Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur News :जनकल्याण योजनाओं की मॉनिटरिंग तेज, हर प्रखंड में नोडल अधिकारी नियुक्त
    Breaking News

    Jamshedpur News :जनकल्याण योजनाओं की मॉनिटरिंग तेज, हर प्रखंड में नोडल अधिकारी नियुक्त

    News DeskBy News DeskApril 1, 2026Updated:April 1, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर।

    उपायुक्त  कर्ण सत्यार्थी के निदेश पर प्रखंडों एवं नगर निकाय क्षेत्रों में संचालित विकासात्मक एवं जन-कल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी अनुश्रवण एवं निरीक्षण के उद्देश्य से नोडल पदाधिकारियों को नामित किया गया है। नामित नोडल पदाधिकारी द्वारा आवंटित प्रखंड/नगर निकाय एवं पंचायत क्षेत्रों का नियमित निरीक्षण करते हुए सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन को सुनिश्चित कराएंगे। निरीक्षण के दौरान मुख्य रूप से आंगनबाड़ी केंद्र, पंचायत भवन, जन वितरण प्रणाली, मनरेगा योजनाएं, विद्यालय सहित विभिन्न विकास योजनाओं का स्थल निरीक्षण कर निर्धारित प्रपत्र में प्रतिवेदन जिला विकास शाखा के माध्यम से उपायुक्त के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। नोडल पदाधिकारियों का यह भी दायित्व होगा कि संबंधित प्रखंड एवं नगर निकाय प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं आमजन को योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने हेतु निरीक्षण कर आवश्यक सहयोग एवं समन्वय का काम करेंगे।

    Jamshedpur: SSP ने सभी थाना प्रभारियों के साथ की हाई-लेवल बैठक, अपराध पर सख्त दिखे, बोले-अवैध गतिविधि को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा

    दिनांक 2 अप्रैल को निर्धारित प्रखंडों एवं नगर निकाय क्षेत्रों में निरीक्षण कार्य हेतु सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी श्री अनिल टूटी को जमशेदपुर प्रखंड के दलदली पंचायत, जिला कल्याण पदाधिकारी को घाटशिला के झाँटीझरना, सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी श्री मो0 मोजाहिद अंसारी को पटमदा के ओड़िया, निदेशक एन.ई.पी. को गुड़ाबान्दा के फॉरेस्ट ब्लॉक, विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी को धालभूमगढ़ के चुकरीपाड़ा, कार्यपालक दण्डाधिकारी घालभूम श्री सुदीप्त राज को मुसाबनी के बेनाशोल, जिला आपूर्ति पदाधिकारी को डुमरिया के आस्ताकोवाली, कार्यपालक दण्डाधिकारी धालभूम श्री चन्द्रजीत सिंह को बोड़ाम के पोखरिया, अनुमण्डल पदाधिकारी धालभूम को चाकुलिया के सरडीहा, भूमि सुधार उप समाहर्ता घाटशिला को बहरागोड़ा के गोपालपुर, भूमि सुधार उप समाहर्ता धालभूम को पोटका के नारदा, उप निर्वाचन पदाधिकारी को जमशेदपुर अ.क्षे.स., जिला भू-अर्जन पदाधिकारी को मानगो नगर निगम एवं जिला परिवहन पदाधिकारी को जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र में अधिकृत किया गया है।

    Adityapur:आदित्यपुर टोल ब्रिज के पास पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा की पत्नी मीरा मुंडा की कार दुर्घटनाग्रस्त

    उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी ने कहा जिला प्रशासन द्वारा इस पहल का उद्देश्य योजनाओं की जमीनी निगरानी को सुदृढ़ करना तथा विकास कार्यों में पारदर्शिता एवं गुणवत्ता सुनिश्चित करना है।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Anganwadi Inspection Block Inspection India Development Projects Jharkhand District Administration News Government Scheme Monitoring Government Schemes Inspection India Local Administration Jamshedpur Administration Jamshedpur DC Karn Satyarthi Jamshedpur news Jharkhand development news Jharkhand Governance MGNREGA Inspection Nagar Nikay Monitoring Nodal Officers Jharkhand Panchayat Inspection PDS System Check Rural Development India Transparency in Governance Urban Local Bodies India प्रखंडों
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur: SSP ने सभी थाना प्रभारियों के साथ की हाई-लेवल बैठक, अपराध पर सख्त दिखे, बोले-अवैध गतिविधि को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा

    July 6, 2026

    Adityapur:आदित्यपुर टोल ब्रिज के पास पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा की पत्नी मीरा मुंडा की कार दुर्घटनाग्रस्त

    July 6, 2026

    Jamshedpur Breaking: हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मालिक और भाजपा नेता नीरज सिंह राजस्थान से गिरफ्तार, मैनेजर भी पकड़ाया

    July 6, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur: SSP ने सभी थाना प्रभारियों के साथ की हाई-लेवल बैठक, अपराध पर सख्त दिखे, बोले-अवैध गतिविधि को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा

    July 6, 2026

    Adityapur:आदित्यपुर टोल ब्रिज के पास पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा की पत्नी मीरा मुंडा की कार दुर्घटनाग्रस्त

    July 6, 2026

    Jamshedpur Breaking: हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मालिक और भाजपा नेता नीरज सिंह राजस्थान से गिरफ्तार, मैनेजर भी पकड़ाया

    July 6, 2026

    Jamshedpur: बर्मामाइंस बाजार के समीप छिनतई के प्रयास में युवक पर अपराधियों ने चापड़ से किया जानलेवा हमला

    July 6, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: TMH ने स्थानीय एनेस्थीसिया में सफलतापूर्वक की Balloon Kyphoplasty, बुजुर्ग मरीजों को मिली नई जिंदगी की उम्मीद

    July 5, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group