


Ranchi. रांची-टाटा एनएच 33 की स्थिति जर्जर है. दो जगहों पर एनएचआई टोल वसूलती है. पर दो जगह ओवरब्रिज नहीं बना है. चालकों को डायवर्सन से गुजरना पड़ता है. कई जगहों पर रोड टूटा हुआ है. इन सब वजहों से मात्र 120 किमी की दूरी तय करने में गाड़ियों को तीन घंटा लग जाता है. जबकि जितने पैसे की वसूली सरकार कर रही है, उसमें सड़क इतनी बेहतर होनी चाहिए कि डेढ़ से दो घंटे में गाड़ियां 120 किमी की दूरी तय कर ले.
इस सड़क की मरम्मती करने के लिए एनएचआई ने 277 करोड़ रुपया खर्च करने का फैसला लिया है. इस राशि से इस फोरलेन सड़क को दुरुस्त किया जायेगा. साथ ही ओवरब्रिज निर्माण को पूरा किया जायेगा. जानकारी के मुताबिक जिन जगहों पर सड़क की स्थिति सबसे खराब है, उसमें चांडिल से लेकर चौका तक शामिल है. रंगामाटी और तमाड़ का ओवरब्रिज बना ही नहीं है.



