Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Dhalbhumgarh: कोलकाता से आ रही तेज रफ्तार कार हाइवे पर पुलिया से टकराई, जमशेदपुर के तीन लोग घायल
    Breaking News

    Dhalbhumgarh: कोलकाता से आ रही तेज रफ्तार कार हाइवे पर पुलिया से टकराई, जमशेदपुर के तीन लोग घायल

    News DeskBy News DeskJanuary 29, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Dhalbhumgarh . राष्ट्रीय राजमार्ग-18 पर कोलकाता से जमशेदपुर की ओर जा रही एक हुंडई i10 कार (रजिस्ट्रेशन संख्या JH 05 AB 8422) अनियंत्रित होकर धालभूमगढ़ प्रखंड के जोड़साल क्षेत्र के सामने स्थित पुलिया से जोरदार टक्कर मारते हुए दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसा इतना भीषण था कि टक्कर के बाद कार सड़क पर घूम गई और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। वाहन में सवार जमशेदपुर के तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें 2 महिला भी शामिल है। घटना की सूचना मिलते ही सेवई धर्म का एंबुलेंस और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की एंबुलेंस मौके पर पहुंची। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।

    सूचना पाकर धालभूमगढ़ थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रण में लिया। पुलिस ने सड़क से क्षतिग्रस्त वाहन हटवाकर यातायात को सामान्य कराया और घायलों को अस्पताल पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, कार की तेज रफ्तार ही दुर्घटना का मुख्य कारण मानी जा रही है, जिसके चलते वाहन का संतुलन बिगड़ गया और वह पुलिया से टकरा गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। वहीं, इस हादसे ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और नियंत्रित गति से वाहन चलाने की आवश्यकता पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

    Jamshedpur.धातकीडीह तालाब में अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

    Chaibasa: पुलिस को बड़ी सफलता, 7 किलो अफीम और 7 लाख नकद के साथ तस्कर गिरफ्तार
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    injuring three people from Jamshedpur. Jamshedpur: A speeding car coming from Kolkata collided with a culvert on the highway Jamshedpur: कोलकाता से आ रही तेज रफ्तार कार हाइवे पर पुलिया से टकराई जमशेदपुर के तीन लोग घायल
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur.धातकीडीह तालाब में अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

    June 27, 2026

    Chaibasa: पुलिस को बड़ी सफलता, 7 किलो अफीम और 7 लाख नकद के साथ तस्कर गिरफ्तार

    June 27, 2026

    Jharkhand: जमीन विवाद के चलते किसान की धारदार हथियार से निर्मम हत्या, आरोपी गिरफ्तार

    June 27, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur.धातकीडीह तालाब में अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

    June 27, 2026

    Chaibasa: पुलिस को बड़ी सफलता, 7 किलो अफीम और 7 लाख नकद के साथ तस्कर गिरफ्तार

    June 27, 2026

    Jharkhand: जमीन विवाद के चलते किसान की धारदार हथियार से निर्मम हत्या, आरोपी गिरफ्तार

    June 27, 2026

    Bahragoda: बहरागोड़ा पीडब्ल्यूडी चौक के समीप युवक का शव पेड़ से फंदे के सहारे लटका मिला

    June 27, 2026

    Jamshedpur: टाटा स्टील ग्रोथ शॉप के कर्मचारियों के वेतन में 25 हजार तक बढ़ोतरी, 7 साल के लिए समझौता लागू, बढ़ा हुआ वेतन सितंबर में, एरियर नवंबर में मिलेगा

    June 27, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group