Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Jamshedpur: भालुबासा इंद्रानगर बस्ती में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, धुएं और लपटों में घिरा कमरा, बचाव का नहीं मिला मौका, 85 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत
Breaking News

Jamshedpur: भालुबासा इंद्रानगर बस्ती में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, धुएं और लपटों में घिरा कमरा, बचाव का नहीं मिला मौका, 85 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत

News DeskBy News DeskJanuary 30, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Jamshedpur. जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना क्षेत्र अंतर्गत भालुबासा इंद्रानगर बस्ती में बीती रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। देर रात अचानक घर में लगी आग में 85 वर्षीय वृद्धा शोभा मुखर्जी की मौके पर ही मौत हो गई। आग इतनी तेजी से फैली कि उन्हें बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिल सका। परिजनों के अनुसार, घटना रात करीब ढाई से तीन बजे के बीच की है। रोज की तरह रात का भोजन करने के बाद शोभा मुखर्जी अपने कमरे में सोने चली गई थीं, जबकि परिवार के अन्य सदस्य घर के दूसरे कमरों में सो रहे थे। इसी दौरान अचानक घर से धुआं और आग की लपटें उठने लगीं।

कुछ ही पलों में आग ने उस कमरे को पूरी तरह अपनी चपेट में ले लिया, जहां वृद्धा सो रही थीं। जब तक परिवार के लोग और आसपास के लोग कुछ समझ पाते, तब तक कमरा धुएं से भर चुका था और आग बेकाबू हो चुकी थी। अफरा-तफरी के बीच स्थानीय लोग शोर सुनकर मौके पर पहुंचे और बाल्टी व अन्य साधनों से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

JAMSHEDPUR NEWS: बहरागोड़ा के जामशोला बॉर्डर पर 45 किलो गांजा जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार; 22 लाख कीमत

स्थानीय लोगों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू तो पा लिया गया, लेकिन घर का एक बड़ा हिस्सा जलकर खाक हो गया। सूचना मिलने पर सीतारामडेरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेज दिया। पुलिस की प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

JAMSHEDPUR NEWS: अवैध खनन पर प्रशासन की सख्ती, 108 वाहन जब्त और 1.31 करोड़ रुपये जुर्माना वसूला

आशंका है कि देर रात बिजली के तारों में हुए शॉर्ट सर्किट से आग भड़की, जिसने देखते ही देखते पूरे कमरे को अपनी चपेट में ले लिया। हालांकि, पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। सीतारामडेरा थाना पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS: बहरागोड़ा के जामशोला बॉर्डर पर 45 किलो गांजा जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार; 22 लाख कीमत

November 23, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: अवैध खनन पर प्रशासन की सख्ती, 108 वाहन जब्त और 1.31 करोड़ रुपये जुर्माना वसूला

November 23, 2026

RANCHI NEWS: रघुवर दास का हेमंत सरकार पर हमला, बोले- विधानसभा को ओछी राजनीति का अड्डा न बनाएं

November 23, 2026
Recent Post

JAMSHEDPUR NEWS: बहरागोड़ा के जामशोला बॉर्डर पर 45 किलो गांजा जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार; 22 लाख कीमत

November 23, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: अवैध खनन पर प्रशासन की सख्ती, 108 वाहन जब्त और 1.31 करोड़ रुपये जुर्माना वसूला

November 23, 2026

RANCHI NEWS: रघुवर दास का हेमंत सरकार पर हमला, बोले- विधानसभा को ओछी राजनीति का अड्डा न बनाएं

November 23, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: नशे के खिलाफ प्रशासन सख्त, स्कूलों में नियमित चलेगा जागरूकता अभियान; अवैध कारोबार की सूचना 112 पर दें

November 23, 2026

JAMSHEDPUR NEWS:हाईवे सेफ्टी टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक, मानगो फ्लाईओवर दिसंबर तक पूरा करने व ANPR कैमरों के निर्देश

November 23, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group