Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur News :सरयू राय के पत्र पर हरकत में आया टाटा स्टील,आम बागान को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए टाटा स्टील ने लिखी उपायुक्त को चिट्ठी
    Breaking News

    Jamshedpur News :सरयू राय के पत्र पर हरकत में आया टाटा स्टील,आम बागान को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए टाटा स्टील ने लिखी उपायुक्त को चिट्ठी

    मजिस्ट्रेट और भारी पुलिस बल तैनात करने की मांग
    News DeskBy News DeskJanuary 18, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर। टाटा स्टील के भूमि प्रबंधन विभाग के मुखिया आनंद कुमार ने पूर्वी सिंहभूम के जिलाधिकारी को पत्र लिख कर आम बागान को अतिक्रमण से मुक्त कराने हेतु वहां मजिस्ट्रेट और भारी संख्या में पुलिस बल तैनात करने का आग्रह किया है। यह चिट्ठी 6 जनवरी को लिखी गई है।
    चिट्ठी में लिखा है कि टाटा स्टील ने आम बागान के एक बड़े हिस्से को लोहे के ग्रिल से कवर किया था ताकि कोई अवांछित तत्व न आ सके। अभी देखा गया है कि असामाजिक तत्वों ने मैदान के एक हिस्से में लगे लोहे के ग्रिल को काट दिया है। उस क्षेत्र को गैरकानूनी तौर पर वाहन पार्किंग का अड्डा बना दिया गया है। इसके साथ ही वहां अनेक गैरेज भी चल रहे हैं और मेला आदि भी लगाए जा रहे हैं, जिनके लिए कभी कोई आदेश नहीं लिया जाता है।
    पत्र में लिखा गया है कि इस मैदान को अतिक्रमण एवं गैर कानूनी हरकतों से बचाने के लिए कंपनी ने तय किया है कि मैदान के चारों तरफ नए सिरे से चाहरदीवारी बनाई जाएगी। इसलिए आपसे आग्रह है कि आम बागान को अतिक्रमण से मुक्त कराने हेतु वहां मजिस्ट्रेट और भारी संख्या में पुलिस बल तैनात करें ताकि शहर के प्राइम लोकेशन में स्थित इस भूमि का सकारात्मक इस्तेमाल हो सके।
    इस संबंध में जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने उक्त पत्र को सोशल मीडिया साइट एक्स पर अपलोड कर लिखाः जमशेदपुर का आम बगान, जिसका नामकरण हमने नेताजी सुभाष चंद्र बोस मैदान, आम बगान किया है; को अतिक्रमण से मुक्त कराने हेतु मजिस्ट्रेट एवं पुलिस बल की तैनाती हेतु पत्र लिखा गया है। पत्र स्वतः स्पष्ट है। पत्र में इस बारे में पूर्व में किए गए प्रयासों का भी संदर्भ है।
    गौरतलब है कि बीते 4 जनवरी को सरयू राय ने टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट (कारपोरेट सर्विसेज) को पत्र लिख कर नेताजी सुभाष चंद्र बोस आम बगान मैदान की स्थिति सुधारने और इसे नेताजी सुभाषचंद्र बोस के स्मृति स्थल के रूप में विकसित करने की पुरजोर मांग की थी। सरयू राय ने पत्र में लिखा था कि आम बगान मैदान, जिसका नामकरण कुछ वर्ष पहले नेताजी सुभाष चन्द्र बोस आम बगान मैदान के रूप में किया गया है, की अहमियत से आप भलीभांति अवगत है। यह सार्वजनिक स्थल संप्रति दुर्दशा का शिकार है। इसमें बसों एवं वाहनों की पार्किंग हो रही है। इसका बड़ा भाग पुराने वाहनों के कबाड़ स्थल में तब्दील हो गया है। किनारे से इसका अवैध अतिक्रमण हो रहा है।

    Jamshedpur News :महिला आरक्षण बिल पर भाजपा का 25 अप्रैल को रांची में आक्रोश मार्च, जमशेदपुर महानगर से हज़ारों कार्यकर्ता करेंगे रांची कूच, बैठक में बनी रणनीति, नारी शक्ति की भागीदारी पर विशेष जोर
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Aam Bagan encroachment East Singhbhum DC Illegal Parking Jamshedpur Jamshedpur civic issue Jamshedpur West MLA magistrate police deployment Netaji Subhas Chandra Bose Maidan public land protection saryu rai Tata Steel Tata Steel land management urban encroachment Jharkhand आम बागान अतिक्रमण जमशेदपुर अतिक्रमण मामला जमशेदपुर पश्चिम विधायक टाटा स्टील टाटा स्टील भूमि प्रबंधन नेताजी सुभाष चंद्र बोस मैदान पूर्वी सिंहभूम उपायुक्त मजिस्ट्रेट पुलिस तैनाती सरयू राय
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur News :महिला आरक्षण बिल पर भाजपा का 25 अप्रैल को रांची में आक्रोश मार्च, जमशेदपुर महानगर से हज़ारों कार्यकर्ता करेंगे रांची कूच, बैठक में बनी रणनीति, नारी शक्ति की भागीदारी पर विशेष जोर

    April 21, 2026

    Summer special train 2026:समर स्पेशल ट्रेन में बदलाव, इतवारी–शालीमार के बीच नई टाइमिंग और नंबर जारी

    April 21, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: महिला आरक्षण बिल पर कांग्रेस का भाजपा पर हमला, परविंदर सिंह बोले- ‘नीयत में खोट, विपक्ष ने पकड़ी चाल’

    April 21, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur News :महिला आरक्षण बिल पर भाजपा का 25 अप्रैल को रांची में आक्रोश मार्च, जमशेदपुर महानगर से हज़ारों कार्यकर्ता करेंगे रांची कूच, बैठक में बनी रणनीति, नारी शक्ति की भागीदारी पर विशेष जोर

    April 21, 2026

    Summer special train 2026:समर स्पेशल ट्रेन में बदलाव, इतवारी–शालीमार के बीच नई टाइमिंग और नंबर जारी

    April 21, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: महिला आरक्षण बिल पर कांग्रेस का भाजपा पर हमला, परविंदर सिंह बोले- ‘नीयत में खोट, विपक्ष ने पकड़ी चाल’

    April 21, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: एग्रीको ट्रांसपोर्ट मैदान में कोल्हान स्तरीय खो-खो खिलाड़ियों का ग्रेडिंग ट्रायल संपन्न, 90 खिलाड़ियों ने दिखाया दम

    April 21, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: दिशोम गुरु मेमोरियल लाइब्रेरी में वायु सेना का ‘अग्निवीर वायु’ जागरूकता अभियान, युवाओं में दिखा भारी उत्साह

    April 21, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group