूल्हाड़ी से बेरहमी से कर दी हत्या

    April 17, 2026

    Jamshedpur: जमशेदपुर के आसमान में दिखे दो फाइटर जेट, कलाईकुंडा एयरबेस से भरी थी उड़ान

    April 17, 2026
    Recent Post

    Rail News : ब्रेक बाइंडिंग’ के कारण आरा-दुर्ग दक्षिण बिहार एक्सप्रेस के कई डिब्बों से उठने लगा धुआं, दो बार रोकनी पड़ी ट्रेन

    April 17, 2026

    Chaibasa : बहन से छेड़छाड़ कर रहा था एक व्यक्ति, भाई ने कूल्हाड़ी से बेरहमी से कर दी हत्या

    April 17, 2026

    Jamshedpur: जमशेदपुर के आसमान में दिखे दो फाइटर जेट, कलाईकुंडा एयरबेस से भरी थी उड़ान

    April 17, 2026

    Chaibasa Naxal : सारंडा में मुठभेड़ के बीच दूसरे दिन आईईडी ब्लास्ट, कोबरा का जवान घायल

    April 17, 2026

    Jamshedpur News :गंगा नारायण सिंह जयंती समारोह के लिए मुख्यमंत्री को दिया गया आमंत्रण

    April 16, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group