Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»JAMSHEDPUR NEWS: शहीद मंगल पांडे के शहादत दिवस पर साकची रेड क्रॉस भवन में महा-रक्तदान शिविर, 104 लोगों ने किया महादान
    Breaking News

    JAMSHEDPUR NEWS: शहीद मंगल पांडे के शहादत दिवस पर साकची रेड क्रॉस भवन में महा-रक्तदान शिविर, 104 लोगों ने किया महादान

    News DeskBy News DeskApril 8, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर। भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम, पूर्व सैनिक सेवा परिषद, पूर्वी सिंहभूम, लॉयन्स क्लब ऑफ जमशेदपुर नार्थ के संयुक्त तत्वावधान में स्वतंत्रता सेनानी स्व. चितरंजन मुखर्जी एवं शहीद सैनिकों की स्मृति में भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के नायक शहीद मंगल पाण्डे की शहादत दिवस पर आज साकची स्थित रेड क्रॉस भवन में रक्तदान शिविर का आयोजन सम्पन्न हुआ। 104 रक्तदाताओं ने पीड़ित मानवता की सेवा में रक्तदान कर इस दिवस को अपने जीवन का महत्वपूर्ण दिन बनाया। रक्तदान शिविर का संयोजन स्व. चितरंजन मुखर्जी के पुत्र सुदिप्तो मुखर्जी, पूर्व सैनिक सेवा परिषद पूर्वी सिंहभूम के पदाधिकारी सुशील सिंह ने किया एवं पूरे कार्यक्रम का संचालन रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव विजय कुमार सिंह द्वारा किया गया। रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाने के लिए आर्मी के कमांडिंग ऑफिसर शिविर के शामिल हुए, जिन्होने पूर्व सैनिकों के जज्बे की सराहना करते हुए कहा कि अपने कार्य से सेवानिवृत होने के बाद भी समाज के प्रति उत्तरदायित्व का यह जज्बा ही सैनिकों को सबसे अलग करता है और उन्हें सम्मान दिलाता है। उन्होने कहा कि देश प्रथम हर हाल में यही हमारी सोच में रहे तो किसी भी कठिन परिस्थिति का मुकाबला किया जा सकता है। कार्यक्रम में लॉयन्स के पूर्व जिलापाल व रेड क्रॉस पेट्रन सुदिप्तो मुखर्जी ने कहा कि रेड क्रॉस ने रक्तदान को जो जज्बा लोगों को दिलों में जगाया है, उसके लिए शब्द कम है। उन्होने कहा कि रेड क्रॉस के मानद सचिव विजय कुमार सिंह के देखरेख में मानवता की सेवा के जो कार्य यहां हो रहे हैं, वो संस्थाओं को प्रेरणा देते हैं। कार्यक्रम में पूर्व सैनिक सेवा परिषद पूर्वी सिंहभूम द्वारा सभी अतिथियों को शॉल ओढ़ाकर एवं पुष्प गुच्छ प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में रेड क्रॉस सोसाईटी की पेट्रन पूरबी घोष, अरूप घोष, नलिनी मुखर्जी, अर्णव मुखर्जी, सुधीर सिंह, होटेल कैनेलाईट के संचालक अमलेश झा, एसडीपी डोनेशन प्रभारी प्रभुनाथ सिंह, असलम मलिक, राजीव रंजन, बिप्लब मल्लिक एवं पूर्व सैनिक बड़ी संख्या में शामिल हुए। रक्तदान शिविर में आदिवासी कल्याण समिति, कुलुपटांगा के सदस्यों , रेड क्रॉस के सेफ्टी फर्स्ट एड डिजास्टर मैनेटमेंट ट्रेनिंग के 217वें बैच के प्रशिक्षणार्थी ने बढ़ चढ़कर रक्तदान किया। कार्यक्रम में सेंचुरियन रक्तदाता सुखवीर सिंह मांडला ने अपना 110वां रक्तदान किया, उपस्थिति अतिथियों ने उनको पुष्पगुच्छ प्रदान कर सम्मानित किया। वहीं 105वे रक्तदाता के रूप में रेड क्रॉस के एसडीपी डोनेशन प्रभारी प्रभुनाथ सिंह ने आज एक जरूरतमंद के लिए अपना 57वां एसडीपी डोनेशन जमशेदपुर ब्लड सेन्टर जाकर किया। रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव विजय कुमार सिंह ने सभी रक्तदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

    Railway Ckp Division : रेल मंत्रालय ने चक्रधरपुर मंडल की दो योजना के लिए 1.812 करोड़ रुपये की दी मंजूरी
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Army CO Jamshedpur Blood Bank Jamshedpur Blood Donation Camp Jamshedpur Jamshedpur Jamshedpur breaking news Jamshedpur local news Jamshedpur news Jamshedpur today news Jamshedpur Trending News Jharkhand news Lions Club Jamshedpur North Poorva Sainik Seva Parishad Red Cross Society Jamshedpur SDP Donation Jamshedpur Shaheed Mangal Pandey Martyrdom Day Sudipto Mukherjee Sukhvir Singh Mandla Vijay Kumar Singh Red Cross आदिवासी कल्याण समिति जमशेदपुर ताजा खबर जमशेदपुर न्यूज जमशेदपुर ब्लड सेंटर झारखंड न्यूज़ हिंदी पूर्व सैनिक सेवा परिषद भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी रक्तदान महादान रक्तदान शिविर जमशेदपुर रेड क्रॉस सोसाइटी लॉयंस क्लब जमशेदपुर विजय कुमार सिंह शहीद मंगल पांडे शहादत दिवस सुखवीर सिंह मांडला 110वां रक्तदान स्वतंत्रता सेनानी चितरंजन मुखर्जी
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Railway Ckp Division : रेल मंत्रालय ने चक्रधरपुर मंडल की दो योजना के लिए 1.812 करोड़ रुपये की दी मंजूरी

    April 19, 2026

    PM Modi Adress to the Nation : प्रधानमंत्री मोदी बोले-विपक्ष ने आरक्षण विधेयक को रोककर महिलाओं के सपनों को कुचला

    April 19, 2026

    Jamshedpur : जमशेदपुर को मिले नए सिटी और ग्रामीण एसपी, स्थानांतरित हुए अधिकारियों ने साझा की यादें

    April 19, 2026
    Recent Post

    Railway Ckp Division : रेल मंत्रालय ने चक्रधरपुर मंडल की दो योजना के लिए 1.812 करोड़ रुपये की दी मंजूरी

    April 19, 2026

    PM Modi Adress to the Nation : प्रधानमंत्री मोदी बोले-विपक्ष ने आरक्षण विधेयक को रोककर महिलाओं के सपनों को कुचला

    April 19, 2026

    Jamshedpur : जमशेदपुर को मिले नए सिटी और ग्रामीण एसपी, स्थानांतरित हुए अधिकारियों ने साझा की यादें

    April 19, 2026

    Jamshedpur. सोनारी कागलनगर रोड में अपार्टमेंट के फ्लैट में एयर कंडीशनर केआउटडोर यूनिट में लगी भीषण आग

    April 19, 2026

    Jamshedpur News :करण के धमाकेदार शतक की बदौलत टिनप्लेट सुपर किंग्स फाइनल में, जुगसलाई सिंग्स XI और खालसा वारियर्स XI भी पहुंचे सेमीफाइनल में

    April 18, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group