Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Share Bazar: 1 फरवरी रविवार को वित्त मंत्री यूनियन बजट 2026 पेश करेंगी, शेयर बाजार भी खुला रहेगा, विशेष ट्रेडिंग सत्र होगा, जानें क्या होगा सेटलमेंट का नियम?
    Breaking News

    Share Bazar: 1 फरवरी रविवार को वित्त मंत्री यूनियन बजट 2026 पेश करेंगी, शेयर बाजार भी खुला रहेगा, विशेष ट्रेडिंग सत्र होगा, जानें क्या होगा सेटलमेंट का नियम?

    News DeskBy News DeskJanuary 31, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    New Delhi. केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को यूनियन बजट 2026 पेश करेंगी. इस बार बजट को लेकर निवेशकों में खास उत्साह है, क्योंकि यह दिन रविवार को पड़ रहा है. आमतौर पर शनिवार और रविवार को शेयर बाजार बंद रहते हैं, ऐसे में निवेशकों के मन में सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या 1 फरवरी को BSE और NSE में ट्रेडिंग होगी या नहीं. साथ ही, अगर बाजार खुला रहा तो सेटलमेंट के नियम क्या होंगे, इसे लेकर भी भ्रम की स्थिति बनी हुई है. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज ने साफ कर दिया है कि यूनियन बजट 2026 के दिन शेयर बाजार पूरी तरह खुला रहेगा. रविवार होने के बावजूद इस दिन विशेष ट्रेडिंग सत्र आयोजित किया जाएगा. बाजार सामान्य समय के अनुसार ही चलेगा.

    सुबह 9:00 बजे प्री-ओपन सेशन शुरू होगा और 9:15 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक नियमित ट्रेडिंग होगी. वित्त मंत्री सुबह 11 बजे बजट पेश करेंगी, जिसके दौरान बाजार में तेज उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है.

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    सेटलमेंट हॉलिडे की वजह से ये नियम
    हालांकि बाजार खुला रहेगा, लेकिन 1 फरवरी को सेटलमेंट हॉलिडे रहेगा. इसका मतलब यह है कि उस दिन की गई ट्रेडिंग का सेटलमेंट उसी दिन नहीं होगा. अगर किसी निवेशक ने शुक्रवार, 30 जनवरी को शेयर खरीदे हैं, तो वे उन्हें 1 फरवरी को बेच नहीं पाएंगे. इसी तरह, बजट के दिन खरीदे गए शेयर सोमवार, 2 फरवरी को भी नहीं बेचे जा सकेंगे. सभी सौदों का सेटलमेंट अगले कार्यदिवस में किया जाएगा.
    बैंकों और क्लियरिंग हाउस में छुट्टी होने के कारण पैसे और शेयरों का ट्रांसफर आगे के दिन होगा. इस दिन T+0 सेटलमेंट की सुविधा भी उपलब्ध नहीं रहेगी. शॉर्ट टर्म ट्रेडर्स के लिए यह नियम समझना बेहद जरूरी है.

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    कमोडिटी मार्केट भी रहेगा सक्रिय
    बजट के दिन केवल शेयर बाजार ही नहीं, बल्कि कमोडिटी मार्केट भी खुला रहेगा. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) ने घोषणा की है कि 1 फरवरी को सुबह के सत्र में ट्रेडिंग होगी. इससे सोना, चांदी और अन्य कमोडिटी में भी बजट के असर को तुरंत देखा जा सकेगा.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    February 1 know what will be the settlement rules? Share Bazar: 1 फरवरी रविवार को वित्त मंत्री यूनियन बजट 2026 पेश करेंगी Share Market: On Sunday the Finance Minister will present the Union Budget 2026 the stock market will also remain open there will be a special trading session जानें क्या होगा सेटलमेंट का नियम? विशेष ट्रेडिंग सत्र होगा शेयर बाजार भी खुला रहेगा
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026
    Recent Post

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल, जानें कंपनियों के शेयर का हाल?

    June 1, 2026

    Jamahedpur: पूर्वी सिंहभूम जिला में वैध तरीके से बालू उठाव का रास्ता साफ, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group