Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur Mahashivratri: महाशिवरात्रि पर शहर के शिवालयों में जलाभिषेक के लिए लगी रही भक्तों की लंबी कतार, शाम को निकली भव्य शिव बारात
    Breaking News

    Jamshedpur Mahashivratri: महाशिवरात्रि पर शहर के शिवालयों में जलाभिषेक के लिए लगी रही भक्तों की लंबी कतार, शाम को निकली भव्य शिव बारात

    News DeskBy News DeskFebruary 15, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur. महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर रविवार को शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। अहले सुबह से ही मंदिरों में जलाभिषेक के लिए भक्तों की लंबी कतारें देखने को मिल रही है। श्रद्धालु हाथों में गंगाजल, दूध, बेलपत्र, धतूरा और पुष्प लेकर भगवान शिव के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे। शहर के प्रमुख शिव मंदिरों में सुरक्षा और व्यवस्था के विशेष इंतजाम किए गए हैं। कई स्थानों पर प्रशासन की ओर से बैरिकेडिंग कर कतारबद्ध दर्शन की व्यवस्था की गई, ताकि भीड़ नियंत्रित रहे और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

    पुलिस बल और स्वयंसेवकों की तैनाती के बीच शांतिपूर्ण ढंग से जलाभिषेक का क्रम दिन भर चलेगा। मंदिर परिसर “हर-हर महादेव” और “बोल बम” के जयघोष से गुंजायमान रहा। श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ से परिवार की सुख-शांति और समाज में सद्भाव की कामना की। पूरे जिले में महाशिवरात्रि का पर्व श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है।

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    सुरक्षा के कड़े इंतजाम
    भक्तों की भारी संख्या को देखते हुए विभिन्न मंदिर कमेटियों और स्थानीय प्रशासन द्वारा पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। कतारबद्ध तरीके से दर्शन की व्यवस्था की गई है, ताकि किसी को असुविधा न हो। कई जगहों पर शिव भक्तों के लिए फलाहार और शर्बत का भी वितरण किया जा रहा है।

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    शाम को निकली भव्य शिव बारात
    महाशिवरात्रि के अवसर पर जमशेदपुर के कई इलाकों से शाम को भव्य ‘शिव बारात’ निकालने की भी तैयारी है। इसमें देवी-देवताओं और भूत-पिशाचों के रूप में सजे कलाकार आकर्षण का केंद्र रहेंगे। पूरा शहर इस समय भक्तिमय माहौल में डूबा हुआ है और ‘ॐ नमः शिवाय’ के मंत्रोच्चार से वातावरण गुंजायमान है।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jamshedpur Mahashivratri: Devotees queued up for the Jalabhishek at Shiva temples across the city on Mahashivratri Jamshedpur Mahashivratri: महाशिवरात्रि पर शहर के शिवालयों में जलाभिषेक के लिए लगी रही भक्तों की लंबी कतार with a grand Shiva procession taking place in the evening. शाम को निकली भव्य शिव बारात
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026
    Recent Post

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल, जानें कंपनियों के शेयर का हाल?

    June 1, 2026

    Jamahedpur: पूर्वी सिंहभूम जिला में वैध तरीके से बालू उठाव का रास्ता साफ, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group