Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur News :स्वर्गीय डॉ. आर.पी. ठाकुर की 9वीं पुण्यतिथि पर विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 600 मरीजों का हुआ इलाज; दी गई CPR की ट्रेनिंग
    Breaking News

    Jamshedpur News :स्वर्गीय डॉ. आर.पी. ठाकुर की 9वीं पुण्यतिथि पर विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 600 मरीजों का हुआ इलाज; दी गई CPR की ट्रेनिंग

    News DeskBy News DeskMarch 31, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर। लौहनगरी जमशेदपुर में चिकित्सा और समाज सेवा के क्षेत्र में अपना पूरा जीवन समर्पित करने वाले स्वर्गीय डॉ. आर.पी. ठाकुर की 9वीं पुण्यतिथि के अवसर पर मंगलवार को एक विशाल निःशुल्क मेगा हेल्थ कैंप (Mega Health Camp) का आयोजन किया गया। न्यू कालीमाटी रोड, गाड़ाबासा स्थित बी.आर. सेवा सदन चैरिटेबल मेडिकल ट्रस्ट के तत्वावधान में मनीफीट स्थित ‘एन एडवांस स्किन हॉस्पिटल’ (N Advance Skin Hospital) में आयोजित इस शिविर में शहर के प्रतिष्ठित चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं दीं और 600 से अधिक मरीजों के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें उचित चिकित्सीय परामर्श और निःशुल्क दवाइयां उपलब्ध कराईं।

    13 विशेषज्ञ चिकित्सकों ने दी अपनी नि:शुल्क सेवाएं इस मेगा हेल्थ कैंप में शहर के 13 जाने-माने विशेषज्ञ चिकित्सकों ने एक ही छत के नीचे मरीजों का इलाज किया। शिविर में मुख्य रूप से आईएमए (IMA) अध्यक्ष व जनरल फिजिशियन डॉ. जी.सी. माझी, ईएनटी सर्जन डॉ. एम.एल. जैन, सर्जन डॉ. अजीत सिंह, यूरोलॉजिस्ट डॉ. संजय जौहरी, नेत्र विशेषज्ञ डॉ. विवेक केडिया, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. निशा चौधरी, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. मेघा सिद्धेश, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. अभिषेक कुमार, त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. राजीव ठाकुर एवं डॉ. दिव्या, एनेस्थीसिया एवं क्रिटिकल केयर विशेषज्ञ डॉ. पल्लवी गौतम ठाकुर, सामान्य चिकित्सक डॉ. ओ.पी. ठाकुर और डेंटल सर्जन डॉ. रिया ने मरीजों की जांच की।

    पिता के सेवा भाव को आगे बढ़ा रहा परिवार: डॉ. राजीव ठाकुर इस अवसर पर जाने-माने त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. राजीव ठाकुर ने अपने पिता को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा, “मेरे पिता स्वर्गीय डॉ. आर.पी. ठाकुर का पूरा जीवन समाज सेवा और मरीजों के प्रति समर्पण का प्रतीक रहा है। उनके आदर्शों और पदचिह्नों पर चलते हुए ही हम हर साल इस तरह के निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन करते हैं, ताकि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े और जरूरतमंद लोगों को भी बेहतर चिकित्सा सुविधा मुफ्त में मिल सके।”

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    आपात स्थिति के लिए दी गई जीवन रक्षक CPR ट्रेनिंग इस स्वास्थ्य शिविर का मुख्य आकर्षण मरीजों के इलाज के साथ-साथ जीवन रक्षक कौशल का प्रशिक्षण भी रहा। डॉ. पल्लवी गौतम ठाकुर के नेतृत्व में शिविर में आए लोगों को CPR (Cardio Pulmonary Resuscitation) का विशेष प्रशिक्षण दिया गया। हार्ट अटैक (Cardiac Arrest) या सांस रुकने जैसी आपातकालीन स्थिति में मरीज की जान बचाने के लिए यह तकनीक बेहद कारगर है। उपस्थित लोगों ने इस पहल की काफी सराहना की।

    विधायक पूर्णिमा साहू और सरयू राय समेत कई गणमान्य हुए शामिल इस जनकल्याणकारी कार्यक्रम में शहर के कई बड़े राजनेताओं और गणमान्य अतिथियों ने भी शिरकत की। जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू (दास), जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा की पत्नी मीरा मुंडा, भाजपा नेता ललित दास, पवन सिंह, राजकुमार सिंह, अरुण सिंह, दिलजॉय बोस, महावीर मुर्मू, पंकज सिन्हा, अमरप्रीत सिंह काले, पप्पू सिंह, अप्पू तिवारी, प्रकाश दुबे, चिंटू सरदार, छोटन सिंह, राम बाबू तिवारी, कुलवंत सिंह बंटी और खनिया सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    सभी अतिथियों ने डॉ. आर.पी. ठाकुर की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की और बी.आर. सेवा सदन परिवार के इस पुनीत प्रयास की जमकर सराहना की। नेताओं ने कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में ऐसे नि:शुल्क शिविर समाज के लिए वरदान साबित होते हैं और भविष्य में भी इस प्रकार के जनकल्याणकारी कार्य निरंतर होते रहने चाहिए।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jamshedpur Jamshedpur news Jamshedpur today news स्वर्गीय डॉ. आर.पी. ठाकुर
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026
    Recent Post

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल, जानें कंपनियों के शेयर का हाल?

    June 1, 2026

    Jamahedpur: पूर्वी सिंहभूम जिला में वैध तरीके से बालू उठाव का रास्ता साफ, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group