Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur: कैरव गांधी के अपहरण मामले में पुलिस जांच के दौरान सनसनीखेज खुलासे! सामने आये मास्टरमाइंड के कारनामे, एसे रची गयी थी साजिश?
    Breaking News

    Jamshedpur: कैरव गांधी के अपहरण मामले में पुलिस जांच के दौरान सनसनीखेज खुलासे! सामने आये मास्टरमाइंड के कारनामे, एसे रची गयी थी साजिश?

    News DeskBy News DeskFebruary 7, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur. बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के सीएच एरिया निवासी युवा उद्यमी कैरव गांधी के अपहरण मामले में पुलिस जांच के दौरान सनसनीखेज खुलासे हुए हैं। अपहरण कांड का सरगना पंजाब के लुधियाना जिले के कोटमाना, थाना टेह जगराओं निवासी तेजिंदर पाल सिंह उर्फ सरदार जी को बताया गया है। उसी के निर्देश पर पूरे अपहरण की साजिश रची गई थी। गौरतलब है कि उद्यमी का अपहरण 13 जनवरी को सीएच एरिया से खुद को पुलिसकर्मी बताते हुए अपराधियों ने कर लिया था। पुलिस के दबाव पर अपहृत कैरव गांधाी को 26 जनवरी की रात को अपहरणकर्ताओं ने हजारीबाग जिले के चौपारण-बरही की सीमा के पास छोड़ दिया था। इस पूरे मामले का खुलासा अपहरण कांड में गिरफ्तार और पुलिस मुठभेड़ में घायल मो. इमरान उर्फ आमिर ने पूछताछ के दौरान किया। इमरान बिहार के नालंदा जिले के इस्लामपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सिरहारी गांव का निवासी है। उसने पुलिस को बताया कि अपहरण की योजना बनाने से लेकर उद्यमी को अगवा करने और उसे छिपाकर रखने तक कुल 12 लोग इस वारदात में शामिल थे।

    मानगो क्षेत्र में रची गई अपहरण की पटकथा
    इमरान के अनुसार अपहरण की साजिश जमशेदपुर के मानगो क्षेत्र में रची गई थी। अपहरण के लिए वाहन खरीदने के लिए चार लाख रुपये की रकम तेजिंदर पाल सिंह ने ही उपलब्ध कराई थी। घटना के बाद तेजिंदर पाल और उसका करीबी साद आलम इंडोनेशिया फरार हो गए थे, जहां से वे फिरौती के लिए उद्यमी के परिजनों से संपर्क कर रहे थे। पूछताछ में इमरान ने बताया कि साद आलम से उसकी पहचान पहले से थी, क्योंकि साद की बहन की शादी उसके गांव में हुई थी। काम के सिलसिले में साद ने मोबाइल नंबर 9569000002 से उसकी बातचीत तेजिंदर पाल सिंह से कराई थी, जिसके बाद दोनों के बीच दोस्ती हो गई। करीब डेढ़ साल पहले वह शेखपुरा निवासी सब्बन खान के साथ तेजिंदर पाल के घर गया था। इसके बाद तेजिंदर पाल अक्सर बिहार के गया, राजगीर, बोधगया और पटना आता-जाता रहा और पार्टी व घूमने-फिरने का सारा खर्च खुद उठाता था।

    छह-सात महीने से चल रही थी प्लानिंग
    छह-सात महीने पहले तेजिंदर पाल ने साद आलम को जमशेदपुर के एक बड़े उद्यमी के अपहरण की योजना के बारे में बताया। इसके बाद साद ने इमरान से कहा कि यदि वह काम करना चाहता है तो तेजिंदर पाल से सीधे बात करे। बातचीत के दौरान तेजिंदर पाल ने बताया कि पूरा प्लान तैयार है और फिरौती की रकम सभी में बांटी जाएगी। खर्च की राशि एडवांस में देने का भरोसा दिलाया गया, जिसके बाद इमरान इस साजिश में शामिल हो गया।

    Jamshedpur News: बागबेड़ा वायरलेस मैदान पार्क की सफाई में जुटी पुनीत जीवन संस्था, रेलवे से रखरखाव की मांग

    इमरान ने आगे बताया कि उसने अपने सहयोगी गुड्डू सिंह से संपर्क किया, जिसने उपेंद्र सिंह और अर्जुन सिंह को जोड़ा। इसके बाद सभी बोधगया निवासी रूपेश पासवान से मिले, जिसने अपहृत व्यक्ति को छिपाकर रखने की व्यवस्था करने की बात कही। गुड्डू सिंह के साथ इमरान कई बार बीते छह-सात महीनों में जमशेदपुर आया, जहां किराये के मकान तलाशे गए और पुलिस की तैनाती व गतिविधियों की रेकी की गई।दिसंबर 2025 में तेजिंदर पाल ने बताया कि अब अपहरण के लिए पूरी तरह तैयार रहने को कहा गया। अपहृत को 10–15 दिन तक रखने का खर्च भी वही उठाने वाला था। उसने गुड्डू सिंह को हथियार और कारतूस की व्यवस्था करने का निर्देश दिया और एक पुरानी स्कार्पियो खरीदने को कहा।

