Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur News :करण के धमाकेदार शतक की बदौलत टिनप्लेट सुपर किंग्स फाइनल में, जुगसलाई सिंग्स XI और खालसा वारियर्स XI भी पहुंचे सेमीफाइनल में
    Breaking News

    Jamshedpur News :करण के धमाकेदार शतक की बदौलत टिनप्लेट सुपर किंग्स फाइनल में, जुगसलाई सिंग्स XI और खालसा वारियर्स XI भी पहुंचे सेमीफाइनल में

    News DeskBy News DeskApril 18, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर के को-ऑपरेटिव मैदान में खेले जा रहे खालसा प्रीमियर लीग (केपीएल) में शनिवार को रोमांचक मुकाबलों का दौर जारी रहा। करण के धमाकेदार शतक की बदौलत टिनप्लेट सुपर किंग्स ने फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली, वहीं जुगसलाई सिंग्स XI और खालसा वारियर्स XI ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। रविवार को लीग का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा, जिसमें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी एवं झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (जेएससीए) के महासचिव सौरव तिवारी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
    गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी, साकची द्वारा आयोजित केपीएल के पहले मुकाबले में जुगसलाई सिंग्स XI ने गत विजेता गबरू टीम को 6 विकेट से हराया। टॉस जीतकर जुगसलाई ने पहले गेंदबाज़ी का फैसला किया। गबरू की टीम ने 8 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 69 रन बनाए, जिसमें गोविंदा (34 रन, 20 गेंद) और जगदीप (17 रन, 12 गेंद) ने योगदान दिया। जुगसलाई की ओर से तरनदीप ने घातक गेंदबाज़ी करते हुए 2 ओवर में मात्र 6 रन देकर 3 विकेट झटके, जबकि अनमोल ने 1 विकेट हासिल किया।
    जवाब में जुगसलाई की टीम ने 6.4 ओवर में 4 विकेट खोकर 71 रन बनाते हुए लक्ष्य हासिल कर लिया। सतनाम (24 रन) और चरणजीत (28 रन) ने अहम पारियां खेलीं। गबरू की ओर से गोविंदा और हीरा ने क्रमशः 2 और 1 विकेट लिए। ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए तरनदीप को मैन ऑफ द मैच चुना गया। दूसरे मुकाबले में खालसा वारियर्स XI ने खालसा क्रिकेट क्लब (कोलकाता) को 19 रनों से पराजित किया। पहले बल्लेबाज़ी करते हुए खालसा वारियर्स XI ने 8 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 115 रन बनाए। मनप्रीत (38 रन, 14 गेंद) और करणपाल (38 रन, 17 गेंद) ने शानदार बल्लेबाज़ी की।
    लक्ष्य का पीछा करते हुए खालसा क्रिकेट क्लब की टीम 8 ओवर में 6 विकेट पर 96 रन ही बना सकी। सतवंत (34 रन) और अमित सिंह (21 रन) ने संघर्ष किया, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। खालसा वारियर्स XI के लिए रौनक ने 2 विकेट और कप्तान ने 1 विकेट लिया। शानदार प्रदर्शन के लिए मनप्रीत को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। टूर्नामेंट के बढ़ते रोमांच के बीच अब सभी की नजरें रविवार को होने वाले फाइनल मुकाबले पर टिकी हैं, जहां खिताब के लिए कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी।
    आज खेले गए सेमीफाइनल मैच मुकाबले में टिनप्लेट सुपर किंग्स ने टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए किंग्स XI पंजाब को 85 रनों के बड़े अंतर से हरा दिया। टॉस जीतकर किंग्स XI पंजाब ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया। टिनप्लेट ने 8 ओवर में 4 विकेट खोकर 173 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया।
    टिनप्लेट की पारी में करण ने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए मात्र 26 गेंदों पर 12 छक्कों की मदद से 100 रनों की शतकीय पारी खेली।वहीं मनिंदर ने 6 गेंदों पर 20 रनों का योगदान दिया। किंग्स XI पंजाब की ओर से किरत ने 2 ओवर में 27 रन देकर 1 विकेट लिया।
    जवाब में किंग्स XI पंजाब की टीम 8 ओवर में 5 विकेट पर सिर्फ 88 रनों तक ही पहुंच सकी।
    किंग्स XI पंजाब की पारी में प्रिंस ने 8 गेंदों पर 23 रन बनाए जबकि दिलशु ने 14 गेंदों पर 20 रन बनाए। टिनप्लेट की ओर से अनमोल और परमवीर ने एक-एक विकेट लिया।
    शतकीय पारी खेलने वाले मैन ऑफ द मैच करण चुने गए, जिन्होंने मात्र 26 गेंदों पर 100 रनों की विस्फोटक पारी खेलकर अपनी टीम को भारी जीत दिलाई।

    Jamshedpur News :टाटा स्टील के रिटायर्ड कर्मचारियों के लिए हायर पेंशन पोर्टल फिर खोलने की मांग तेज
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur News :टाटा स्टील के रिटायर्ड कर्मचारियों के लिए हायर पेंशन पोर्टल फिर खोलने की मांग तेज

    April 18, 2026

    Jamshedpur News :सड़क सुरक्षा पर सख्ती, दुर्घटना रोकने को प्रशासन के कड़े निर्देश

    April 18, 2026

    Summer Special Train: उधना-सांतरागाछी-उधना के मध्य 02-02 फेरे के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन,यात्री होंगे लाभान्वित मिलेगी कंफर्म बर्थ के साथ सुगम यात्रा सुविधा 

    April 18, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur News :करण के धमाकेदार शतक की बदौलत टिनप्लेट सुपर किंग्स फाइनल में, जुगसलाई सिंग्स XI और खालसा वारियर्स XI भी पहुंचे सेमीफाइनल में

    April 18, 2026

    Jamshedpur News :टाटा स्टील के रिटायर्ड कर्मचारियों के लिए हायर पेंशन पोर्टल फिर खोलने की मांग तेज

    April 18, 2026

    Jamshedpur News :सड़क सुरक्षा पर सख्ती, दुर्घटना रोकने को प्रशासन के कड़े निर्देश

    April 18, 2026

    Summer Special Train: उधना-सांतरागाछी-उधना के मध्य 02-02 फेरे के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन,यात्री होंगे लाभान्वित मिलेगी कंफर्म बर्थ के साथ सुगम यात्रा सुविधा 

    April 18, 2026

    Jamshedpur news :मानगो में होल्डिंग टैक्स बढ़ोतरी के खिलाफ भाजपा ने जताया कड़ा विरोध, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन, निर्णय वापस नहीं लेने पर आंदोलन की दी चेतावनी

    April 18, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group