Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur: मानगो नगर निगम की मेयर सुधा गुप्ता ने सरकारी गाड़ी लौटायी, अपना मानदेय मुख्यमंत्री राहत कोष में कराएंगी जमा
    Breaking News

    Jamshedpur: मानगो नगर निगम की मेयर सुधा गुप्ता ने सरकारी गाड़ी लौटायी, अपना मानदेय मुख्यमंत्री राहत कोष में कराएंगी जमा

    News DeskBy News DeskApril 7, 2026Updated:April 7, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur.मानगो नगर निगम की मेयर सुधा गुप्ता ने पदभार संभालते ही सादगी और जनसेवा का संदेश दिया है। उन्होंने सरकारी सुविधाओं में कटौती करते हुए अपनी सरकारी गाड़ी लौटाने और अपना मानदेय मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा कराने का निर्णय लिया है।
    सोमवार को मेयर ने उप नगर आयुक्त कृष्ण कुमार को पत्र लिखकर स्पष्ट किया कि वे जनप्रतिनिधि के रूप में सुविधाएं लेने नहीं, बल्कि जनता की सेवा करने आई हैं।

    उन्होंने निर्देश दिया कि उनके लिए आवंटित सरकारी वाहन को तत्काल प्रभाव से वापस लिया जाए। साथ ही, उन्होंने कहा कि वे अपने निजी वाहन से ही क्षेत्र में कार्य करेंगी। मेयर सुधा गुप्ता ने निगम में फिजूलखर्ची पर रोक लगाने के लिए भी अहम कदम उठाए हैं। उन्होंने सभी कार्यक्रमों में बुके देने की परंपरा समाप्त करने का निर्देश दिया है। अब अतिथियों का स्वागत पौधे या पुस्तक देकर किया जाएगा, ताकि पर्यावरण संरक्षण और उपयोगी परंपराओं को बढ़ावा मिल सके।

    Seraikella- kharsawan: राजनगर डीवीसी के पास भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर चालक की मौत

    इसके अलावा, उन्होंने मेयर पद के लिए मिलने वाले मासिक मानदेय का परित्याग करते हुए इसे मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा कराने का फैसला लिया है। उन्होंने कार्यालय में अनावश्यक सजावट और अतिरिक्त खर्च पर भी रोक लगाने को कहा है तथा सादगीपूर्ण कार्यसंस्कृति अपनाने पर जोर दिया है।

    Rajyasabha Election: राज्यसभा चुनाव में भाकपा माले ‘इंडिया’ गठबंधन के पक्ष में करेगा मतदान, BJP पर लगाये ये आरोप?

    मेयर ने निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिया है कि वे जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता दें और करदाताओं के पैसे का दुरुपयोग किसी भी परिस्थिति में न होने दें। उनके इस फैसले को शहर में सादगी और जवाबदेही की नई पहल के रूप में देखा जा रहा है।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jamshedpur: Mango Municipal Corporation Mayor Sudha Gupta returns government vehicle Jamshedpur: मानगो नगर निगम की मेयर सुधा गुप्ता ने सरकारी गाड़ी लौटायी will deposit her honorarium in the Chief Minister's Relief Fund अपना मानदेय मुख्यमंत्री राहत कोष में कराएंगी जमा
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Seraikella- kharsawan: राजनगर डीवीसी के पास भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर चालक की मौत

    June 15, 2026

    Rajyasabha Election: राज्यसभा चुनाव में भाकपा माले ‘इंडिया’ गठबंधन के पक्ष में करेगा मतदान, BJP पर लगाये ये आरोप?

    June 15, 2026

    Railway Dicision: दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में ब्लॉक, 15 जून से 21 जून तक टाटा-आसनसोल मेमू समेत कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित

    June 15, 2026
    Recent Post

    Seraikella- kharsawan: राजनगर डीवीसी के पास भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर चालक की मौत

    June 15, 2026

    Rajyasabha Election: राज्यसभा चुनाव में भाकपा माले ‘इंडिया’ गठबंधन के पक्ष में करेगा मतदान, BJP पर लगाये ये आरोप?

    June 15, 2026

    Railway Dicision: दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में ब्लॉक, 15 जून से 21 जून तक टाटा-आसनसोल मेमू समेत कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित

    June 15, 2026

    Railway: रेल पटरी पर रखा दिखा लोहे का फ्रेम, पंजाब मेल के लोको पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

    June 15, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में बंपर तेजी; Sensex में 1100 अंकों से अधिक की उछाल, अमेरिका-ईरान शांति समझौते का दिखा असर

    June 15, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group