Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Jamshedpur»Jamshedpur: बागबेड़ा कॉलोनी पंचायत के उप मुखिया संतोष ठाकुर के प्रयासों से दो होनहार बच्चों को मिली सरकारी मदद
    Jamshedpur

    Jamshedpur: बागबेड़ा कॉलोनी पंचायत के उप मुखिया संतोष ठाकुर के प्रयासों से दो होनहार बच्चों को मिली सरकारी मदद

    News DeskBy News DeskApril 15, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur : बागबेड़ा कॉलोनी पंचायत में जनसेवा का एक सराहनीय उदाहरण सामने आया है. बागबेड़ा कॉलोनी पंचायत के उप मुखिया संतोष ठाकुर के प्रयास से वार्ड के दो होनहार बच्चे काव्या कुमारी एवं दिव्यांश कुमार को अब नियमित आर्थिक सहायता मिलनी शुरू हो गई है.

    ज्ञात हो कि 2 फरवरी 2023 को रांची में हुई एक सड़क दुर्घटना में दोनों बच्चों के पिता का असामयिक निधन हो गया था. परिवार के मुखिया के चले जाने के बाद आर्थिक स्थिति अत्यंत दयनीय हो गई और बच्चों की पढ़ाई एवं भविष्य पर संकट गहरा गया.

    इस गंभीर परिस्थिति को देखते हुए उप मुखिया संतोष ठाकुर ने संकल्प लिया कि बच्चों की शिक्षा किसी भी हाल में बाधित नहीं होने दी जाएगी. उन्होंने लगातार जिला प्रशासन, उपायुक्त कार्यालय एवं बाल संरक्षण कार्यालय से संपर्क कर आवश्यक पहल की.

    Jamshedpur News :” एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत कोल्हान विश्वविद्यालय में वृक्षारोपण

    उनके निरंतर प्रयासों का ही परिणाम है कि अब दोनों बच्चों को बाल संरक्षण योजना के अंतर्गत प्रत्येक माह ₹4000 की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है.

    इस पहल से न केवल बच्चों को आर्थिक सहारा मिला है, बल्कि उनके उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक नई उम्मीद भी जगी है. यह सहायता उनके सपनों को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगी.

    Jamshedpur News :मारवाड़ी सम्मेलन भालूबासा शाखा ने गांधी आश्रम में लगाए पांच पेड़

    इस अवसर पर संतोष ठाकुर ने कहा कि उनका उद्देश्य है कि पंचायत का कोई भी जरूरतमंद परिवार सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे. वे आगे भी इसी तरह समाज के कमजोर वर्गों के लिए कार्य करते रहेंगे.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    bagbera Colony panchay ke up mukhia santosh thakur bjp news Jamshedpur news jharkhand nagar panchayat news Jharkhand news news jharkhand purbi singhbhum jila news
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur News :” एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत कोल्हान विश्वविद्यालय में वृक्षारोपण

    June 5, 2026

    Jamshedpur News :मारवाड़ी सम्मेलन भालूबासा शाखा ने गांधी आश्रम में लगाए पांच पेड़

    June 5, 2026

    Indian Railways :रेलकर्मियों की तत्परता से महिला यात्री को मिली बच्ची की जरूरी मेडिकल रिपोर्ट और दवाइयाँ

    June 5, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur News :” एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत कोल्हान विश्वविद्यालय में वृक्षारोपण

    June 5, 2026

    Jamshedpur News :मारवाड़ी सम्मेलन भालूबासा शाखा ने गांधी आश्रम में लगाए पांच पेड़

    June 5, 2026

    Indian Railways :रेलकर्मियों की तत्परता से महिला यात्री को मिली बच्ची की जरूरी मेडिकल रिपोर्ट और दवाइयाँ

    June 5, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: विश्व पर्यावरण दिवस पर CSIR-NML में ई-वेस्ट रीसाइक्लिंग ट्रेनिंग संपन्न, मास्टर ट्रेनर्स ने लगाए पौधे

    June 5, 2026

    Adityapur Nagar Nigam: अपर नगर आयुक्त रवि प्रकाश ने आदित्यपुर निगम कार्यालय को बनाया भ्रष्टाचार का पाठशाला!

    June 5, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group