Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Chaibasa: बच्चों को रक्त चढ़ाने से एचआईवी से संक्रमित हुए पांच बच्चों के लिए मुआवजे की मांग, हाइकोर्ट में याचिका दायर
    Breaking News

    Chaibasa: बच्चों को रक्त चढ़ाने से एचआईवी से संक्रमित हुए पांच बच्चों के लिए मुआवजे की मांग, हाइकोर्ट में याचिका दायर

    News DeskBy News DeskApril 19, 2026Updated:April 19, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi. झारखंड हाइकोर्ट में एक रिट याचिका दायर करके पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा सदर अस्पताल के ‘ब्लड बैंक’ में पिछले साल अक्टूबर में ‘संक्रमित’ रक्त चढ़ाने से कथित तौर पर एचआईवी संक्रमित हुए पांच बच्चों के लिए एक-एक करोड़ रुपये मुआवजे का अनुरोध किया गया है। पांच से सात वर्ष आयु वर्ग के इन बच्चों की ओर से याचिका दायर करने वाले अधिवक्ता मोहम्मद शादाब अंसारी ने बताया कि ये सभी बच्चे ‘थैलेसीमिया मेजर’ नामक आनुवंशिक रक्त विकार से पीड़ित हैं, जिसके कारण उन्हें नियमित रूप से रक्त चढ़ाने की आवश्यकता होती है। उन्होंने कहा कि ये बच्चे पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां जिलों के अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) समुदाय से आते हैं।

    अंसारी ने कहा, ‘एचआईवी से संक्रमित बच्चों के परिवार कच्चे मकानों में रहते हैं और दिहाड़ी मजदूरी करते हैं।’ उन्होंने बताया कि याचिका में प्रत्येक बच्चे के लिए एक करोड़ रुपये मुआवजे के साथ आजीवन मुफ्त और गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधा का अनुरोध किया गया है, जिसमें सुरक्षित जांच किया गया रक्त चढ़ाना, एंटी-रेट्रोवायरल थेरेपी (एआरटी) दवाएं, नियमित सीडी4 काउंट और वायरल लोड की निगरानी तथा विशेष पोषण सहायता शामिल है। याचिका में बच्चों के परिवारों के लिए पक्का मकान, एक विशेष चिकित्सकीय बोर्ड के गठन और सामाजिक कलंक से निपटने के लिए परामर्श सहायता का भी अनुरोध किया गया है।

    Railway News: रेलवे बोर्ड का निर्देश, 1,228 रेल फाटकों पर स्वचालित ‘इंटरलॉकिंग’ प्रणाली लगेगी

    याचिकाकर्ता के वकील ने कहा, ‘‘सात वर्षीय एक बच्चे को ब्लड बैंक के एक कर्मचारी ने कथित तौर पर पूर्व रंजिश के चलते संक्रमित रक्त चढ़ा दिया, जैसा कि परिवार की शिकायत में कहा गया है। बच्चे के दोनों माता-पिता की एचआईवी जांच रिपोर्ट निगेटिव आयी है।’’
    राज्य सरकार द्वारा प्रत्येक परिवार को दो लाख रुपये मुआवजा देने और कुछ अधिकारियों को निलंबित करने के फैसले का उल्लेख करते हुए याचिका में इसे ‘‘अत्यंत अपर्याप्त’’ बताया गया है और कहा गया है कि परिवारों को सामाजिक कलंक, आर्थिक कठिनाइयों और यहां तक कि बेदखली का सामना करना पड़ रहा है।

    Jharkhand: सरकारी स्कूल में छात्राओं से यौन उत्पीड़न के आरोप में प्रधानाध्यापक पर मामला दर्ज

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Chaibasa: Petition filed in High Court seeking compensation for five children who contracted HIV after receiving blood transfusions. Chaibasa: बच्चों को रक्त चढ़ाने से एचआईवी से संक्रमित हुए पांच बच्चों के लिए मुआवजे की मांग हाइकोर्ट में याचिका दायर
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Railway News: रेलवे बोर्ड का निर्देश, 1,228 रेल फाटकों पर स्वचालित ‘इंटरलॉकिंग’ प्रणाली लगेगी

    April 19, 2026

    Jharkhand: सरकारी स्कूल में छात्राओं से यौन उत्पीड़न के आरोप में प्रधानाध्यापक पर मामला दर्ज

    April 19, 2026

    Weather Alert : जमशेदपुर समेत राज्य के कई हिस्सों में 20 और 21 अप्रैल को चलेगी लू, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

    April 19, 2026
    Recent Post

    Railway News: रेलवे बोर्ड का निर्देश, 1,228 रेल फाटकों पर स्वचालित ‘इंटरलॉकिंग’ प्रणाली लगेगी

    April 19, 2026

    Chaibasa: बच्चों को रक्त चढ़ाने से एचआईवी से संक्रमित हुए पांच बच्चों के लिए मुआवजे की मांग, हाइकोर्ट में याचिका दायर

    April 19, 2026

    Jharkhand: सरकारी स्कूल में छात्राओं से यौन उत्पीड़न के आरोप में प्रधानाध्यापक पर मामला दर्ज

    April 19, 2026

    Weather Alert : जमशेदपुर समेत राज्य के कई हिस्सों में 20 और 21 अप्रैल को चलेगी लू, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

    April 19, 2026

    Railway Ckp Division : रेल मंत्रालय ने चक्रधरपुर मंडल की दो योजना के लिए 1.812 करोड़ रुपये की दी मंजूरी

    April 19, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group