


Ranchi. झारखंड में शहरी स्थानीय निकाय चुनाव राजनीतिक दलों के चुनाव चिह्नों पर नहीं लड़े जाते हैं लेकिन उम्मीदवारों को राज्य के प्रमुख दलों का समर्थन दिया है। सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो)और कांग्रेस तथा मुख्य विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपने समर्थित उम्मीदवारों की जीत का दावा किया। झामुमो के महासचिव और प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा, ‘चुनाव के नतीजे हमारे लिए उत्साहजनक होंगे, जबकि यह भाजपा के लिए एक सबक होगा।’
कांग्रेस महासचिव आलोक कुमार दुबे ने मतपत्रों के माध्यम से नगर निकाय चुनाव कराने के लिए एसईसी को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा, ‘‘देश भर में लोकसभा और विधानसभा चुनाव मतपत्रों के माध्यम से कराने की मांग लगातार बढ़ रही है, और झारखंड ने इस दिशा में एक पहल की है।’
भाजपा की झारखंड इकाई के अध्यक्ष आदित्य साहू ने राज्य प्रशासन पर कई स्थानों पर फर्जी मतदान में मदद करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, ‘शहरी स्थानीय निकायों के मतदाताओं ने राज्य सरकार की साजिश के खिलाफ मतदान किया। मैंने चुनाव में भाजपा समर्थित उम्मीदवारों का समर्थन करने के लिए उन्हें धन्यवाद दिया।



