Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Chaibasa Operation Megaburu: सारंडा में मेगाबुरु आपरेशन को लेकर नक्सल संगठन ने सुरक्षा बल की कार्रवाई को बताया फर्जी, मुठभेड़ को बताया सुनियोजित साजिश, लगाये कई गंभीर आरोप
    Breaking News

    Chaibasa Operation Megaburu: सारंडा में मेगाबुरु आपरेशन को लेकर नक्सल संगठन ने सुरक्षा बल की कार्रवाई को बताया फर्जी, मुठभेड़ को बताया सुनियोजित साजिश, लगाये कई गंभीर आरोप

    News DeskBy News DeskJanuary 25, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Chaibasa. चाईबासा के सारंडा में मेगाबुरु आपरेशन को लेकर सुरक्षा बलों की कार्रवाई पर भाकपा माओवादी संगठन ने बयान जारी किया है। माओवादी संगठन की बिहार-झारखंड स्पेशल एरिया कमेटी के प्रवक्ता ने एक ऑडियो क्लिप जारी कर इस मुठभेड़ को फर्जी करार दिया है और सुरक्षा बलों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। माओवादी प्रवक्ता ने अपने बयान में दावा किया कि 22 जनवरी 2026 को कोबरा बटालियन, झारखंड जगुआर और जिला पुलिस ने सारंडा के बहुदा और कुमडीह गांव के जंगलों में उनके दस्ते पर अचानक हमला किया।

    प्रवक्ता के अनुसार, सुरक्षा बलों ने बिना किसी चेतावनी के अंधाधुंध फायरिंग की। संगठन ने आरोप लगाया है कि यह कोई आम मुठभेड़ नहीं थी, बल्कि जीपीएस ट्रैकर और खाद्य सामग्री में जहर मिलाने जैसी साजिशों के जरिए अंजाम दी गई एक हत्या’ थी. इस ऑडियो बयान में माओवादियों ने स्वीकार किया है कि इस कार्रवाई में उनके संगठन को बड़ा नुकसान हुआ है। मारे गए संगठन ने ‘लाल सलाम’ कहकर श्रद्धांजलि दी है।

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि सुरक्षा बलों की इस कार्रवाई से वनग्रामों में रहने वाले आदिवासी समुदाय के लोग गहरे खौफ में हैं। बिना किसी पूर्व सूचना के हुई भारी गोलीबारी और हवाई हमलों के कारण कई ग्रामीण अपने घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों की ओर भाग रहे हैं। संगठन ने इसे असंवैधानिक बताते हुए कहा कि यह जनता के अधिकारों का हनन है।
    माओवादी प्रवक्ता ने सुरक्षा बलों पर पुराने पैटर्न को दोहराने का आरोप लगाते हुए कहा कि कोबरा बटालियन पहले भी इस तरह की फर्जी कार्रवाइयां कर चुकी है।

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    बयान में कहा गया कि पुलिस सीधे लड़ने के बजाय राशन में जहर मिलाने और ट्रैकर्स का सहारा ले रही है। प्रवक्ता ने यह भी जानकारी दी कि उनके तीन साथी फिलहाल पुलिस की हिरासत में हैं और उनकी सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है। बयान के अंत में माओवादी संगठन ने समाज के विभिन्न वर्गों मजदूरों, छात्रों, किसानों और बुद्धिजीवियों से इस घटना के खिलाफ आवाज उठाने और विरोध दर्ज कराने की अपील की है। उन्होंने इसे एक कायरतापूर्ण और ‘जघन्य अपराध बताया है।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    and made several serious allegations. Chaibasa Operation Megaburu: Regarding the Megaburu operation in Saranda Chaibasa Operation Megaburu: सारंडा में मेगाबुरु आपरेशन को लेकर नक्सल संगठन ने सुरक्षा बल की कार्रवाई को बताया फर्जी described the encounter as a well-planned conspiracy the Naxalite organization called the security forces' action fake मुठभेड़ को बताया सुनियोजित साजिश लगाये कई गंभीर आरोप
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026
    Recent Post

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group