Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur News :टेल्को थाना शांति समिति ने नए थाना प्रभारी रमेश प्रसाद का किया स्वागत, प्रशांत कुमार को दी विदाई
    Breaking News

    Jamshedpur News :टेल्को थाना शांति समिति ने नए थाना प्रभारी रमेश प्रसाद का किया स्वागत, प्रशांत कुमार को दी विदाई

    News DeskBy News DeskMarch 6, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर। टेल्को थाना शांति समिति के सदस्यों ने टेल्को थाना में पदस्थापित नए थाना प्रभारी रमेश प्रसाद का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। थाना परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान समिति के सदस्यों ने उन्हें पुष्प गुच्छ और उपवस्त्र भेंट कर अभिनंदन किया।रमेश प्रसाद इससे पहले जादूगोड़ा में सर्किल इंस्पेक्टर के रूप में कार्यरत थे। उनके टेल्को थाना प्रभारी के रूप में पदभार संभालने पर शांति समिति के सदस्यों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं और क्षेत्र में बेहतर पुलिसिंग की उम्मीद जताई।

    पूर्व थाना प्रभारी प्रशांत कुमार को दी भावपूर्ण विदाई

    कार्यक्रम के दौरान पूर्व थाना प्रभारी एवं वरीय पुलिस निरीक्षक प्रशांत कुमार को भी सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। समिति के सदस्यों ने उन्हें अंगवस्त्र और पुष्पहार पहनाकर सम्मानित किया और उनके कार्यकाल को याद किया।सदस्यों ने कहा कि प्रशांत कुमार के कार्यकाल में संवाद, सहमति और सहयोग के माध्यम से क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई गई। उनके कार्यों को हमेशा याद रखा जाएगा।

    क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने पर जोर

    शांति समिति के सदस्यों ने नए थाना प्रभारी रमेश प्रसाद से उम्मीद जताई कि वे भी क्षेत्र में सामुदायिक समन्वय और बेहतर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए इसी तरह कार्य करेंगे।सदस्यों ने कहा कि पुलिस और आम जनता के बीच बेहतर तालमेल से ही समाज में शांति और सौहार्द कायम रखा जा सकता है।

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    कई गणमान्य लोग रहे उपस्थित

    इस अवसर पर केंद्रीय शांति समिति की ओर से नंदलाल सिंह, ओम प्रकाश उपाध्याय, प्रदीप कुमार दास, डीडी त्रिपाठी, श्रीमती कल्याणी शरण, आमिर सोहेल, आमिर अली अंसारी, ओम प्रकाश सिंह, आलम ताज, उपेंद्र तिवारी, लैला तिवारी, अजय सिंह, अभय सिंह, संजय तिवारी, शहीद परवेज, रितेश शरण, अभय मैथी, जीतू सिंह, विकास सिंह और रजत कुमार सहित कई सदस्य मौजूद थे।कार्यक्रम के दौरान सभी ने मिलकर नए थाना प्रभारी का स्वागत किया और पूर्व थाना प्रभारी को उनके सफल कार्यकाल के लिए धन्यवाद दिया।

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    community policing Jamshedpur Jamshedpur community police coordination Jamshedpur law and order news jamshedpur police news Jamshedpur police officer transfer Jharkhand police news police peace committee Jamshedpur Prashant Kumar farewell Telco police Telco area Jamshedpur news Telco police event news Telco police station Jamshedpur Telco police station welcome ceremony Telco shanti samiti program Telco thana news Jamshedpur Telco thana prabhari Ramesh Prasad जमशेदपुर पुलिस समाचार झारखंड पुलिस खबर टेल्को थाना जमशेदपुर टेल्को शांति समिति कार्यक्रम प्रशांत कुमार विदाई समारोह रमेश प्रसाद थाना प्रभारी टेल्को सामुदायिक पुलिसिंग जमशेदपुर.
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026
    Recent Post

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल, जानें कंपनियों के शेयर का हाल?

    June 1, 2026

    Jamahedpur: पूर्वी सिंहभूम जिला में वैध तरीके से बालू उठाव का रास्ता साफ, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group