Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»NCERT को मिला ‘Deemed University’ का दर्जा, UGC के तहछ स्वयं की डिग्री और डिप्लोमा प्रदान करने के लिए हुआ अधिकृत
Breaking News

NCERT को मिला ‘Deemed University’ का दर्जा, UGC के तहछ स्वयं की डिग्री और डिप्लोमा प्रदान करने के लिए हुआ अधिकृत

News DeskBy News DeskApril 6, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

New Delhi. राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) को औपचारिक रूप से मानद विश्वविद्यालय घोषित कर दिया गया है, जिससे उसे अपनी खुद की डिग्री देने का अधिकार मिल गया है। इस संबंध में जारी आधिकारिक अधिसूचना में कहा गया, ‘‘शिक्षा मंत्रालय ने, विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) की सलाह पर एनसीईआरटी और इसकी छह घटक इकाइयों को एक विशिष्ट श्रेणी के अंतर्गत मानद विश्वविद्यालय घोषित किया है। इन घटक इकाइयों में अजमेर, भोपाल, भुवनेश्वर, मैसुरु और शिलांग स्थित क्षेत्रीय शिक्षा संस्थान तथा भोपाल स्थित पंडित सुंदरलाल शर्मा केंद्रीय व्यावसायिक शिक्षा संस्थान शामिल हैं।

स्कूली शिक्षा के लिए सर्वोच्च संस्था के रूप में, एनसीईआरटी विभिन्न गतिविधियाँ और कार्यक्रम संचालित करती है, जिनमें शैक्षिक अनुसंधान और नवाचार, पाठ्यक्रम विकास, तथा पाठ्य-सामग्री एवं शिक्षण-अध्ययन सामग्री का विकास शामिल है।

तीन साल पहले, केंद्र ने एनसीईआरटी को नयी शुरुआत संबंधी श्रेणी के तहत मानद विश्वविद्यालय का दर्जा देने को मंज़ूरी दी थी।
अधिसूचना में यह दर्जा प्रदान करने के संबंध में कुछ शर्तें सूचीबद्ध की गई हैं। ये शर्तें एनसीईआरटी को ऐसी किसी भी गतिविधि में शामिल होने से रोकती हैं जो ‘‘व्यावसायिक’’ और ‘‘लाभ कमाने वाली’’ प्रकृति की हों, तथा यह अनिवार्य करती हैं कि सभी शैक्षणिक पाठ्यक्रम या कार्यक्रम विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) एवं संबंधित वैधानिक निकायों या परिषदों द्वारा निर्धारित मानदंडों और मानकों के अनुरूप होने चाहिए।

Seraikela Rojgar Mela :22 नवंबर को जिला नियोजनालय में लगेगा रोजगार मेला, 1200 से अधिक पदों पर चयन का अवसर

इस अधिसूचना में एनसीईआरटी के लिए यह भी अनिवार्य किया गया है कि वह देश के भीतर या देश के बाहर स्थित अपने परिसरों में नए कार्यक्रम ‘‘केवल यूजीसी द्वारा समय-समय पर इस विषय पर जारी किए गए मानदंडों और दिशानिर्देशों के अनुसार ही’’ शुरू करे।

वर्तमान में, एनसीईआरटी के क्षेत्रीय शिक्षा संस्थान (आरईआई) द्वारा प्रस्तुत किए जाने वाले स्नातक और स्नातकोत्तर कार्यक्रम बरकतुल्ला विश्वविद्यालय (भोपाल), एमडीएस विश्वविद्यालय (अजमेर), मैसूर विश्वविद्यालय, उत्कल विश्वविद्यालय (भुवनेश्वर) और उत्तर-पूर्वी पर्वतीय विश्वविद्यालय (शिलांग) जैसे स्थानीय विश्वविद्यालयों से संबद्ध हैं।

Jamshedpur News :26 नवंबर को साकची रेड क्रॉस भवन में होगी सिविल डिफेंस एयर रेड व ब्लैक आउट मॉक ड्रिल, डीसी ने ली बैठक

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Seraikela Rojgar Mela :22 नवंबर को जिला नियोजनालय में लगेगा रोजगार मेला, 1200 से अधिक पदों पर चयन का अवसर

November 20, 2026

Jamshedpur News :26 नवंबर को साकची रेड क्रॉस भवन में होगी सिविल डिफेंस एयर रेड व ब्लैक आउट मॉक ड्रिल, डीसी ने ली बैठक

November 20, 2026

Jamshedpur News :सांसद विद्युत वरण महतो ने पोटका के पांडरसिली में 70 करोड़ के पावर ग्रिड सबस्टेशन का किया शिलान्यास

November 20, 2026
Recent Post

Seraikela Rojgar Mela :22 नवंबर को जिला नियोजनालय में लगेगा रोजगार मेला, 1200 से अधिक पदों पर चयन का अवसर

November 20, 2026

Jamshedpur News :26 नवंबर को साकची रेड क्रॉस भवन में होगी सिविल डिफेंस एयर रेड व ब्लैक आउट मॉक ड्रिल, डीसी ने ली बैठक

November 20, 2026

Jamshedpur News :सांसद विद्युत वरण महतो ने पोटका के पांडरसिली में 70 करोड़ के पावर ग्रिड सबस्टेशन का किया शिलान्यास

November 20, 2026

Jamshedpur News :जीएसटी पोर्टल की तकनीकी खामियों को लेकर सिंहभूम चैंबर ने आयुक्त से की मुलाकात, मामला GSTN को भेजने का आश्वासन

November 20, 2026

Jamshedpur News :बिरसानगर में भाजपा का भव्य अभिनंदन समारोह, रवि सिंह चंदेल और मनीष प्रसाद सैकड़ों समर्थकों के साथ पार्टी में शामिल

November 20, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group