Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur Municipal Election 2026 :अवैध शराब पर कड़ा प्रहार, दो छापेमारी में 113 लीटर से अधिक विदेशी शराब बरामद
    Breaking News

    Jamshedpur Municipal Election 2026 :अवैध शराब पर कड़ा प्रहार, दो छापेमारी में 113 लीटर से अधिक विदेशी शराब बरामद

    News DeskBy News DeskFebruary 21, 2026Updated:February 21, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर। नगर निकाय चुनाव–2026 को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) श्री कर्ण सत्यार्थी के निर्देश पर उत्पाद विभाग द्वारा अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और परिवहन के विरुद्ध सघन अभियान चलाया जा रहा है।इसी क्रम में दो अलग-अलग स्थानों पर की गई छापेमारी में बड़ी मात्रा में अवैध विदेशी शराब बरामद की गई है।

     बोड़ाम थाना क्षेत्र में छापेमारी, आरोपी गिरफ्तार

    दिनांक 21 फरवरी 2026 को विशेष योजना के तहत Bodam थाना अंतर्गत ग्राम लावजोड़ा में विक्रम महतो के घर पर छापेमारी की गई। जांच के दौरान पश्चिम बंगाल में बिक्री हेतु अनुमत विभिन्न ब्रांडों की विदेशी शराब एवं बीयर का अवैध भंडारण पाया गया।

    छापेमारी में कुल 33.420 लीटर अवैध विदेशी शराब तथा 9.100 लीटर बीयर बरामद की गई। उत्पाद विभाग की तत्परता से आरोपी को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया गया। उसके विरुद्ध उत्पाद अधिनियम की धारा 47(a) के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

     बागबेड़ा में 80 लीटर से अधिक शराब बरामद, आरोपी फरार

    इससे पूर्व 20 फरवरी 2026 को सटीक सूचना के आधार पर Bagbera थाना क्षेत्र अंतर्गत बागबेड़ा पश्चिम, जटाझुपड़ी में मुनमुन दास के घर पर छापेमारी की गई।यहां से 09 पेटियों और 01 छोटे बोरे में रखी विभिन्न ब्रांडों की कुल 80.280 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद की गई। हालांकि मुख्य आरोपी घर में ताला बंद कर छत के रास्ते फरार हो गया। उसके विरुद्ध उत्पाद अधिनियम की धारा 47(a) एवं 55 के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

     आचार संहिता उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नगर निकाय चुनाव के दौरान आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों और अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।अवैध शराब के भंडारण और वितरण पर रोक लगाने के लिए सतत निगरानी एवं अभियान जारी रहेगा, ताकि चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से संपन्न हो सके।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    113 Litre Foreign Liquor Seized Bagbera Jugsalai News Bagbera West Jatjhopri Bodam Lavjora Raid Bodam Police Action Election Enforcement Jharkhand Election Model Code Violation Excise Department Raid Illegal Liquor Raid Jharkhand Jamshedpur breaking news Jamshedpur latest news Jamshedpur Municipal Election 2026 Jharkhand Excise Act 47a 55 Jharkhand Police Action Jugsalai Nagar Parishad News Liquor Seizure News Municipal Polls 2026 News अवैध शराब छापेमारी अवैध शराब बरामद नगर निकाय चुनाव 2026
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026
    Recent Post

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल, जानें कंपनियों के शेयर का हाल?

    June 1, 2026

    Jamahedpur: पूर्वी सिंहभूम जिला में वैध तरीके से बालू उठाव का रास्ता साफ, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group