    डेढ़ लाख नकद, हथियार और मोबाइल भी दिया गया
    इमरान ने बताया कि तेजिंदर पाल सिंह ने गुड्डू सिंह के ग्रुप को काम के लिए डेढ़ लाख रुपये नकद और सिम लगा हुआ एक स्मार्टफोन दिया था। मोबाइल अपने पास रखने की जिम्मेदारी गुड्डू को दी गई थी। इसी दौरान तेजिंदर पाल के पास साद आलम चला गया और दोनों अपहरण से कुछ दिन पहले ही इंडोनेशिया रवाना हो गए।

    Ranchi News: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मिलीं मिस यूनिवर्स झारखंड 2026 विजेता दीपाली रिया, साझा किया सफलता का सफर

    स्कार्पियो खरीदने के लिए ओएलएक्स वेबसाइट के माध्यम से दो जनवरी 2026 को पटना के अगमकुआं निवासी मोहन कुमार से संपर्क किया गया। 5 जनवरी को मोटी रकम के लालच में मोहन कुमार स्कॉर्पियो देने के लिए तैयार हो गया। उसे एक लाख रुपये तत्काल दिया गया। गौरतलब है कि इस अपहरण कांड में पुलिस ने 27 और 28 जनवरी को बिहार के अलग-अलग इलाकों में छापेमारी कर छह अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार किया था।

    अपहरण की पूरी योजना में ये थे शामिल
    पंजाब के लुधियाना निवासी तेजपाल सिंह, बिहार के नालंदा जिले के बेन थाना क्षेत्र निवासी साद आलम, शेखपुरा धनकौल निवासी सब्बन खान, नालंदा इस्लामपुर का गुड्डू सिंह, गयाजी के बुनियादगंज के सोंधी का उपेंद्र सिंह, नालंदा जिले के इस्लामपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सिरहारी गांव का गुड्डू सिंह, इमरान उर्फ आमिर, अर्जुन सिंह, सारण जिले के गरखा थाना क्षेत्र का मोहन कुमार प्रसाद, गयाजी मुफस्सिल थाना क्षेत्र का रूपेश कुमार पासवान, बोधगया रामपुर का अंकित कुमार, गयाजी पहाड़पुर निवासी उदय कुमार, गयाजी वजीरगंज थाना के पोस्ट घरेया निवासी विक्की कुमार उर्फ मंतोष है। इनमें गुड्डू सिंह, उपेंद्र सिंह, रमीज रजा, मो इमरान, मोहन कुमार और अर्जुन सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उपेंद्र सिंह को छोड़कर सभी आरोपित न्यायिक हिरासत में है।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jamshedpur: Sensational revelations emerge during the police investigation into the kidnapping of Kairav ​​Gandhi! The mastermind's exploits have been revealed. How was the conspiracy hatched? Jamshedpur: कैरव गांधी के अपहरण मामले में पुलिस जांच के दौरान सनसनीखेज खुलासे! सामने आये मास्टरमाइंड के कारनामे एसे रची गयी थी साजिश?
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur News: बागबेड़ा वायरलेस मैदान पार्क की सफाई में जुटी पुनीत जीवन संस्था, रेलवे से रखरखाव की मांग

    July 16, 2026

    Ranchi News: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मिलीं मिस यूनिवर्स झारखंड 2026 विजेता दीपाली रिया, साझा किया सफलता का सफर

    July 16, 2026

    Adityapur News: सेंट्रल पब्लिक स्कूल में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा

    July 16, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur News: बागबेड़ा वायरलेस मैदान पार्क की सफाई में जुटी पुनीत जीवन संस्था, रेलवे से रखरखाव की मांग

    July 16, 2026

    Ranchi News: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मिलीं मिस यूनिवर्स झारखंड 2026 विजेता दीपाली रिया, साझा किया सफलता का सफर

    July 16, 2026

    Adityapur News: सेंट्रल पब्लिक स्कूल में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा

    July 16, 2026

    Jamshedpur News: श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में नवग्रह वाटिका का शिलान्यास, सरयू राय ने लगाया पीपल का पौधा

    July 16, 2026

    Jamshedpur Rath Yatra 2026: सेंट्रल सिख नौजवान सभा और आगाज़ संस्था का विशाल सेवा शिविर, कुणाल सारंगी हुए शामिल

    July 16, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group