Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur: गोलमुरी थाना से महज 50 मीटर की दूरी पर दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग, फल विक्रेता को.लगीं तीन से अधिक गोलियां
    Breaking News

    Jamshedpur: गोलमुरी थाना से महज 50 मीटर की दूरी पर दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग, फल विक्रेता को.लगीं तीन से अधिक गोलियां

    News DeskBy News DeskFebruary 11, 2026Updated:February 11, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur. जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब थाना परिसर से महज 50 मीटर की दूरी पर दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया। इस हमले में फल विक्रेता कन्हैया यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल स्थानीय लोगों की मदद से टाटा मेन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह के समय जब कन्हैया यादव अपने दैनिक कार्य में व्यस्त थे, तभी बाइक सवार दो अज्ञात अपराधी अचानक वहां पहुंचे। बिना किसी बहस या चेतावनी के उन्होंने कन्हैया पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि कन्हैया यादव को तीन से अधिक गोलियां लगी हैं। गोलियों की आवाज से पूरा इलाका दहल उठा।

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    फायरिंग की आवाज सुनते ही आसपास के दुकानदार और राहगीर घबरा गए। लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। कुछ ही मिनटों में पूरा इलाका अफरा-तफरी और दहशत के माहौल में बदल गया। हमलावर वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए।

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    घटना की सूचना मिलने पर गोलमुरी थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि अपराधियों की पहचान की जा सके। पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर संभावित ठिकानों पर छापेमारी भी शुरू कर दी है।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    a fruit vendor was hit by more than three bullets in a broad daylight firing incident. Jamshedpur: Just 50 metres from the Golmuri police station Jamshedpur: गोलमुरी थाना से महज 50 मीटर की दूरी पर दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026
    Recent Post

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :सदर और एमजीएम अस्पताल में दो मौतों पर भड़की विधायक पूर्णिमा साहू, उच्चस्तरीय जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में वैध बालू उठाव शुरू, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group