Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur: कैरव गांधी घर लौटे, परिवार ने जताया आभार, अब अपहरण में शामिल आपराधिक गिरोह के खिलाफ कार्रवाई में जुटी जमशेदपुर पुलिस
    Breaking News

    Jamshedpur: कैरव गांधी घर लौटे, परिवार ने जताया आभार, अब अपहरण में शामिल आपराधिक गिरोह के खिलाफ कार्रवाई में जुटी जमशेदपुर पुलिस

    News DeskBy News DeskJanuary 27, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur. जमशेदपुर से अपहरण किए गए युवा कारोबारी कैरव गांधी को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। जमशेदपुर के सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने इस बात की पुष्टि करते हुए बताया कि कैरव गांधी सुरक्षित हैं और उनके अपहरण में शामिल आपराधिक गिरोह के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है। इस पूरे घटनाक्रम के बाद कैरव के पिता देवांग गांधी ने सिंहभूम चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री, स्थानीय पुलिस और झारखंड पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त किया है। फिलहाल पुलिस फरार अपराधियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है और इस अपहरण कांड से जुड़े पूरे नेटवर्क को खंगाला जा रहा है।

    बता दें कि उधमी देवांग गांधी के पुत्र कैरव गांधी 13 जनवरी 2026 को दोपहर के समय लापता हो गए थे। उनके लापता होने के बाद पुलिस जांच में यह सामने आया कि कैरव की कार सरायकेला जिले के चांडिल थाना क्षेत्र में एक होटल के पास लावारिस हालत में मिली थी। वहीं, कैरव के मोबाइल फोन का अंतिम लोकेशन जमशेदपुर के सोनारी क्षेत्र में ट्रेस हुआ था, जिसके बाद मोबाइल स्विच ऑफ हो गया। लगातार छापेमारी और तकनीकी जांच के बाद जमशेदपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली। पुलिस ने कैरव गांधी को हजारीबाग के बिहार बॉर्डर क्षेत्र से सकुशल बरामद कर लिया। इसके बाद उन्हें सुरक्षित उनके परिजनों के हवाले कर दिया गया।

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    शिफ्टिंग के दौरान दबोचे गए अपराधी
    पुलिस के अनुसार, इस अपहरण कांड के पीछे बिहार का एक बड़ा किडनैपिंग गिरोह शामिल है। अपहरणकर्ता कैरव गांधी को हर दिन एक जगह से दूसरी जगह शिफ्ट कर रहे थे, ताकि पुलिस उन्हें ट्रेस न कर सके। इसी दौरान पुलिस को इनपुट मिला कि हजारीबाग के चौपारण के आसपास, बिहार से सटे इलाके में कैरव को एक बार फिर शिफ्ट किया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस की कई टीमों ने एक साथ दबिश दी। पुलिस को देख अपराधी कार वहीं छोड़कर फरार हो गए, जिसके बाद कैरव गांधी को सुरक्षित बरामद कर लिया गया।

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    family expresses gratitude; Jamshedpur police now take action against the criminal gang involved in the kidnapping. Jamshedpur: Kairav ​​Gandhi returns home Jamshedpur: कैरव गांधी घर लौटे अब अपहरण में शामिल आपराधिक गिरोह के खिलाफ कार्रवाई में जुटी जमशेदपुर पुलिस परिवार ने जताया आभार
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026
    Recent Post

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल, जानें कंपनियों के शेयर का हाल?

    June 1, 2026

    Jamahedpur: पूर्वी सिंहभूम जिला में वैध तरीके से बालू उठाव का रास्ता साफ, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group