


Mumbai. सेंसेक्स और निफ्टी में बृहस्पतिवार को संसद में आर्थिक समीक्षा पेश होने के बाद उछाल आया। आर्थिक समीक्षा में वित्त वर्ष 2026-27 के लिए जीडीपी वृद्धि के 6.8-7.2 प्रतिशत के दायरे में रहने का अनुमान है। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती सभी नुकसान से उबरते हुआ 268.58 अंक चढ़कर 82,613.26 अंक पर पहुंच गया। वहीं एनएसई निफ्टी 88.65 अंक की बढ़त के साथ 25,431.40 अंक पर कारोबार कर रहा था।
टाटा स्टील, एक्सिस बैंक, एनटीपीसी, इटर्नल, अदाणी पोर्ट्स और भारतीय स्टेट बैंक के शेयर फायदे में रहे। हालांकि, एशियन पेंट्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स और मारुति के शेयर में गिरावट आई।ए शियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की 225, चीन का एसएसई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंग सेंग बढ़त में रहे।



