Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Jharkhand: JMM-Congress ने बजट की आलोचना की, BJP नेताओं ने विकसित भारत की ओर कदम बताया
Breaking News

Jharkhand: JMM-Congress ने बजट की आलोचना की, BJP नेताओं ने विकसित भारत की ओर कदम बताया

News DeskBy News DeskFebruary 2, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Ranchi. झारखंड में सत्तारूढ़ गठबंधन ने रविवार को केंद्रीय बजट की आलोचना करते हुए आरोप लगाया कि इसमें राज्य की उपेक्षा की गई है, जबकि भाजपा की प्रदेश इकाई ने इसे 2047 तक विकसित भारत के निर्माण की दिशा में एक दूरदर्शी कदम बताया। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को लोकसभा में वित्त वर्ष 2026-27 का बजट पेश किया। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) महासचिव और पार्टी के प्रवक्ता विनोद कुमार पांडे ने आरोप लगाया कि बजट में राज्य को पूरी तरह से नजरअंदाज किया गया।

उन्होंने आरोप लगाया, ‘झारखंड के खनिज देश की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं, फिर भी राज्य की उपेक्षा की गई है। बजट में केवल भाजपा शासित राज्यों पर ध्यान केंद्रित किया गया है, जो उचित नहीं है।’’
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजेश ठाकुर ने कहा, ‘बजट में आम आदमी के लिए कुछ भी नहीं है। इसमें रोजगार की चर्चा नहीं है और महंगाई कम करने का कोई जिक्र नहीं है।’’उन्होंने कहा कि 40 प्रतिशत से अधिक खनिज भंडार वाले इस राज्य को केंद्रीय बजट में घोषित महत्वपूर्ण खनिज गलियारे में कोई स्थान नहीं मिला। हालांकि, प्रदेश भाजपा नेताओं ने केंद्रीय बजट की सराहना की। भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा, ‘‘यह बजट 2047 तक विकसित भारत बनाने के लक्ष्य के अनुरूप है।

JAMSHEDPUR NEWS: बहरागोड़ा के जामशोला बॉर्डर पर 45 किलो गांजा जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार; 22 लाख कीमत

यह भारत के भविष्य के लिए एक स्पष्ट रुपरेखा प्रस्तुत करता है। इस बजट में गांवों, गरीबों, किसानों, मजदूरों और आम नागरिकों की जरूरतों को सर्वोपरि रखा गया है। रोजगार सृजन को प्राथमिकता देते हुए, यह नये अवसरों और संसाधनों के सृजन की घोषणा करता है ताकि देश आत्मनिर्भर और सशक्त बन सके। विपक्ष के नेता बाबूलाल मरांडी ने कहा, ‘‘यह बजट विकसित भारत के निर्माण के लिए है। यह महात्मा गांधी के सपनों को साकार करने में सहायक होगा। इसमें रोजगार सृजन पर विशेष जोर दिया गया है।’’

JAMSHEDPUR NEWS: अवैध खनन पर प्रशासन की सख्ती, 108 वाहन जब्त और 1.31 करोड़ रुपये जुर्माना वसूला

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS: बहरागोड़ा के जामशोला बॉर्डर पर 45 किलो गांजा जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार; 22 लाख कीमत

November 23, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: अवैध खनन पर प्रशासन की सख्ती, 108 वाहन जब्त और 1.31 करोड़ रुपये जुर्माना वसूला

November 23, 2026

RANCHI NEWS: रघुवर दास का हेमंत सरकार पर हमला, बोले- विधानसभा को ओछी राजनीति का अड्डा न बनाएं

November 23, 2026
Recent Post

JAMSHEDPUR NEWS: बहरागोड़ा के जामशोला बॉर्डर पर 45 किलो गांजा जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार; 22 लाख कीमत

November 23, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: अवैध खनन पर प्रशासन की सख्ती, 108 वाहन जब्त और 1.31 करोड़ रुपये जुर्माना वसूला

November 23, 2026

RANCHI NEWS: रघुवर दास का हेमंत सरकार पर हमला, बोले- विधानसभा को ओछी राजनीति का अड्डा न बनाएं

November 23, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: नशे के खिलाफ प्रशासन सख्त, स्कूलों में नियमित चलेगा जागरूकता अभियान; अवैध कारोबार की सूचना 112 पर दें

November 23, 2026

JAMSHEDPUR NEWS:हाईवे सेफ्टी टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक, मानगो फ्लाईओवर दिसंबर तक पूरा करने व ANPR कैमरों के निर्देश

November 23, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group