


Jamshedpur. जमशेदपुर के तापमान में गुरुवार से बदलाव होगा। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, जमशेदपुर के तापमान में तेजी से बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। शनिवार तक तापमान 40 डिग्री के पार पहुंचने की प्रबल संभावना है। कुछ जिलों में हीट वेव, यानी कि गर्म हवा और लू को लेकर येल्लो अलर्ट जारी किया गया हैं. इन जिलों में खासतौर पर बोकारो, धनबाद, गोड्डा, देवघर, साहिबगंज, पाकुड़, सरायकेला खरसावां व जमशेदपुर शामिल हैं.
मौसम विभाग ने 2 से 4 अप्रैल तक शहर में ‘गर्म दिन’ और लू चलने का येलो अलर्ट जारी किया है। तापमान में इस अचानक उतार-चढ़ाव को देखते हुए स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने चिंता जताई है।



