Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur News :बिगड़ती कानून व्यवस्था, बढ़ते अपराध एवं अपहरण की घटना पर भाजपा जमशेदपुर महानगर ने सड़क पर उतरने का किया एलान, शनिवार को एसएसपी कार्यालय पर भाजपा का आक्रोश-प्रदर्शन
    Breaking News

    Jamshedpur News :बिगड़ती कानून व्यवस्था, बढ़ते अपराध एवं अपहरण की घटना पर भाजपा जमशेदपुर महानगर ने सड़क पर उतरने का किया एलान, शनिवार को एसएसपी कार्यालय पर भाजपा का आक्रोश-प्रदर्शन

    News DeskBy News DeskJanuary 16, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर। जमशेदपुर में बिगड़ती कानून-व्यवस्था, बढ़ते अपराध और अपहरण की घटनाओं ने शहरवासियों को भय के साये में जीने को मजबूर कर दिया है। सोनारी के सीएच एरिया में प्रतिष्ठित व्यवसायी के बेटे का दिनदहाड़े अपहरण दर्शाता है कि अपराधियों के हौसले पूरी तरह से बुलंद हैं। लौहनगरी जमशेदपुर की गिरती कानून-व्यवस्था और प्रशासन की निष्क्रियता के खिलाफ भाजपा ने सड़क पर उतरने का एलान किया है। शनिवार को जमशेदपुर महानगर के हजारों भाजपा कार्यकर्ता वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) कार्यालय के समक्ष आक्रोश-प्रदर्शन करेंगे। इस संबंध में जानकारी देते हुए भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने बताया कि अपराधियों के मन से पुलिस का खौफ पूरी तरह खत्म हो चुका है। आये दिन अपराधी खुलेआम वारदातों को अंजाम देकर कानून व्यवस्था को चुनौती दे रहे हैं और शासन-प्रशासन मूकदर्शक बनी हुई है। उन्होंने झामुमो–कांग्रेस सरकार पर हमला करते हुए कहा कि ऐसी घटनाएं 90 के दशक के भयावह जंगलराज की याद दिलाती हैं। औद्योगिक राजधानी कहे जाने वाले जमशेदपुर के व्यापारी, महिलाएं और आम नागरिकों में असुरक्षा का माहौल है। हेमंत सरकार जनता को सुरक्षा देने में पूरी तरह विफल साबित हुई है। संजीव सिन्हा ने बताया कि जनभावनाओं के आक्रोश को बल देने एवं शहर में शांति व कानून-व्यवस्था बहाल करने की मांग को लेकर भाजपा कार्यकर्ता शनिवार को एसएसपी कार्यालय के समक्ष आक्रोश प्रदर्शन करेंगे। इस बाबत भाजपा कार्यकर्ता सुबह 11 बजे साकची स्थित जिला कार्यालय में एकत्रित होंगे और वहां से पैदल मार्च करते हुए एसएसपी कार्यालय की ओर कूच करेंगे।

    जिलाध्यक्ष संजीव सिन्हा ने भाजपा कार्यकर्ताओं एवं शहर के प्रबुद्ध नागरिकों से इस आक्रोश-प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की है।

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    BJP Jamshedpur Mahanagar BJP Protest Jamshedpur Jamshedpur Crime Update Jamshedpur Law and Order jharkhand crime news JMM Congress Government Kidnapping Case Jamshedpur Law and Order Protest Rising Crime in Jharkhand Sanjeev Sinha BJP SSP Office Protest अपहरण की घटना जमशेदपुर जमशेदपुर अपराध खबर जमशेदपुर महानगर भाजपा झामुमो कांग्रेस सरकार झारखंड अपराध समाचार बढ़ते अपराध झारखंड बिगड़ती कानून व्यवस्था जमशेदपुर भाजपा आक्रोश प्रदर्शन संजीव सिन्हा भाजपा
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026
    Recent Post

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल, जानें कंपनियों के शेयर का हाल?

    June 1, 2026

    Jamahedpur: पूर्वी सिंहभूम जिला में वैध तरीके से बालू उठाव का रास्ता साफ, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group