


Mumbai. घरेलू शेयर बाजारों सेंसेक्स और निफ्टी में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में तेजी दर्ज की गई। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 630.08 अंक चढ़कर 77,261.73 अंक पर जबकि एनएसई निफ्टी 203.6 अंक की बढ़त के साथ 23,978.70 अंक पर पहुंच गया।
सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से एक्सिस बैंक, एशियन पेंट्स, बजाज फिनसर्व, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, आईसीआईसीआई बैंक और बजाज फाइनेंस के शेयर में सबसे अधिक तेजी रही। वहीं सन फार्मा, इन्फोसिस, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, एचसीएल टेक, टेक महिंद्रा और टाइटन के शेयर नुकसान में रहे। सेंसेक्स बृहस्पतिवार को 1.20 प्रतिशत और निफ्टी 0.93 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुआ था।



