Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Jharkhand BJP: भाजपा ने झारखंड बंद को नौ अप्रैल तक के लिए टाला, गुड फ्राइडे’ और जेईई-मेन परीक्षा को लेकर बदला फैसला
Breaking News

Jharkhand BJP: भाजपा ने झारखंड बंद को नौ अप्रैल तक के लिए टाला, गुड फ्राइडे’ और जेईई-मेन परीक्षा को लेकर बदला फैसला

News DeskBy News DeskApril 2, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Ranchi. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने ‘गुड फ्राइडे’ और संयुक्त प्रवेश परीक्षा-मुख्य (जेईई-मेन) के मद्देनजर झारखंड बंद को नौ अप्रैल तक के लिए स्थगित कर दिया है। पार्टी ने एक बयान में यह जानकारी दी। पार्टी ने बंद के लिए समर्थन जुटाने को लेकर मशाल जुलूसों को भी दो अप्रैल से पुनर्निर्धारित करके तीन अप्रैल को आयोजित करने की घोषणा की। इससे पहले, पार्टी प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने राज्य में कानून-व्यवस्था की कथित बिगड़ती स्थिति के विरोध में और हजारीबाग जिले में 12 वर्षीय लड़की से कथित तौर पर बलात्कार और हत्या के मामले में न्याय की मांग को लेकर तीन अप्रैल के बंद की घोषणा की थी।

उन्होंने दावा किया कि राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति पूरी तरह से ध्वस्त हो गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि 2020 और जनवरी 2026 के बीच राज्य में बलात्कार के 10,113 मामले, अपहरण के 11,003 मामले, चोरी के 60,000 से अधिक मामले और हत्या के 9,213 मामले दर्ज किए गए। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदित्य साहू द्वारा मुद्दा उठाने के बाद ही पुलिस ने हजारीबाग मामले की जांच तेज की। उन्होंने कहा, ‘हम दोषियों की पहचान और सजा की मांग करते आ रहे हैं। बंद ऐतिहासिक होगा।

Seraikela Rojgar Mela :22 नवंबर को जिला नियोजनालय में लगेगा रोजगार मेला, 1200 से अधिक पदों पर चयन का अवसर

झारखंड उच्च न्यायालय ने सोमवार को इस घटना का स्वतः संज्ञान लेते हुए राज्य प्रशासन और पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) को नोटिस जारी किया। परिवार द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी के अनुसार, लड़की 24 मार्च की रात को राम नवमी समारोह के उपलक्ष्य में निकाली गई मंगला शोभायात्रा देखने अपनी मां के साथ गई थी। उसका कथित तौर पर अपहरण कर लिया गया और अगले दिन खेत से उसका शव बरामद किया गया। मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है।

Jamshedpur News :26 नवंबर को साकची रेड क्रॉस भवन में होगी सिविल डिफेंस एयर रेड व ब्लैक आउट मॉक ड्रिल, डीसी ने ली बैठक

इसी बीच, भाजपा के पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने डीजीपी तदाशा मिश्रा से मुलाकात की और राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति पर चिंता व्यक्त की। प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद ने बताया कि प्रतिनिधिमंडल ने 28 मार्च को खूंटी जिले में राम नवमी की शोभायात्रा के दौरान पथराव की कथित घटनाओं का मुद्दा भी उठाया।

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Seraikela Rojgar Mela :22 नवंबर को जिला नियोजनालय में लगेगा रोजगार मेला, 1200 से अधिक पदों पर चयन का अवसर

November 20, 2026

Jamshedpur News :26 नवंबर को साकची रेड क्रॉस भवन में होगी सिविल डिफेंस एयर रेड व ब्लैक आउट मॉक ड्रिल, डीसी ने ली बैठक

November 20, 2026

Jamshedpur News :सांसद विद्युत वरण महतो ने पोटका के पांडरसिली में 70 करोड़ के पावर ग्रिड सबस्टेशन का किया शिलान्यास

November 20, 2026
Recent Post

Seraikela Rojgar Mela :22 नवंबर को जिला नियोजनालय में लगेगा रोजगार मेला, 1200 से अधिक पदों पर चयन का अवसर

November 20, 2026

Jamshedpur News :26 नवंबर को साकची रेड क्रॉस भवन में होगी सिविल डिफेंस एयर रेड व ब्लैक आउट मॉक ड्रिल, डीसी ने ली बैठक

November 20, 2026

Jamshedpur News :सांसद विद्युत वरण महतो ने पोटका के पांडरसिली में 70 करोड़ के पावर ग्रिड सबस्टेशन का किया शिलान्यास

November 20, 2026

Jamshedpur News :जीएसटी पोर्टल की तकनीकी खामियों को लेकर सिंहभूम चैंबर ने आयुक्त से की मुलाकात, मामला GSTN को भेजने का आश्वासन

November 20, 2026

Jamshedpur News :बिरसानगर में भाजपा का भव्य अभिनंदन समारोह, रवि सिंह चंदेल और मनीष प्रसाद सैकड़ों समर्थकों के साथ पार्टी में शामिल

November 20, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group