Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Naxal Surrender: पश्चिम सिंहभूम जिले के छोटानागरा के नक्सली ने ओडिशा पुलिस के सामने किया आत्मसमर्पण
Breaking News

Naxal Surrender: पश्चिम सिंहभूम जिले के छोटानागरा के नक्सली ने ओडिशा पुलिस के सामने किया आत्मसमर्पण

News DeskBy News DeskFebruary 4, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Chaibasa. झारखंड के 18 वर्षीय माओवादी ने मंगलवार को ओडिशा पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। आत्मसमर्पण करने वाले माओवादी की पहचान उम्बलन होनहागा उर्फ प्रभु के रूप में हुई, जो भाकपा (माओवादी) के स्थानीय गुरिल्ला दस्ते (एलजीएसएम) का सदस्य था। वह झारखंड के पश्चिम सिंहभूम जिले के छोटानागरा थाना क्षेत्र के हलामूली गांव का निवासी है।
अधिकारी ने बताया कि उसका गांव सरंडा आरक्षित वन के अंदर स्थित है, जहां नक्सली अक्सर किराने का सामान और अन्य वस्तुओं के लिए आते थे।

पश्चिमी रेंज के पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) बृजेश राय ने कहा, 2024 में उन्हें संगठन में भर्ती किया गया था। हालांकि, धीरे-धीरे वह संगठन की विचारधारा और जंगल के कठिन जीवन से विमुख हो गया। साथ ही, सुरक्षा बलों द्वारा लगातार चलाए जा रहे तलाशी अभियानों ने उसमें भय का भाव पैदा कर दिया, जिससे वह आत्मसमर्पण करने पर विचार करने के लिए विवश हो गया। उन्होंने कहा कि प्रभु को 2.64 लाख रुपये तक की वित्तीय सहायता मिलेगी। इसके अलावा, वह 25,000 रुपये का एकमुश्त विवाह प्रोत्साहन प्राप्त करने के भी पात्र हैं। उसे अन्य लाभ भी दिए जाएंगे।

JAMSHEDPUR NEWS: बहरागोड़ा के जामशोला बॉर्डर पर 45 किलो गांजा जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार; 22 लाख कीमत

JAMSHEDPUR NEWS: अवैध खनन पर प्रशासन की सख्ती, 108 वाहन जब्त और 1.31 करोड़ रुपये जुर्माना वसूला
Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS: बहरागोड़ा के जामशोला बॉर्डर पर 45 किलो गांजा जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार; 22 लाख कीमत

November 23, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: अवैध खनन पर प्रशासन की सख्ती, 108 वाहन जब्त और 1.31 करोड़ रुपये जुर्माना वसूला

November 23, 2026

RANCHI NEWS: रघुवर दास का हेमंत सरकार पर हमला, बोले- विधानसभा को ओछी राजनीति का अड्डा न बनाएं

November 23, 2026
Recent Post

JAMSHEDPUR NEWS: बहरागोड़ा के जामशोला बॉर्डर पर 45 किलो गांजा जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार; 22 लाख कीमत

November 23, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: अवैध खनन पर प्रशासन की सख्ती, 108 वाहन जब्त और 1.31 करोड़ रुपये जुर्माना वसूला

November 23, 2026

RANCHI NEWS: रघुवर दास का हेमंत सरकार पर हमला, बोले- विधानसभा को ओछी राजनीति का अड्डा न बनाएं

November 23, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: नशे के खिलाफ प्रशासन सख्त, स्कूलों में नियमित चलेगा जागरूकता अभियान; अवैध कारोबार की सूचना 112 पर दें

November 23, 2026

JAMSHEDPUR NEWS:हाईवे सेफ्टी टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक, मानगो फ्लाईओवर दिसंबर तक पूरा करने व ANPR कैमरों के निर्देश

November 23, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group