Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Saraikela: छुट्टी पर घर आए हवलदार की अचानक बिगड़ी तबीयत, मौत, कपाली थाने में हवलदार थे सागर हेंब्रम 
    Breaking News

    Saraikela: छुट्टी पर घर आए हवलदार की अचानक बिगड़ी तबीयत, मौत, कपाली थाने में हवलदार थे सागर हेंब्रम 

    News DeskBy News DeskJanuary 12, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Saraikela. सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली थाने में तैनात हवलदार सागर हेंब्रम का आकस्मिक निधन हो गया। जानकारी के मुताबिक, हवलदार सागर हेंब्रम वर्तमान में कपाली थाना क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहे थे और कुछ दिनों के लिए छुट्टी पर अपने पैतृक गांव कुचाई आए हुए थे।मृतक की पत्नी विषंगी हेंब्रम ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि बीती रात अचानक उनके पति की तबीयत बिगड़ने लगी। इससे पहले कि परिजन उन्हें किसी अस्पताल ले जा पाते या चिकित्सीय सहायता उपलब्ध हो पाती, घर पर ही उन्होंने अंतिम सांस ली। हवलदार की अचानक हुई इस मौत से पूरे गांव और पुलिस महकमे में शोक का माहौल है।

    घटना की सूचना तत्काल स्थानीय कुचाई थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और कागजी कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, सरायकेला भेज दिया है। हालांकि, अभी तक मौत के सटीक कारणों का पता नहीं चल पाया है; पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
    हवलदार सागर हेंब्रम अपने पीछे एक पुत्र और चार पुत्रियों सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। पिता के अचानक चले जाने से बच्चों और पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। कपाली थाने के सहकर्मियों ने भी उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए इसे विभाग के लिए एक बड़ी क्षति बताया है।

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Saraikela: A constable on leave suddenly died after his health deteriorated. Sagar Hembram was a constable at Kapali police station. Saraikela: छुट्टी पर घर आए हवलदार की अचानक बिगड़ी तबीयत कपाली थाने में हवलदार थे सागर हेंब्रम मौत
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026
    Recent Post

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group