Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur News :जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय में बी.एड., एम.एड. एवं बी.पी.एड. छात्राओं के लिए इंडक्शन प्रोग्राम आयोजित
    Breaking News

    Jamshedpur News :जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय में बी.एड., एम.एड. एवं बी.पी.एड. छात्राओं के लिए इंडक्शन प्रोग्राम आयोजित

    News DeskBy News DeskJanuary 10, 2026Updated:January 10, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर। बिष्टुपुर स्थित जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के परिसर में नवीन शैक्षणिक सत्र 2025. 2027 के अंतर्गत बी.एड., एम.एड. एवं बी.पी.एड. पाठ्यक्रमों में नामांकित छात्राओं के लिए इंडक्शन प्रोग्राम (दीक्षारंभ समारोह) का आयोजन स्मार्ट डिजिटल हॉल में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय की डीएसडब्ल्यू एवं डीन डॉ. किश्वर आरा तथा शिक्षा विभाग की समन्वयक डॉ. कामिनी कुमारी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। उन्होंने नवप्रवेशी छात्राओं को संबोधित करते हुए शिक्षा तथा खेलकूद के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़नेl आत्मविश्वास के साथ लक्ष्य प्राप्त करने तथा अनुशासन के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का स्वागत भाषण विभागाध्यक्ष डॉ. संजय भुईयां एवं डॉ. सजित महतो द्वारा प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. अरुणिमा कुमारी एवं डॉ. सौरभ मंडल ने किया। इस दौरान छात्राओं द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम. योगा तथा एरोबिक्स डांस की प्रस्तुतियाँ दी गईं। सांस्कृतिक कार्यक्रम के सफल आयोजन में डॉ. सुधा सिंह दीप एवं गोपाल चक्रवर्ती की महत्वपूर्ण भूमिका रही। साथ ही बी.एड., एम.एड. एवं बी.पी.एड. पाठ्यक्रमों की शैक्षणिक संरचना तथा भविष्य की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम के अंत में डॉ. त्रिपुरा झा एवं डॉ. हेमंत कुमार द्वारा धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया. जिसके साथ समारोह का समापन हुआ। इस अवसर पर बी.एड., एम.एड. एवं बी.पी.एड. के सभी सम्मानित व्याख्याता. शिक्षकेतर कर्मचारी. पत्रकार बंधु तथा बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं।

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    BEd Induction Program Jamshedpur education news Jamshedpur Women University MEd BPED Admission Teacher Training Course University Induction Ceremony Women Education Jharkhand एमएड बीपीएड प्रवेश जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय जमशेदपुर शिक्षा समाचार टीचर ट्रेनिंग कोर्स बीएड इंडक्शन प्रोग्राम महिला शिक्षा झारखंड योगा एरोबिक्स कार्यक्रम विश्वविद्यालय दीक्षारंभ समारोह
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल, जानें कंपनियों के शेयर का हाल?

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group