Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur News :जेसीएएस का क्रिकेट महाकुंभः दलमा डायनामाइट्स बने जेसीएपीएल 2.0 के विजेता
    Breaking News

    Jamshedpur News :जेसीएएस का क्रिकेट महाकुंभः दलमा डायनामाइट्स बने जेसीएपीएल 2.0 के विजेता

    News DeskBy News DeskJanuary 13, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर। जमशेदपुर चार्टर्ड अकाउंटेंट्स सोसाइटी (जेसीएएस) द्वारा आयोजित दो दिवसीय जमशेदपुर चार्टर्ड अकाउंटेंट्स प्रीमियर लीग (जेसीएपीएल) 2.0 का समापन ट्यूब मेकर्स क्लब ग्राउंड, टेल्को में भव्य एवं उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ।
    पुरुष वर्गः- फाइनल मुकाबले में दलमा डायनामाइट्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए डिमना ड्यूक्स को पराजित कर जेसीएपीएल 2.0 का खिताब अपने नाम किया। इस विजेता टीम के टीम ओनर एवं कप्तान सीए बिश्वनाथ हज़रा रहे, जिनके कुशल नेतृत्व, रणनीति और प्रेरणा ने पूरी टीम को पूरे टूर्नामेंट में मजबूती प्रदान की। फाइनल मैच के मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार शयान शाह को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रदान किया गया। महिला वर्गः- महिला वर्ग का मुकाबला एक बार फिर दर्शकों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा। जमशेदपुर डाइवाज़ ने जुबली क्वीन्स को हराकर महिला वर्ग का खिताब अपने नाम किया। इस टीम की टीम ओनर सीए जे. पी. हीरवाल रहे तथा कप्तान शीटल हीरवाल ने शानदार नेतृत्व किया। शीटल हीरवाल को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया, जबकि अनुराधा कुमारी को फाइटर ऑफ द मैच का सम्मान मिला व्यक्तिगत पुरस्कारः- सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज़ गुरतेज सिंह भाटिया, सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज़- तारकेश्वर गुप्ता, सर्वश्रेष्ठ फील्डर- शयान शाह, सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर- रोशन कुमार एवं मैन ऑफ द सीरीज़- आदर्श रिंगसिया को मिला। पूरे टूर्नामेंट के दौरान खिलाड़ियों ने अनुशासन, खेल भावना और प्रतिस्पर्धात्मक क्रिकेट का बेहतरीन प्रदर्शन किया। जेसीएपीएल 2.0 की सफलता में टाइटल स्पॉन्सर चंदूलाल भालोटिया सोशल वेलफेयर ट्रस्ट एवं भालोटिया ग्रुप का विशेष योगदान रहा। इसे सफल बनाने में जेसीएएस की आयोजन समिति का विशेष योगदान रहा, जिनमें प्रमुख रूप से सुगम सरायवाला, मनीष मूनका, शिव कुमार चौधरी, विनीत मेहता, रामाकांत गुप्ता, संजय गोयल, दया शंकर, अनिल कुमार अग्रवाल, कौशलेंद्र दास, आनंद अग्रवाल प्रेस प्रभारी रवि गुप्ता, सुशील खोवाला, जगदीश खंडेलवाल, बिनोद सरायवाला, महेश अग्रवाल, मनीष केडिया आदि। समापन समारोह में पुरस्कार वितरण एवं सम्मान समारोह के साथ जेसीएपीएल 2.0 का सफल समापन हुआ, जिसने भविष्य के संस्करणों के लिए नई ऊँचाइयों की नींव रखी।

    Tata Steel: टाटा स्टील में शीर्ष अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव, एनपी वेंकटेशन, कविता महतो और अमित अग्रवाल समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी गयी नयी भूमिका
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    अनुराधा कुमारी आदर्श रिंगसिया आयोजन समिति क्रिकेट क्रिकेट टूर्नामेंट खेल भावना चंदूलाल भालोटिया सोशल वेलफेयर ट्रस्ट जमशेदपुर जमशेदपुर चार्टर्ड अकाउंटेंट्स सोसाइटी जमशेदपुर डाइवाज़ जुबली क्वीन्स जेसीएएस जेसीएपीएल 2.0 टेल्को ट्यूब मेकर्स क्लब ग्राउंड डिमना ड्यूक्स दलमा डायनामाइट्स पुरुष वर्ग फाइनल भालोटिया ग्रुप महिला वर्ग क्रिकेट मैन ऑफ द मैच मैन ऑफ द सीरीज़ विजेता टीम व्यक्तिगत पुरस्कार शयान शाह शीटल हीरवाल सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज़ सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज़ सीए बिश्वनाथ हज़रा
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Steel: टाटा स्टील में शीर्ष अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव, एनपी वेंकटेशन, कविता महतो और अमित अग्रवाल समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी गयी नयी भूमिका

    July 17, 2026

    Saraikela: अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी को बिजली के तार और गमछे से गला घोंटकर मार डाला

    July 17, 2026

    Rathyatra: धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, राज्यपाल और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खींचा रथ

    July 17, 2026
    Recent Post

    Tata Steel: टाटा स्टील में शीर्ष अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव, एनपी वेंकटेशन, कविता महतो और अमित अग्रवाल समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी गयी नयी भूमिका

    July 17, 2026

    Saraikela: अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी को बिजली के तार और गमछे से गला घोंटकर मार डाला

    July 17, 2026

    Rathyatra: धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, राज्यपाल और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खींचा रथ

    July 17, 2026

    Chaibasa: भाजपा ने पश्चिम सिंहभूम में आदिवासी युवकों पर हुए ‘हमले’ की जांच की मांग की

    July 17, 2026

    NEET UG Result: नीट-यूजी के परिणाम घोषित, पंजाब के आर्यन और हरियाणा के पांशुल ने सर्वोच्च स्थान हासिल किया

    July 17, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group