Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Rail News : ब्रेक बाइंडिंग’ के कारण आरा-दुर्ग दक्षिण बिहार एक्सप्रेस के कई डिब्बों से उठने लगा धुआं, दो बार रोकनी पड़ी ट्रेन
Breaking News

Rail News : ब्रेक बाइंडिंग’ के कारण आरा-दुर्ग दक्षिण बिहार एक्सप्रेस के कई डिब्बों से उठने लगा धुआं, दो बार रोकनी पड़ी ट्रेन

News DeskBy News DeskApril 17, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Chakardharpur . दक्षिण पूर्वी रेलवे के चक्रधरपुर संभाग में आरा-दुर्ग दक्षिण बिहार एक्सप्रेस के कई डिब्बों से धुआं निकलने लगा। रेलवे अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह घटना ‘ब्रेक बाइंडिंग’ की समस्या के कारण हुई। दक्षिण पूर्वी रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ओम प्रकाश चरण ने बताया कि ट्रेन में ‘ब्रेक बाइंडिंग’ की समस्या आई जिसके कारण चक्रधरपुर संभाग में दो स्थानों पर ट्रेन के डिब्बों से धुआं निकलने लगा। उन्होंने कहा, ‘‘रेलवे कर्मचारियों ने इसे देखा और ट्रेन को तुरंत रोक दिया गया।

ब्रेक संबंधी दिक्कत ठीक की गयी। यह घटना दो स्थानों पर हुई। इस समस्या को कुछ ही समय में हल कर लिया गया जिससे हावड़ा-मुंबई मार्ग पर रेल यातायात में कोई बड़ी बाधा नहीं आई। राउरकेला पहुंचने के बाद ट्रेन का निरीक्षण किया गया, जबकि अंतिम जांच उसके गंतव्य, दुर्ग में की जाएगी।’’
रेलवे अधिकारियों के अनुसार, ‘ब्रेक बाइंडिंग’ की स्थिति तब उत्पन्न होती है जब लोको पायलट द्वारा ब्रेक हटाए जाने के बाद भी ब्रेक ब्लॉक पहियों से चिपके रह जाते हैं। इससे पहियों में अत्यधिक घर्षण होता है, जिससे पहियों को नुकसान पहुंचने और ट्रेन की गति कम होने की संभावना बनी रहती है।

Seraikela Rojgar Mela :22 नवंबर को जिला नियोजनालय में लगेगा रोजगार मेला, 1200 से अधिक पदों पर चयन का अवसर

Jamshedpur News :26 नवंबर को साकची रेड क्रॉस भवन में होगी सिविल डिफेंस एयर रेड व ब्लैक आउट मॉक ड्रिल, डीसी ने ली बैठक
Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Seraikela Rojgar Mela :22 नवंबर को जिला नियोजनालय में लगेगा रोजगार मेला, 1200 से अधिक पदों पर चयन का अवसर

November 20, 2026

Jamshedpur News :26 नवंबर को साकची रेड क्रॉस भवन में होगी सिविल डिफेंस एयर रेड व ब्लैक आउट मॉक ड्रिल, डीसी ने ली बैठक

November 20, 2026

Jamshedpur News :सांसद विद्युत वरण महतो ने पोटका के पांडरसिली में 70 करोड़ के पावर ग्रिड सबस्टेशन का किया शिलान्यास

November 20, 2026
Recent Post

Jamshedpur News :जीएसटी पोर्टल की तकनीकी खामियों को लेकर सिंहभूम चैंबर ने आयुक्त से की मुलाकात, मामला GSTN को भेजने का आश्वासन

November 20, 2026

Jamshedpur News :बिरसानगर में भाजपा का भव्य अभिनंदन समारोह, रवि सिंह चंदेल और मनीष प्रसाद सैकड़ों समर्थकों के साथ पार्टी में शामिल

November 20, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group