Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Tata Steel AEP-2026: टाटा स्टील में इंजीनियर ट्रेनी की निकली बहाली, 9 मार्च तक आवेदन करने का मौका
Breaking News

Tata Steel AEP-2026: टाटा स्टील में इंजीनियर ट्रेनी की निकली बहाली, 9 मार्च तक आवेदन करने का मौका

News DeskBy News DeskFebruary 17, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Jamshedpur. टाटा स्टील लिमिटेड ने अपने एस्पायरिंग इंजीनियर प्रोग्राम (एईपी) 2026 बैच के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. यह कार्यक्रम ऑपरेशंस, माइनिंग, मेंटेनेंस और इंजीनियरिंग एंड प्रोजेक्ट्स में इंजीनियर ट्रेनी के पदों के लिए है, जो पूरे भारत में उपलब्ध होगा. कंपनी का लक्ष्य युवा इंजीनियरों को प्रशिक्षण देकर उन्हें कंपनी में स्थायी भूमिका प्रदान करना है.

जानें क्या है पात्रता मानदंड
शैक्षणिक योग्यता: पूर्णकालिक बी.ई./बी.टेक/बी.एससी (इंजीनियरिंग) 2025 पासआउट या 2026 में अंतिम वर्ष के छात्र. योग्य ब्रांचे: सिरेमिक, केमिकल, सिविल, इलेक्ट्रिकल/इलेक्ट्रॉनिक्स/इंस्ट्रूमेंटेशन/आईईएम, मैकेनिकल, मेटलर्जी, मिनरल, माइनिंग.डिप्लोमा धारक जो सीधे इंजीनियरिंग के दूसरे वर्ष में प्रवेश लेकर डिग्री पूरी कर रहे हैं, भी पात्र हैं। संस्थान एआईसीटीई या यूजीसी मान्यता प्राप्त कैंपस प्रोग्राम होना चाहिए. अंक- सामान्य वर्ग के लिए न्यूनतम 65 प्रतिशत या 6.5 सीजीपीए, पीडब्ल्यूडी, ट्रांसपर्सन और एसटी एवं एससी वर्ग के लिए 60 प्रतिशत या 6.0 सीजीपीए। उम्र सीमा: सामान्य वर्ग के लिए 1 जनवरी 2026 तक 30 वर्ष से अधिक नहीं, पीडब्ल्यूडी, ट्रांसपर्सन और एसटी-एससी के लिए 32 वर्ष तक. झारखंड, पंजाब, महाराष्ट्र और ओडिशा के मूल निवासियों को प्राथमिकता दी जाएगी.

30,000 प्रति माह का स्टाइपेंड
चयनित उम्मीदवारों को 1 वर्ष के लिए इंजीनियर ट्रेनी के रूप में रखा जाएगा. इस दौरान उन्हें 30,000 प्रति माह का स्टाइपेंड मिलेगा, साथ ही मेडिक्लेम कवरेज (2,50,000 अस्पताल में भर्ती होने पर और 6,000 ओपीडी प्रति वर्ष). सफल प्रशिक्षण के बाद उन्हें असिस्टेंट मैनेजर (आईएल 6) के पद पर नियुक्त किया जाएगा, जहां सीटीसी 7.4 लाख प्रति वर्ष होगा, साथ ही अन्य लाभ.

Railway: रेलवे में अनुपस्थित यात्रियों की निगरानी की व्यवस्था नहीं, TTE पर प्रतीक्षा सूची वाले यात्रियों को रिश्वत लेकर खाली बर्थ आवंटन का आरोप

जानें क्या है चयन प्रक्रिया
योग्य उम्मीदवारों को ऑनलाइन फंक्शनल डोमेन टेस्ट और बिहेवियरल असेसमेंट से गुजरना होगा. शॉर्टलिस्टेड उम्मीदवारों को व्यक्तिगत या वर्चुअल इंटरव्यू के लिए आमंत्रित किया जाएगा. बैकग्राउंड वेरिफिकेशन अनिवार्य है और किसी भी चरण में अयोग्य पाए जाने पर उम्मीदवारी रद्द हो जाएगी.

महत्वपूर्ण तिथियां और आवेदन प्रक्रिया
ऑनलाइन आवेदन शुरू: 16 फरवरी 2026, अंतिम तिथि: 9 मार्च 2026. ऑनलाइन लिखित परीक्षा के कॉल लेटर: मार्च 2026 के दूसरे/तीसरे सप्ताह. आवेदन शुल्क: 500 रूपए (ऑनलाइन पेमेंट गेटवे के माध्यम से)

Jharkhand: 13 साल के किशोर ने 7 साल की बच्ची से किया दुष्कर्म, आरोपी को हिरासत में लेकर बाल सुधार गृह भेजा

ये है आवेदनकरने का लिंक https://tslhr.tatasteel.co.in/recruit/AEP26.aspx
अधिक जानकारी के लिए वेबसाइट: https://www.tatasteel.com/careers
– क्वेरी के लिए ईमेल: career@tatasteel.com (सब्जेक्ट: “AEP 2026 Query”)

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Railway: रेलवे में अनुपस्थित यात्रियों की निगरानी की व्यवस्था नहीं, TTE पर प्रतीक्षा सूची वाले यात्रियों को रिश्वत लेकर खाली बर्थ आवंटन का आरोप

November 29, 2026

Jharkhand: 13 साल के किशोर ने 7 साल की बच्ची से किया दुष्कर्म, आरोपी को हिरासत में लेकर बाल सुधार गृह भेजा

November 29, 2026

Jharkhand: NH 33 पर सड़क हादसे में 13 लोगों की मौत मामले में PM मोदी ने दो-दो लाख रुपये अनुग्रह राशि की घोषणा की, राष्ट्रपति, राज्यपाल, CM हेमंत सोरेन ने जताया शोक

November 29, 2026
Recent Post

Railway: रेलवे में अनुपस्थित यात्रियों की निगरानी की व्यवस्था नहीं, TTE पर प्रतीक्षा सूची वाले यात्रियों को रिश्वत लेकर खाली बर्थ आवंटन का आरोप

November 29, 2026

Jharkhand: 13 साल के किशोर ने 7 साल की बच्ची से किया दुष्कर्म, आरोपी को हिरासत में लेकर बाल सुधार गृह भेजा

November 29, 2026

Jharkhand: NH 33 पर सड़क हादसे में 13 लोगों की मौत मामले में PM मोदी ने दो-दो लाख रुपये अनुग्रह राशि की घोषणा की, राष्ट्रपति, राज्यपाल, CM हेमंत सोरेन ने जताया शोक

November 29, 2026

Road Accident: रामगढ़ में भीषण सड़क हादसा, स्कॉर्पियो से रजरप्पा जा रहे एक ही परिवार के 13 लोगों की मौत, इसमें 4 बच्चे भी शामिल

November 29, 2026

Jharkhand BJP ने CM हेमंत सोरेन सरकार के खिलाफ जारी किया‘आरोपपत्र’, कई मोर्चों पर विफल रहने का आरोप, अवैध खनन पर भी घेरा

November 29, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group