Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jharkhand Tresury Scam : ‘वेतन खातों में हेरफेर’ कर करीब 3 करोड़ रुपये गबन करने के आरोप में पशुपालन विभाग का अकाउंटेंट गिरफ्तार
    Breaking News

    Jharkhand Tresury Scam : ‘वेतन खातों में हेरफेर’ कर करीब 3 करोड़ रुपये गबन करने के आरोप में पशुपालन विभाग का अकाउंटेंट गिरफ्तार

    News DeskBy News DeskApril 16, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi. झारखंड के पशुपालन विभाग में कार्यरत एक अकाउंटेंट को ‘वेतन खातों में हेरफेर’ कर करीब तीन करोड़ रुपये का गबन करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, आरोपी को बुधवार को गिरफ्तार किया गया। उसके खिलाफ 14 अप्रैल को कार्यकारी मजिस्ट्रेट मोहम्मद जफर हसनात द्वारा कोतवाली पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया गया था। कोतवाली थाना प्रभारी संजय चौधरी ने बताया, ‘अकाउंटेंट रांची के कांके स्थित पशु स्वास्थ्य एवं उत्पादन संस्थान से जुड़ा हुआ था और वह कथित तौर पर वेतन खातों में हेरफेर कर गबन कर रहा था।’’

    एक अन्य अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि वित्त वर्ष 2023-24 से 2025-26 के बीच वेतन बिलों में छेड़छाड़ कर और अपने वास्तविक वेतन को बढ़ाकर यह राशि निकाली गई। चौधरी ने कहा कि मामले की जांच जारी है। हाल ही में वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने राज्यव्यापी जांच के आदेश दिए थे, जब यह सामने आया कि बोकारो में एक पुलिस विभाग के अकाउंटेंट ने राजकोषीय वेतन खाते से छह करोड़ रुपये से अधिक की निकासी की थी। उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

    Jamshedpur : सोनारी में महिला ने अपने घर में फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या, मिला सुसाइड नोट, संतान न होने के कारण थी परेशान

    इसके बाद हजारीबाग एसपी कार्यालय राजकोषीय घोटाले के संबंध में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिसमें कथित गबन की राशि बढ़कर 28 करोड़ रुपये हो गई। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुधवार को कहा कि उनकी सरकार सरकारी कोषागारों से फर्जी वेतन निकासी के आरोपों को बहुत गंभीरता से ले रही है और विस्तृत जांच जारी है।

    Tata Steel New Technology : टाटा स्टील अपने जमशेदपुर संयंत्र में अपनायेगी ईसीमेल्ट तकनीक, आधा होगा कार्बन उत्सर्जन

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jharkhand Treasury Scam: Animal Husbandry Department accountant arrested for embezzling nearly Rs 3 crore by 'manipulating salary accounts' Jharkhand Tresury Scam : ‘वेतन खातों में हेरफेर’ कर करीब 3 करोड़ रुपये गबन करने के आरोप में पशुपालन विभाग का अकाउंटेंट गिरफ्तार
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur : सोनारी में महिला ने अपने घर में फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या, मिला सुसाइड नोट, संतान न होने के कारण थी परेशान

    April 21, 2026

    Tata Steel New Technology : टाटा स्टील अपने जमशेदपुर संयंत्र में अपनायेगी ईसीमेल्ट तकनीक, आधा होगा कार्बन उत्सर्जन

    April 21, 2026

    Jamshedpur: पटमदा के बामनी गांव के पास चलती टाटा मैजिक की छत से कूदे तीन मजदूर, एक की मौत, दो गंभीर

    April 21, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur : सोनारी में महिला ने अपने घर में फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या, मिला सुसाइड नोट, संतान न होने के कारण थी परेशान

    April 21, 2026

    Tata Steel New Technology : टाटा स्टील अपने जमशेदपुर संयंत्र में अपनायेगी ईसीमेल्ट तकनीक, आधा होगा कार्बन उत्सर्जन

    April 21, 2026

    Jamshedpur: पटमदा के बामनी गांव के पास चलती टाटा मैजिक की छत से कूदे तीन मजदूर, एक की मौत, दो गंभीर

    April 21, 2026

    Jamshedpur: मानगो मेयर चुनाव में जीत दिलाने वाल कार्यकर्ताओं को सुधा गुप्ता एवं पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने किया सम्मानित

    April 21, 2026

    Jharkhand: हाइकोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश अमिताव कुमार गुप्ता ने झारखंड लोकायुक्त के रूप में ली शपथ

    April 21, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group