


Chaibasa. चाईबासा वन प्रमंडल के टोंटो और झींकपानी थाना क्षेत्र में हाथियों की आपसी भिड़ंत में एक हाथी की मौत हो गई। टोंटो थाना क्षेत्र के सागरकाट्ठा और रोंमारा गांव के बीच मृत हाथी का शव मिला। घटनास्थल से हाथी का दांत गायब पाया गया, जिससे वन विभाग में चिंता बढ़ गई है। वन विभाग के अनुसार, भिड़ंत के दौरान हाथी का एक दांत टूटकर अलग हो गया था।
हालांकि, बुधवार सुबह जांच टीम के पहुंचने से पहले ही वह दांत वहां से गायब मिला। चाईबासा के वन प्रमंडल पदाधिकारी मौके पर कैंप कर रहे हैं । वन विभाग यह पता लगाने की कोशिश कर रहा है कि दांत किसी ग्रामीण ने उठाया है या इसके पीछे किसी अंतरराज्यीय तस्करी गिरोह का हाथ है। ड्रोन और गश्ती दलों के माध्यम से पूरे क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी गई है।



