Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur: होली को लेकर जमशेदपुर में कड़े सुरक्षा इंतजाम, अतिरिक्त बल तैनात, सोशल मीडिया पर रखी जा रही नजर, शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ विशेष अभियान
    Breaking News

    Jamshedpur: होली को लेकर जमशेदपुर में कड़े सुरक्षा इंतजाम, अतिरिक्त बल तैनात, सोशल मीडिया पर रखी जा रही नजर, शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ विशेष अभियान

    News DeskBy News DeskMarch 4, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur. होली पर्व से पहले जमशेदपुर समेत पूरे झारखंड में अतिरिक्त पुलिस बल और गश्ती दलों की तैनाती सहित व्यापक इंतजाम किए गए हैं। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।अधिकारियों ने बताया कि राज्य पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों को निर्देश जारी कर बुधवार को होली के दौरान कानून-व्यवस्था प्रभावी ढंग से बनाए रखने के लिए सतर्कता बढ़ाने और एहतियाती कदम उठाने को कहा है।

    इस संबंध में एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, “कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मियों को प्रशिक्षित करने हेतु एक और दो मार्च को कई जिलों में दंगा-नियंत्रण अभ्यास किए गए। ये अभ्यास होली और रमजान माह को ध्यान में रखकर किए गए। जमशेदपुर के पुलिस उपाधीक्षक (अपराध नियंत्रण कक्ष) मनोज कुमार ठाकुर ने कहा, “इस वर्ष सोशल मीडिया की निगरानी पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। साइबर प्रकोष्ठ विभिन्न मंचों पर वास्तविक समय में नजर रख रहा है, ताकि भड़काऊ सामग्री या अफवाहों के प्रसार को रोका जा सके, जिससे सांप्रदायिक सद्भाव प्रभावित हो सकता है।

    उन्होंने कहा कि पुलिस सोशल मीडिया पर भड़काऊ संदेशों की कड़ी निगरानी कर रही है और नागरिकों, खासकर युवाओं से अपुष्ट संदेश आगे न बढ़ाने की अपील की है।

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    होली और ईद के मद्देनजर सभी थानों ने स्थानीय शांति समितियों के साथ बैठकें की हैं। अधिकारी ने कहा,इन समितियों के सदस्य जनता और पुलिस के बीच सेतु का काम करेंगे और किसी भी संदिग्ध डिजिटल गतिविधि की तुरंत सूचना देंगे।”

    प्रशासन ने गश्ती वाहनों और त्वरित प्रतिक्रिया दल (क्यूआरटी) को सक्रिय कर दिया है, जो किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहेंगे। संवेदनशील क्षेत्रों में गश्त बढ़ा दी गई है।

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस संबंध में एक अधिकारी ने बताया कि प्रमुख स्थानों पर ‘ब्रेथलाइजर’ के जरिए जांच की जाएगी। अधिकारियों ने चेतावनी दी कि गुंडागर्दी या किसी भी गैरकानूनी गतिविधि में शामिल पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    additional forces deployed Jamshedpur: Tight security arrangements in Jamshedpur for Holi Jamshedpur: होली को लेकर जमशेदपुर में कड़े सुरक्षा इंतजाम social media being monitored special drive against drunk drivers अतिरिक्त बल तैनात शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ विशेष अभियान सोशल मीडिया पर रखी जा रही नजर
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026
    Recent Post

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल, जानें कंपनियों के शेयर का हाल?

    June 1, 2026

    Jamahedpur: पूर्वी सिंहभूम जिला में वैध तरीके से बालू उठाव का रास्ता साफ, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group