Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Tata Steel Production Hike : टाटा स्टील ने किया अब तक का सर्वाधिक वार्षिक उत्पादन, स्टील प्रोडक्शन 8 प्रतिशत बढ़कर 2.34 करोड़ टन पहुंचा
Breaking News

Tata Steel Production Hike : टाटा स्टील ने किया अब तक का सर्वाधिक वार्षिक उत्पादन, स्टील प्रोडक्शन 8 प्रतिशत बढ़कर 2.34 करोड़ टन पहुंचा

News DeskBy News DeskApril 8, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

New Delhi. टाटा स्टील ने मंगलवार को बताया कि वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान भारत में उसका कच्चे इस्पात का उत्पादन आठ प्रतिशत बढ़कर 2.34 करोड़ टन रहा, जो अब तक का सर्वाधिक वार्षिक उत्पादन है. कंपनी ने बताया कि उत्पादन में यह वृद्धि मुख्य रूप से उसके कलिंगनगर संयंत्र में परिचालन बढ़ने के कारण हुई है. टाटा स्टील के अस्थायी आंकड़ों के अनुसार, वित्त वर्ष 25-26 की चौथी तिमाही में कच्चे इस्पात का उत्पादन पिछले साल की समान तिमाही के 54.4 लाख टन से बढ़कर 62.5 लाख टन हो गया. उत्पादन के साथ-साथ भारत में कंपनी की वार्षिक आपूर्ति भी बढ़कर 2.25 करोड़ टन तक पहुंच गई.

टाटा स्टील ने शेयर बाजारों को दी जानकारी में कहा, ‘घरेलू स्तर पर हमारी आपूर्ति पहली बार दो करोड़ टन के आंकड़े को पार कर गई है, जो बाजार में हमारी मजबूत स्थिति और ग्राहकों के साथ गहरे संबंधों को दर्शाता है. कंपनी के अनुसार, वित्त वर्ष 25-26 की चौथी तिमाही में वार्षिक आधार पर आपूर्ति में 10 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है. वाहन और विशेष उत्पाद श्रेणी में 34 लाख टन की रिकॉर्ड वार्षिक आपूर्ति दर्ज की गई, जबकि ब्रांडेड उत्पादों और खुदरा खंड ने 73 लाख टन का स्तर छुआ.

Seraikela Rojgar Mela :22 नवंबर को जिला नियोजनालय में लगेगा रोजगार मेला, 1200 से अधिक पदों पर चयन का अवसर

इसके अलावा, औद्योगिक उत्पाद और परियोजना श्रेणी की आपूर्ति 72 लाख टन रही. टाटा स्टील थाइलैंड का बिक्री योग्य इस्पात उत्पादन वित्त वर्ष 2025-26 में 13.3 लाख टन रहा और आपूर्ति 13.2 लाख टन रही. थाइलैंड के घरेलू बाजार में सरिये की भारी मांग रहने से कंपनी की कुल आपूर्ति में पिछले साल के मुकाबले 11 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई.

Jamshedpur News :26 नवंबर को साकची रेड क्रॉस भवन में होगी सिविल डिफेंस एयर रेड व ब्लैक आउट मॉक ड्रिल, डीसी ने ली बैठक

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Seraikela Rojgar Mela :22 नवंबर को जिला नियोजनालय में लगेगा रोजगार मेला, 1200 से अधिक पदों पर चयन का अवसर

November 20, 2026

Jamshedpur News :26 नवंबर को साकची रेड क्रॉस भवन में होगी सिविल डिफेंस एयर रेड व ब्लैक आउट मॉक ड्रिल, डीसी ने ली बैठक

November 20, 2026

Jamshedpur News :सांसद विद्युत वरण महतो ने पोटका के पांडरसिली में 70 करोड़ के पावर ग्रिड सबस्टेशन का किया शिलान्यास

November 20, 2026
Recent Post

Seraikela Rojgar Mela :22 नवंबर को जिला नियोजनालय में लगेगा रोजगार मेला, 1200 से अधिक पदों पर चयन का अवसर

November 20, 2026

Jamshedpur News :26 नवंबर को साकची रेड क्रॉस भवन में होगी सिविल डिफेंस एयर रेड व ब्लैक आउट मॉक ड्रिल, डीसी ने ली बैठक

November 20, 2026

Jamshedpur News :सांसद विद्युत वरण महतो ने पोटका के पांडरसिली में 70 करोड़ के पावर ग्रिड सबस्टेशन का किया शिलान्यास

November 20, 2026

Jamshedpur News :जीएसटी पोर्टल की तकनीकी खामियों को लेकर सिंहभूम चैंबर ने आयुक्त से की मुलाकात, मामला GSTN को भेजने का आश्वासन

November 20, 2026

Jamshedpur News :बिरसानगर में भाजपा का भव्य अभिनंदन समारोह, रवि सिंह चंदेल और मनीष प्रसाद सैकड़ों समर्थकों के साथ पार्टी में शामिल

November 20, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group